Uncategorised

कैसे ले ट्रेनोंमें रिजर्वेशन

छुट्टियां लगते ही बच्चोंका दिल मचलने लगता है, मामा के यहाँ जाना है, बुआ के घर जाना है तो किसी को छुट्टी में सैर सपाटे पर निकलना है।

बच्चे तो छुट्टियोंसे खुश हो जाते है, लेकिन आरक्षण की प्रतीक्षा सूची देख दिमाग़ चकरा जाता है। क्या करे? वेटिंग टिकट ले ले क्या? या तत्काल में ट्राई करें? 4 महीने पहले वेटिंग की टिकट गाड़ी छूटने के दिन तक भी वहीं की वहीं रहती है, मानो पत्थर की लकीर हो। तत्काल तो जैसे आकाल है, भाई किसके नसीब में कहाँ बरसता है, भगवान ही जाने।

देखिए, कुछ जानकारीया आपको देते है, ताकी आप समझे, कौनसा वेटिंग टिकट सही है। जब सारी कन्फर्म टिकट बुक हो जाती है तो RAC वाली बुकिंग शुरू होती और उसके बाद वेटिंग वाली। अब कन्फर्म तो कन्फर्म ही है, पक्का नम्बर मिल जाता है और RAC में आपको सीट नम्बर मिलता है जो यह बताता है की आप गाड़ी में चले आइए, जैसे ही कोई बर्थ की बुकिंग रदद् होती है, आप उसके सबसे पहले दावेदार है।

जो वेटिंग टिकट होती है, उसके तीन प्रकार होते है। पहला GNWL, दूसरा PQWL और तीसरा RLWL। अब थोड़ा ध्यान दे, जो GNWL वेटिंग होती है न वह होती है सबसे मुख्य वेटिंग लिस्ट, याने जनरल वेटिंग लिस्ट। यह वेटिंग टिकट सबसे तेज दौड़ती है। आप इस पर काफी हद तक भरोसा कर सकते है की कन्फर्म हो जाए। यह वेटिंग लिस्ट, जहाँ तक गाड़ी के स्टार्टिंग स्टेशन से गाड़ी के गंतव्य तक वाले टिकटों की होती है या कम यात्रा वाली भी हो सकती है बशर्ते यात्रा गाड़ी के शुरू के स्टेशन से शुरु होती हो।

दूसरी वेटिंग टिकट है, PQWL यह होती है पुलिंग कोटा वेटिंग लिस्ट याने स्टार्टिंग स्टेशन से शुरू होने वाली या गाडीके महत्व के पहले पड़ाव से शुरू होने वाली और कुछ दूरी की यात्रा वाली टिकट या गन्तव्य तक की टिकट। यह वेटिंग टिकट भी GNWL की छोटी बहन ही है। सबसे पहले GNWL को कंफरमेशन की प्रधानता है, उसके बाद इस वेटिंग वालो की टिकटे कन्फर्म होना शुरू होती है।

तीसरी वेटिंग टिकट है, RLWL, रिमोट लोकेशन वेटिंग लिस्ट। भैया इस वेटिंग टिकट के कन्फर्म होने का तो आप इंतजार ही करते रह जाओगे। कन्फर्मेशन का सबसे कम चान्स रहने वाली टिकट। यह टिकट रास्ते मे पड़ने वाले बड़े जंक्शन स्टेशनोंको दिए जाने वाले कोटे की टिकट है, जो की बड़ी मुश्किल से सरकती है।

अब आप समझ गए होंगे, यदि कन्फर्म टिकट उपलब्ध नही है तो क्या करना है? भाईसाहब, आजकल लगभग सभी लोग e-ticket बना सकते है तो जहाँसे GNWL टिकट मिल रही है, उसे चेक करो और लो। वेटिंग टिकट लेना ही पड़े तो फर्स्ट चॉइस GNWL वेटिंग टिकट रखो और खास बात टिकट बनाने के बाद अपना बोर्डिंग स्टेशन बदलना है, टिकट लेते वक्त ही बोर्डिंग स्टेशन नहीं बदलना है अन्यथा जो टिकट जनरेट होगी वह PQWL या RLWL निकलेगी। साथ ही साथ यह भी ध्यान रखना है की बोर्डिंग बदलनेका पर्याप्त समय आपके पास है या नही।

तो अब स्मार्ट बन जाए और वेटिंग टिकट में भी कंफरमेशन की संभावनाएं बढ़ाए।

This slideshow requires JavaScript.

(Photo credits : Paperboat Drinks.)

Uncategorised

Infrastructure development and public patience.

The date is fixed for the development of Jalgaon, Bhusaval people’s routine. A third and forth rail line has scheduled to be laid between these two cities. A huge development will be seen in near future.

Nowadays Bhusawalkars really feel that Bhusaval is a rail city and divisional head quarter of the great Central Railway. What a transformation in the look of Bhusaval Station! The views of platforms are like Ajanta sculptures. The platforms now more neat, clean and pleasant. Escalators and elevators are modern facility to reach on platform.

Now, two more new platforms will be available within 15-20 days to serve public for more convenience.

People of Jalgaon district must have some patience for development of infrastructure.

The meaning of scrafices don’t mean giving life on border or fighting in armed forces. We are civilians, and this is our way of showing patriotism , by keeping our good patience and supporting government in their policies. After all, every public utilitiy becomes better, if we support.

Uncategorised

भुसावल जलगाँव सेक्शन के बीच दिनांक 5 अप्रेल से 19 अप्रेल तक गाड़ियोंके रदद्, मार्ग परिवर्तन और बदले पूर्व गन्तव्य की लिस्ट।

दिनांक :04/04/2019
प्रेस नोट
मध्य रेलवे भुसावल मंडल में भुसावल स्टेशन पर प्री नॉन इंटर लॉकिंग और भुसावल यार्ड रिमोडलिंग का कार्य तथा भुसावल –जलगाँव सेक्शन में तीसरे रेलवे लाईन का नॉन इंटर लॉकिंग का कार्य करने हेतु पॉवर ब्लॉक और ट्रैफिक ब्लॉक लिया जानेवाला है lइस कार्य के वजह से यात्रियों को भुसावल में दो नए प्लेटफोर्म और भुसावल जलगाँव के बीच में एक नयी लाईन से यात्री गाडियों का परिचालन शुरू होगा जिससे यात्री गाडियों के समयपालन में सुधार होगा और इसका सीधा फायदा यात्रियों को होगा l यह ब्लॉक दिनांक 06/04/2019 से 19/04/2019 तक लिया जायेगा l इस कारण निम्नलिखित पैसेंजर गाड़ियों का और मेल/ एक्सप्रेस गाड़ियों का परिचालन कुछ दिनों के लिए रद्द किया गया है l

गाड़ी क्रमांक 19025 डाउन सूरत अमरावती एक्सप्रेस प्रांरभिक स्टेशन से रद्द की गई दिनांक 05/04/2019 से दिनांक 19/04/2019 तक रद्द रहेंगी l

गाड़ी क्रमांक 19026 अप अमरावती सूरत एक्सप्रेस प्रांरभिक स्टेशन से रद्द की गई दिनांक 06/04/2019 से दिनांक 20/04/2019 तक रद्द रहेंगी l

गाड़ी क्रमांक 22123 डाउन पुणे अजनी एसी एक्सप्रेस प्रांरभिक स्टेशन से रद्द की गई दिनांक 19/04/2019 को रद्द रहेंगी l
गाड़ी क्रमांक 22124 अप अजनी पुणे एसी एक्सप्रेस प्रांरभिक स्टेशन से रद्द की गई दिनांक 16/04/2019 को रद्द रहेंगी l

गाड़ी क्रमांक 22117 डाउन पुणे अमरावती एसी एक्सप्रेस प्रांरभिक स्टेशन से रद्द की गई दिनांक 17/04/2019 को रद्द रहेंगी l गाड़ी क्रमांक 22118 अप अमरावती पुणे एसी एक्सप्रेस प्रांरभिक स्टेशन से रद्द की गई दिनांक 18/04/2019 को रद्द रहेंगी l

गाड़ी क्रमांक 22111 डाउन भुसावल नागपुर एक्सप्रेस वाया इटारसी, प्रांरभिक स्टेशन से रद्द की गई दिनांक 05/04/2019 से दिनांक 19/04/2019 तक रद्द रहेंगी l गाड़ी क्रमांक 22112 अप नागपुर भुसावल एक्सप्रेस वाया इटारसी, प्रांरभिक स्टेशन से रद्द की गई दिनांक 06/04/2019 से दिनांक 20/04/2019 तक रद्द रहेंगी l

गाड़ी क्रमांक 11417 डाउन नागपुर पुणे एक्सप्रेस प्रांरभिक स्टेशन से रद्द की गई दिनांक 18/04/2019 को रद्द रहेंगीl
गाड़ी क्रमांक 11418 अप नागपुर पुणे एक्सप्रेस प्रांरभिक स्टेशन से रद्द की गई दिनांक 19/04/2019 को रद्द रहेंगीl

गाड़ी क्रमांक 51157 डाउन भुसावल इटारसी पैसेंजर गाड़ी दिनांक 04/04/2019 से 19/04/2019 तक रद्द रहेंगी l
गाड़ी क्रमांक 51158 अप इटारसी भुसावल पैसेंजर गाड़ी दिनांक 07/04/2019 से 22/04/2019 तक रद्द रहेंगी l

गाड़ी क्रमांक 51187 डाउन भुसावल कटनी पैसेंजर गाड़ी दिनांक 05/04/2019 से 19/04/2019 तक रद्द रहेंगी l
गाड़ी क्रमांक 51188 अप कटनी भुसावल पैसेंजर गाड़ी दिनांक 07/04/2019 से 21/04/2019 तक रद्द रहेंगी l

गाड़ी क्रमांक 51197 डाउन भुसावल वर्धा पैसेंजर गाड़ी दिनांक 06/04/2019 से 19/04/2019 तक रद्द रहेंगी l
गाड़ी क्रमांक 51198 अप वर्धा भुसावल पैसेंजर गाड़ी दिनांक 07/04/2019 से 20/04/2019 तक रद्द रहेंगी l

गाड़ी क्रमांक 51183 डाउन भुसावल नरखेड पैसेंजर गाड़ी दिनांक 05/04/2019 से 19/04/2019 तक रद्द रहेंगी
गाड़ी क्रमांक 51184 अप नरखेड भुसावल पैसेंजर गाड़ी दिनांक 06/04/2019 से 20/04/2019 तक रद्द रहेंगी l

गाड़ी क्रमांक 51151 डाउन नवी अमरावती नरखेड पैसेंजर गाड़ी दिनांक 05/04/2019 से 19/04/2019 तक रद्द रहेंगी
गाड़ी क्रमांक 51152 अप नवी अमरावती नरखेड पैसेंजर दिनांक 06/04/2019 से 20/04/2019 तक रद्द रहेंगी l

गाड़ी क्रमांक 59014 अप भुसावल सूरत पैसेंजर दिनांक 06/04/2019 से 19/04/2019 तक रद्द रहेंगी l
गाड़ी क्रमांक 59013 डाउन सूरत भुसावल पैसेंजर दिनांक 05/04/2019 से 18/04/2019 तक रद्द रहेंगी l

गाड़ी क्रमांक 59078 अप भुसावल सूरत पैसेंजर दिनांक 06/04/2019 से 19/04/2019 तक रद्द रहेंगी l
गाड़ी क्रमांक 59077 डाउन सूरत भुसावल पैसेंजर दिनांक 05/04/2019 से 18/04/2019 तक रद्द रहेंगी l

गाड़ी क्रमांक 59076 अप भुसावल सूरत पैसेंजर दिनांक 06/04/2019 से 19/04/2019 तक रद्द रहेंगी l
गाड़ी क्रमांक 59075 डाउन सूरत भुसावल पैसेंजर दिनांक 05/04/2019 से 19/04/2019 तक रद्द रहेंगी l

गाड़ी क्रमांक 51154 अप भुसावल मुंबई पैसेंजर दिनांक 05/04/2019 से 19/04/2019 तक रद्द रहेंगी l
गाड़ी क्रमांक 51153 डाउन मुंबई भुसावल पैसेंजर दिनांक 06/04/2019 से 20/04/2019 तक रद्द रहेंगी l

गाड़ी क्रमांक 51182 अप भुसावल देवलाली पैसेंजर दिनांक 05/04/2019 से 19/04/2019 तक रद्द रहेंगी l
गाड़ी क्रमांक 51181 अप देवलाली भुसावल पैसेंजर दिनांक 06/04/2019 से 20/04/2019 तक रद्द रहेंगी l

गाड़ी क्रमांक 51286 अप भुसावल नागपुर पैसेंजर दिनांक 06/04/2019 से 19/04/2019 तक रद्द रहेंगी l
गाड़ी क्रमांक 51285 डाउन नागपुर भुसावल पैसेंजर दिनांक 06/04/2019 से 19/04/2019 तक रद्द रहेंगी l

गाड़ी क्रमांक 02124 अजनी पुणे एक्सप्रेस प्रांरभिक स्टेशन से रद्द की गई दिनांक 08/04/2019 से 15/04/2019 तक रद्द रहेंगी l
गाड़ी क्रमांक 02123 पुणे अजनी एक्सप्रेस प्रांरभिक स्टेशन से रद्द की गई दिनांक 09 /04/2019 से 19/04/2019 तक रद्द रहेंगी l

*शॉर्ट टर्मिनेशन*

कुछ गाड़िया गंतव्य स्टेशन से पर्व समाप्त किये जायेगे (short termination trains and originate trains ) वह निम्नलिखित मेल / एक्सप्रेस गाड़ियां है l

गाड़ी क्रमांक 12405 डाउन भुसावल हजरत निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस प्रांरभिक स्टेशन से रद्द की गई दिनांक 07/04/2019 से 16/04/2019 तक भुसावल से नागपुर स्टेशन के बीच रद्द रहेंगी l इस अवधि में यह ट्रेन नागपुर से हजरत निजामुद्दीन स्टेशन के बीच चलेंगी l
गाड़ी क्रमांक 12406 अप हजरत निजामुद्दीन भुसावल गोंडवाना एक्सप्रेस प्रांरभिक स्टेशन से रद्द की गई दिनांक 05/04/2019 से 14 /04/2019 तक नागपुर से भुसावल स्टेशन के बीच रद्द रहेंगी l इस अवधि में यह ट्रेन हजरत निजामुद्दीन से नागपुर स्टेशन के बीच चलेंगी l

गाड़ी क्रमांक 11025 अप भुसावल पुणे हुतात्मा एक्सप्रेस प्रांरभिक स्टेशन से रद्द की गई दिनांक 06/04/2019से २०/04/2019
तक भुसावल से नाशिक स्टेशन के बीच रद्द रहेंगी l इस अवधि में यह गाड़ी नाशिक से पुणे स्टेशन के बीच चलेंगी l
गाड़ी क्रमांक 11026 डाउन भुसावल पुणे भुसावल हुतात्मा एक्सप्रेस प्रांरभिक स्टेशन से रद्द की गई दिनांक 05/04/2019से दिनांक 19/04/2019 नाशिक से भुसावल के बीच रद्द रहेंगी l इस अवधि में यह गाड़ी पुणे से नाशिक स्टेशन के बीच चलेंगी

*डायवर्ट रूट*

कुछ गाडियों के मार्ग में बदलाव किये गए है वह निम्नलिखित मेल / एक्सप्रेस गाड़ियां है l

गाड़ी क्रमांक 19046 अप छपरा सूरत ताप्ती गंगा एक्सप्रेस प्रांरभिक स्टेशन से दिनांक 05/04/2019 से 19/04/2019 तक गाड़ी के मार्ग में बदलाव किया गया l यह गाड़ी कटनी ,बिना ,निशांतपूरा,उजैन रतलाम ,बड़ोदा होकत सूरत स्टेशन चलाई जाएँगी l
गाड़ी क्रमांक 19045 डाउन सूरत छपरा ताप्ती गंगा एक्सप्रेस प्रांरभिक स्टेशन से दिनांक 07/04/2019 से 19/04/2019 तक गाड़ी के मार्ग में बदलाव किया गया l इस अवधि में यह गाड़ी बड़ोदा, रतलाम, उजैन, निशांतपूरा बिना,कटनी, होकर छपरा स्टेशन चलाई जाएँगी।
*याने वाया नंदुरबार, जलगाँव, भुसावल, इटारसी, जबलपुर स्टेशनोंपर नही चलेगी*

गाड़ी क्रमांक 22948 अप भागलपुर सूरत ताप्ती गंगा एक्सप्रेस प्रांरभिक स्टेशन से दिनांक 08/04/2019 से 18/04/2019 तक गाड़ी के मार्ग में बदलाव किया गया l यह गाड़ी कटनी ,बिना ,निशांतपूरा,उजैन रतलाम ,बड़ोदा होकर सूरत स्टेशन चलाई जाएँगी l
गाड़ी क्रमांक 22947 डाउन सूरत भागलपुर ताप्ती गंगा एक्सप्रेस प्रांरभिक स्टेशन से दिनांक 06/04/2019 से 18/04/2019 तक गाड़ी के मार्ग में बदलाव किया गया l इस अवधि में यह गाड़ी बड़ोदा, रतलाम, उजैन, निशांतपूरा बिना,कटनी, होकर भागलपुर स्टेशन चलाई जाएँगी l
*याने वाया नंदुरबार, जलगाँव, भुसावल, इटारसी, जबलपुर स्टेशनोंपर नही चलेगी*

यात्रियों से निवेदन है की इस ब्लॉक के कारण होनेवाली असुविधा के दौरान रेलवे प्रशासन को सहयोग करे यात्री सुविधा में बढ़ोतरी और रेल के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए यह विशेष ब्लॉक अत्यंत आवश्यक है l