05 मार्च 2024, मंगलवार, फाल्गुन, कृष्ण पक्ष, नवमी/दशमी, विक्रम संवत 2080
निम्नलिखित दस जोड़ी गाड़ियाँ अब अहमदाबाद स्टेशन पर टर्मिनेट/ऑरिजिनेट होने की जगह साबरमती या गांधीनगर कैपिटल स्टेशन से रवाना या खत्म होगी। जाहिर सी बात है, यात्रिओंको जो जंक्शन सुविधा का उपयोग करते है, किसी अन्य स्टेशन से आकर अहमदाबाद में गाड़ी बदलकर अपनी आगे की रेल यात्रा शुरू करते थे, बहुत असुविधा होने वाली है। यात्रीगण कृपया परिपत्रक में टर्मिनल बदलाव की तिथि पर ध्यान दीजिएगा।
आशा करते है, यह टर्मिनल्स का बदलाव अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के पुनर्निर्माण तक अस्थाई रूप से ही रहे और कार्य पूर्ण होते ही गाड़ियाँ फिर से अहमदाबाद जंक्शन से ऑपरेट होने लग जाए।
12957/58 अहमदाबाद – नई दिल्ली – अहमदाबाद स्वर्ण जयंती राजधानी प्रतिदिन19401/02 अहमदाबाद – लखनऊ – अहमदाबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस19409/10 अहमदाबाद – गोरखपुर – अहमदाबाद द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस20939/40 अहमदाबाद – सुल्तानपुर – अहमदाबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस19407/08 अहमदाबाद – वाराणसी – अहमदाबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस19415/16 अहमदाबाद – श्री माता वैष्णो देवी कटरा – अहमदाबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस19119/20 अहमदाबाद – वेरावळ – अहमदाबाद प्रतिदिन सोमनाथ एक्सप्रेस, साबरमती, अहमदाबाद की जगह चाँद लोडिया से चलने के बाद सीधी गाँधीनगर कैपिटल जाएगी।22957/58 अहमदाबाद – वेरावळ – अहमदाबाद प्रतिदिन सोमनाथ एक्सप्रेस, अहमदाबाद की जगह चाँद लोडिया से चलने के बाद सीधी गाँधीनगर कैपिटल जाएगी।19223/24 अहमदाबाद – जम्मूतवी – अहमदाबाद प्रतिदिन एक्सप्रेस, साबरमती, अहमदाबाद की जगह कलोल से चलने के बाद सीधी गाँधीनगर कैपिटल जाएगी।
05 मार्च 2024, मंगलवार, फाल्गुन, कृष्ण पक्ष, नवमी/दशमी, विक्रम संवत 2080
12071/72 मुम्बई – जालना – मुम्बई जनशताब्दी का जालना से आगे हिंगोली तक विस्तार करने के विषय मे रेल मुख्यालय का परिपत्रक जारी हो चुका है। गौरतलब यह है, मुख्यालय ने गेंद सम्बंधित क्षेत्रीय कार्यालय के पाले में “अर्ली कनविनिएंट डेट’ डाल कर सरका दी है। अब SCR दमरे और CR मरे जाने, समझे और जब उचित हो इसे लागू कर दे।
वैसे जाहिर सी बात है, चुनाव घोषित होने के बाद इसे उद्घाटन कर चलाना मुश्किल होगा, सम्भवतः जल्द से जल्द ही गाड़ी हिंगोली से शुरू होने के आसार रहेंगे।
परिपत्रक में अनुमानित समयसारणी दी गई है। जिसमे जालना – मुम्बई के बीच यह गाड़ी यथावत चलती रहेगी और विस्तारित भाग में जालना से 19:50 को रवाना होकर मार्ग में परभणी, पूर्णा और बसमत रुकते हुए रात 0:30 को हिंगोली टिका देगी। वापसी में 12072 अल-सुबह 4:20 की हिंगोली से रवाना होकर 8:55 पर जालना पहुँचेंगी और आगे मुम्बई पहुँचेंगी। 12072 के जालना से मुम्बई के रन में करीबन 30 मिनट का बदलाव दिख रहा है जो क्षेत्रीय रेलवे जब विस्तृत समयसारणी जारी करेगा तभी पूर्ण जानकारी मिल पाएगी।
एक बात इसमे और चिंतनीय है, मुम्बई से हिंगोली के बीच 655 किलोमीटर के लिए उपरोक्त शेड्यूल को देखते हुए, इस गाड़ी की अब औसतन गति 52, 53 किलोमीटर प्रति घण्टा रह जाएगी, तो क्या यह अपना सुपरफास्ट का स्टेटस खोने जा रही है? चूँकि रेल विभाग के सुपरफास्ट के मापदंड में गाड़ी की दोनों दिशाओं में औसतन गति, 55 किलोमीटर प्रति घंटा की होना आवश्यक है।
04 मार्च 2024, सोमवार, फाल्गुन, कृष्ण पक्ष, अष्टमी/नवमी, विक्रम संवत 2080
यज्ञपी आधिकारिक सूचना पटल पर आने की है मगर खोजी तो अपने तर्कोसे, कुछ न कुछ लिंक निकाल ही लाते है।
नान्देड़ मण्डल की डी आर एम कल दिनांक 05 मार्च को अपने निरीक्षण दौरे पर हिंगोली जा रही है। परिपत्रक में यात्रा का उद्देश्य साफ किया गया है, मा. रेल राज्यमंत्री रावसाहेब दानवे दिनांक 07 मार्च को जनशताब्दी को अपनी पहली दौड़ के लिए हिंगोली स्टेशन से रवाना करेंगे।
जैसे ही अर्थात एक, दो दिन में इसकी आधिकारिक सूचना, समयसारणी घोषित हो जाएगी और उसे हम आपके लिए ले आएंगे। एक बार फिर, हिंगोलीवासियों को मुम्बई के लिए सीधी गाड़ी की शुभकामनाएं।
02 मार्च 2024, शनिवार, फाल्गुन, कृष्ण पक्ष, सप्तमी, विक्रम संवत 2080
रेल प्रशासन ने कल और आज में लगभग 52 परिपत्रक निकाले। वर्षोँसे रेल यात्रिओंकी स्टोपेजेस, एक्सटेंशन की माँगों की पूर्तता हाई-स्पीड से कराई जा रही है।
कई छोटे – बड़े स्टेशनोंके स्टोपेजेस बहाल किए गए है। नई गाड़ियाँ, पुरानी गाड़ियोंके आगे के स्टेशनोंतक विस्तार आपको स्थानीय अखबारों की सुर्खियों में दिख ही जायेंगे। इस ब्लॉग में सारे परिपत्रक लेंगे तो उतनी पृष्ठ का प्रकाशन तैयार हो जाएगा। बहु-प्रलंबित ‘शून्य’ आँकड़े से शुरू होकर विशेष गाड़ियोंकी की श्रेणी में चलनेवाली पुरानी सवारी गाड़ियाँ भी, पुराने किराया दरों में और पुराने गाड़ी क्रमांक में लौटाई जा रही है। सामान्य गाड़ियोंके किराए सामान्य स्तर पर आ गए है, यह खबर तो हम आप को पहले ही दे चुके है। जल्द ही प्रीमियम गाड़ी, वन्देभारत गाड़ियोंके शुभारंभ की एक बड़ी सूची खुलने के भी आसार है।
जारी करने की तारीख 21/02 की जगह 21/03 समझी जाए।
कुल मिलाकर यह बात तय है, आने वाले 10, 15 दिन आम रेल यात्रिओंको सारी ख़बरोंमें रेलवे, रेलवे सुनाई देने वाला है। ☺️
तो भाईयों, एन्जॉय!! आपकी भूली-बिसरी, लम्बित-प्रलम्बित माँगोंकी फाइलों पर से जमी धूल हटने वाली है। उन पर कुछ न कुछ धारणा बनने वाली है। फुल भले ही न मिले, पंखुड़ी तो मिल ही जानी है, क्या है की मौसम आ गया है….
28 फरवरी 2024, बुधवार, फाल्गुन, कृष्ण पक्ष, चतुर्थी, विक्रम संवत 2080
भारतीय रेल मुख्यालय ने फिर एक अकल्पनीय निर्णय लिया है। संक्रमनपूर्व सवारी गाड़ियोंके किफायती किराए यात्रिओंको लौटा दिए गए है।
भुसावल रेलवे टिकट काउन्टर पर निकला सामान्य यात्री टिकट
गौरतलब यह है, संक्रमण पूर्व काल की बहुतांश सवारी गाड़ियाँ मेल/एक्सप्रेस में बदली गयी है। उनमें परिचालनिक सुधार किया गया है। पुराने पारम्परिक ICF कोचों को बदल कर उन्हें डेमू/मेमू रैक में बदला गया है। यह गाड़ियाँ स्पीड-अप हुई है, उनके कुछ स्टोपेजेस भी रद्द किए गए है। कुल मिलाकर उन्हें एक्सप्रेस गाड़ियोंके स्वरूप में ढालने का प्रयास किया गया है।
अब विषय यह आता है, जब पुराने सवारी किराए लौटे है, तो वह कौनसी गाड़ियाँ है? यह केवल वह गाड़ियाँ है, जिनके स्टोपेजेस रद्द नही हुए है। जो अपनी पूरी यात्रा, अर्थात प्रारम्भिक स्टेशन से लेकर गंतव्य स्टेशन तक सभी स्टोपेजेस पर ठहराव ले रही है। जो गाड़ियाँ अभी भी विशेष गाड़ियोंकी श्रेणी में अपने गाड़ी क्रमांक में ‘0’ से शुरुवाती आँकड़े से कर रही है। जिसका परिचालन 200 से 250 किलोमीटर के भीतर का है। ऐसी परिभाषित गाड़ियाँ प्रत्येक मार्ग पर बिल्कुल गिनीचुनी बची है।
मध्य रेल के भुसावल मण्डल की बात की जाए तो सूरत की ओर जाने वाली तीन जोड़ी सवारी गाड़ियाँ थी, जिनमे दो जोड़ी एक्सप्रेस बन चुकी है और उनके किराए यथावत एक्सप्रेस के ही रहेंगे। केवल एक 09077/78 भुसावल – सूरत – भुसावल सवारी जो संक्रमण काल के पश्चात घटकर भुसावल – नंदुरबार – भुसावल बन गई, उसमे यह सवारी किराए लागू है। भुसावल – अमरावती मेमू जिसे भुसावल – बड़नेरा मेमू बनाया गया, उसमे भी यह सवारी किराए लागू है। मगर भुसावल वर्धा भुसावल सवारी जो अब एक्सप्रेस के स्वरूप में है और भुसावल – नागपुर – भुसावल ओवर नाइट सवारी बन्द की जा चुकी है, पुनर्स्थापित नही हुई और पुनर्बहाली के कोई आसार भी नही है। उसी प्रकार खण्डवा की दिशा में, भुसावल कटनी के बीच परिचालित सवारी गाड़ी सूरत भुसावल सूरत एक्सप्रेस से लिंक कर एक्सप्रेस में रूपांतरित हो चुकी है और भुसावल इटारसी के बीच चलने वाली सवारी भी एक्सप्रेस बन चुकी है। अर्थात भुसावल – खण्डवा मार्ग पर अब कोई सवारी गाड़ियाँ परिचालित नही हो रही।
फिर रेल प्रशासन के मद्देनजर, सवारी (ऑर्डिनरी) गाड़ियोंकी स्टेंडर्ड डेफिनेशन, मानक परिभाषा क्या है? मित्रों, परिपत्रक अनुसार तो संकल्पना क्या है, यह तो हमने उपरोक्त परिच्छेद में बताया है और एक रास्ता है, रेल विभाग के अनारक्षित टिकट बुकिंग ऍप UTS पर ऑर्डिनरी गाड़ियोंको ‘पैसेंजर विशेष’ ऐसा नामकरण किया गया है, उनमें यात्रियोंको सवारी गाड़ियोंके सामान्य किराए लागू होंगे।
यह वायरल मेसेज है, सोशल मीडिया में,
अब विचार करने की बात है, इस सस्ते किरायोंको फिर से बहाल करने की क्या आवश्यकता थी? यात्री तो मेल/एक्सप्रेस किराए चुका कर यात्रा करना शुरू हो गए थे। एक तरफ वन्देभारत प्रीमियम गाड़ियोंके टिकट पर भी छपता है, ‘रेल विभाग केवल 57% किराया ही वसूलता है’ दूसरी तरफ आप फिर से कम किराए बहाल कर रहे हो? दूसरा मुद्दा यह भी है, जितनी सवारी गाड़ियाँ संक्रमण काल के पूर्व में परिचालित थी उनमें से अमूमन 75% गाड़ियोंको रेल प्रशासन मेल/एक्सप्रेस में रूपांतरित कर चुकी है। मण्डल मुख्यालय या क्षेत्रीय मुख्यालय या खुद रेल प्रशासन भी इस सामान्य किरायोंकी पुनर्बहाली की सूचना आम हलक़ों में परिपत्रक निकाल कर दे नही रही। स्टेशनोंपर, टिकट खिड़कियों पर भी कोई सूचनाएं प्रदर्शित नही की गई है, तो क्या समझना है, यह प्रयोग है या यात्रिओंकी भावनाओं से किया गया खिलवाड़ है?
प्रीमियम, तगड़े किरायोंकी वसूली के बावजूद रेल प्रशासन वन्देभारत के टिकट पर अपनी ‘सब्सिडी’ वाली पंक्ति छापना नही भूलती
इससे बेहतर तो यही रहता, प्रशासन ने जो इन सवारी गाड़ियोंका मेल/एक्सप्रेस श्रेणी में उन्नतिकरण किया था भले ही केवल किरायोंको लेकर ही था, उसे अपने मानकों पर खरा करा देते, पूर्ण रूप से एक्सप्रेस की गति से, उचित समयसारणी पर चलवाते। यात्रिओंको मेल/एक्सप्रेस किराया देने में कोई परहेज नही था और आज रेल प्रशासन इनके किराए घटाकर ले रहा है तो कोई खुशी भी नही है।