18 फरवरी 2024, रविवार, माघ, शुक्ल पक्ष, नवमी, विक्रम संवत 2080
11057/58 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस – अमृतसर – मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पठानकोट एक्सप्रेस के पुराने ICF कोच हटाकर नए आरामदायक और सुरक्षित LHB कोच से सुसज्जित हो कर चलेंगी।
गौरतलब यह है, पुरानी कोच संरचना में 08 स्लिपर, 04 वातानुकूल थ्री टियर, 01 वातानुकूल टु टियर, 02 द्वितीय श्रेणी जनरल और 01 रेल डाक सेवा, 02 एसएलआर ऐसे कुल 18 कोच थे। अब LHB कोच संरचना में 02 स्लिपर, 07 वातानुकूल थ्री टियर इकोनॉमी, 02 वातानुकूल टु टियर, 02 द्वितीय श्रेणी जनरल और 01 रेल डाक सेवा, 02 एसएलआर ऐसे कुल 17 कोच लगेंगे यह चर्चा है।
पठानकोट एक्सप्रेस के यात्रिओंकी रेल यात्रा LHB कोच संरचना शुरू होने से आरामदायक, सुरक्षित तो हो गई मगर जेब भी हल्की कर गई है। स्लिपर के 8 कोच के 576 यात्रिओंको अब LHB के 2 कोच X 80 कुल 160 टिकटें ही उपलब्ध रहेंगी और उसकी जगह 07 वातानुकूल इकोनॉमी (?) कोच के स्लिपर के किरायोंसे अमूमन दुगुने और वातानुकूल थ्री टियर से मामूली लगभग 8% कम किराए चुकाने होंगे।
वापसी में 11058 अमृतसर मुम्बई एक्सप्रेस की LHB सेवा 22 फरवरी से अमृतसर से शुरू हो जाएगी।
18 फरवरी 2024, रविवार, माघ, शुक्ल पक्ष, नवमी, विक्रम संवत 2080
मध्य रेल से प्राप्त प्रेस विज्ञप्ती के अनुसार, मध्य रेल पुणे मंडल के पुणे और मिरज खंड में तारगांव, मसूर और शिरवडे स्टेशनों के बीच रेल दोहरीकरण के लिए प्री-नॉन-इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के लिए यातायात और पावर ब्लॉक परिचालित करेगा।
प्री नॉन-इंटरलॉकिंग ब्लॉक के परिणामस्वरूप होने वाले ट्रेन सेवाओं में परिवर्तन इस प्रकार हैं:
मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों का रेगुलेशन: 12780 हज़रत निज़ामुद्दीन-वास्को डी गामा गोवा एक्सप्रेस दिनांक- 22.02.2024 को 02 घंटे रेगुलेशन किया जायेगा। ट्रेनों का डायवर्जन: 12630 हज़रत निज़ामुद्दीन-यशवंतपुर एक्सप्रेस को यात्रा शुरू दिनांक 21.02.2024 को दौंड, पंढरपुर, मिरज के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा *ट्रेनों का शॉर्ट टर्मिनेट: 11040 गोंदिया-कोल्हापुर महाराष्ट्र एक्सप्रेस यात्रा शुरू दिनांक 21.02.2024 को पुणे स्टेशन पर समाप्त होगी। यह ट्रेन पुणे और कोल्हापुर के बीच रद्द रहेगी। 11039 कोल्हापुर – गोंदिया महाराष्ट्र एक्सप्रेस यात्रा शुरू दिनांक 22.02.2024 को यह पुणे स्टेशन से अपने निर्धारित समय पर रवाना होगी. यह ट्रेन कोल्हापुर और पुणे के बीच रद्द रहेगी। बुनियादी ढांचे के रखरखाव और संरक्षा के लिए रखरखाव मेगा ब्लॉक आवश्यक है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे इस असुविधा के लिए रेलवे प्रशासन को सहयोग दें।
01023/24 पुणे – कोल्हापुर – पुणे एक्सप्रेस 20 और 21 फरवरी को रद्द कर दी गई है.
11029/30 मुम्बई – कोल्हापुर – मुंबई कोयना एक्सप्रेस 22/23 फरवरी को प्रस्थान कर रही है, रद्द कर दी गई हैं.
21 और 22 फरवरी को रवाना होने वाली डेमू संख्या 01542 कोल्हापुर – सतारा कर्हाड तक ही चलेगी। 01541 सतारा – कोल्हापुर डेमू यात्रा कर्हाड से कोल्हापुर की ओर शुरू होगी। यानी यह ट्रेन सतारा – कर्हाड के बीच रद्द रहेगी.
21 और 22 फरवरी को रवाना होने वाली ट्रेन संख्या 11425 पुणे – कोल्हापुर एक्सप्रेस सतारा में समाप्त होगी
ट्रेन नंबर 11426 कोल्हापुर – पुणे एक्सप्रेस सतारा से पुणे के लिए रवाना होगी यानी यह ट्रेन कोल्हापुर – सतारा के बीच नहीं चलेगी
21 फरवरी को गोंदिया से प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 11040 गोंदिया – कोल्हापुर महाराष्ट्र एक्सप्रेस पुणे में समाप्त होगी, इसलिए 22 फरवरी को कोल्हापुर से प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 11039 कोल्हापुर-गोंदिया महाराष्ट्र एक्सप्रेस पुणे से ही प्रस्थान करेगी।
21 फरवरी को हज़रत निज़ामुद्दीन से प्रस्थान करने वाली 12630 हज़रत निज़ामुद्दीन – यशवंतपुर सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस दौंड – कुर्दुवाड़ी – पंढरपुर – मिरज के परिवर्तित मार्ग से चलेगी।
21 फरवरी को बेंगलुरु से प्रस्थान करने वाली 16505 बेंगलुरु – जोधपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मिरज – पंढरपुर – कुर्दुवाड़ी – दौंड – पुणे होकर चलेगी। यह ट्रेन सांगली, कर्हाड , सतारा को नहीं जाएगी।
17 और 18 फरवरी को कोल्हापुर से प्रस्थान करने वाली 11030 कोल्हापुर – मुंबई कोयना एक्सप्रेस ने कोल्हापुर से अपना नियमित प्रस्थान समय बदल दिया है। यह गाड़ी अपने नियमित समय 08.15 के बजाय 10.15 बजे यानी दो घंटे देरी से रवाना होगी।
17 फरवरी 2024, शनिवार, माघ, शुक्ल पक्ष, अष्टमी, विक्रम संवत 2080
आजकल भारतीय रेलवे पर अमूमन हर क्षेत्रीय रेलवे में विकास कार्य जारी है। कहीं रेल दोहरीकरण, कही तीसरी लाइन, चौथी लाइन डल रही है। कहीं रेल लाइने, विद्युतीकरण कर अद्ययावत की जा रही है तो कहीं प्लेटफॉर्म, और स्टेशनोंका पुनर्निर्माण किया जा रहा है। इन सब के बीच यात्री सुविधाओं और सेवाओं पर इसका असर पड़ना बिल्कुल स्वाभाविक है। कई क्षेत्रीय रेल विभाग इस सम्बन्धी जो भी रेल ब्लॉक लिए जाते है, उसके बारे में रेल यात्रिओंके लिए सूचना जारी करते है और उसका व्यापक प्रचार, प्रसार भी करते है। मगर कुछ क्षेत्रीय रेलवे को अब भी अपनी कार्यकुशलता (?) को सुधारने की जरूरत है।
दपुमरे SECR इस क्षेत्रीय रेल विभाग में रेल तिहरी करण, चौपदरी करण का कार्य बड़े तीव्र गति से किया जा रहा है। यह कार्य दपुमरे के झारसुगुड़ा से नागपुर तक चल रहा था जो करीबन अब अपने आखरी पड़ाव राजनांदगांव – गोंदिया – नागपुर खण्ड के आसपास बाकी रह गया होगा। वैसे इस क्षेत्र में मालवाहक गाड़ियोंकी आवाजाही भी बहुतायत में है और यहाँतक यात्री गाड़ियोंको बगल कर के भी मालगाड़ी को चलाया जाता है चूँकि कई खण्ड में अभी डेडिकेटेड समर्पित मालगाड़ी हेतु विशेष रेल लाइनें बनी नही है, कार्य प्रगतिपथ पर है मगर इसका अर्थ यह नही की रेलवे यात्रिओंकी सेवा और सुविधाओं को संकुचित कर दें?
दपुमरे रेल प्रशासन उनके कार्य समयपर जो गाड़ी उनके आड़े आती है, उसे साइड लाइन कर देती है और उसकी कोई सूचना यात्रिओंको नही देती। वैसे अपेक्षा तो अग्रिम सूचनाओंकी होती है मगर यात्री गाड़ी को ब्लॉक, नियंत्रित करने के बावजूद भी कहीं कोई सूचनाओंका प्रसारण नही किया जाता।
रेल विभाग के पास NTES नैशनल रेल इन्क्वायरी सिस्टम नामक वेबसाइट एवं ऍप है जो सम्बंधित रेलवे स्टेशन के डाटा, जानकारी संकलित कर उसे पारित, प्रसारित करता है, अद्यतन करते रहता है। वहीं काम गूगल का WIMT व्हेयर इज माई ट्रेन नामक ऍप भी करता है। चूँकि डाटाबेस NTES का ही होता है मगर WIMT में यात्री जो गाड़ी में सवार है उसके लॉग इन का भी डाटा सम्मिलित किया जाता है अतः उसमे कई बार गाड़ी की रियल लोकेशन सटीक आती है ( रेल विभाग इस शैली पर अवश्य विचार करें) और इससे यह पता चलता है, गाड़ी अब भी फलाँ स्टेशन पर नहीं पहुंची है।
दपुमरे अपनी गाड़ियोंका डाटाबेस सही तरीकेसे अद्यतन नहीं करता। 11039 महाराष्ट्र एक्सप्रेस इन दिनों अमूमन रात 20:00 बजे अपने गंतव्य स्टेशन, गोंदिया पहुंच रही है। वहीं NTES उसे समयपर अर्थात 18:00 पहुंच गई दिखलाता है। यह कैसी जवाबदेही है? क्या रेल कर्मचारी झूठे बयान रख अपनी समयपालनता पर झूठी ही शाबाशी लेना चाहते है?
यह आज गोंदिया पहुंचने वाली 11039 कोल्हापुर गोंदिया महाराष्ट्र एक्सप्रेस की चल स्थिति है। NTES उसे समयपर बल्कि समय से पहले पहुंची दिखा रहा है, जबकि WIMT उसे 4 घण्टे 43 मिनट देरी से पहुंची यह दिखाता है और यह 100% सच बात है।
दपुमरे में इस प्रकार की कार्यप्रणाली है। इसके बाद यही खेल अन्य एक्सप्रेस एवं सुपरफास्ट गाड़ियोंमे में भी होता है जिसके कई उदाहरण आपको मिल जाएंगे।
एकतरफ रेल विकास का दम्भ भरा जा रहा है दूसरी तरफ जवाबदेही बेहद झूठी, बनावटी है। क्या अन्य क्षेत्रीय रेलवे में भी इस तरह का बनावटी समय पालनता के उदाहरण होते है? यह तो स्थानीय यात्री ही बता सकते है, मगर दपुमरे में तो यह आम बात है।
आम यात्री चाहता है, रेल विभाग इस पर आवश्यक रूप से संज्ञान लेवे। रेल ब्लॉक में कोई गाड़ी नियंत्रित की जाती है तो उसकी अग्रिम सूचना आवश्यक दें। यदि यह रेल ब्लॉक अकस्मात है तो यात्रिओंको उसकी सूचना रियल टाइम बेसिस पर शेयर की जानी चाहिए अन्यथा आपके थोथे विकास का दम्भ भरने की कोई आवश्यकता नही है। आजकल रेलवे से यात्रा करना इन्ही कारणोंसे कठिन और अनियंत्रित हो गया है। पता नही कौनसी गाड़ी कब खड़ी कर दे और गन्तव्य पर कब पहुंचे?
14 फरवरी 2024, बुधवार, माघ, शुक्ल पक्ष, पंचमी, विक्रम संवत 2080
पश्चिम मध्य रेल पर संक्रमण काल पूर्व की 61634/33 बीना – कोटा – बीना सवारी गाड़ी को विशेष गाड़ी 06634/33 मेमू एक्सप्रेस स्वरूप में दिनांक 14 फरवरी, आज से आगे सूचना जारी किए जाने तक प्रतिदिन बहाल किया जा रहा है।
06634/33 बीना – कोटा – बीना मेमू विशेष एक्सप्रेस की समयसारणी :
पश्चिम मध्य रेल पर संक्रमण काल पूर्व की 61624/25 कोटा – चौमहला – कोटा सवारी गाड़ी को विशेष गाड़ी 06648/47 मेमू एक्सप्रेस स्वरूप में दिनांक 14/15 फरवरी, से आगे सूचना जारी किए जाने तक प्रतिदिन बहाल किया जा रहा है।
06648/47 कोटा – चौमहला – कोटा मेमू प्रतिदिन विशेष एक्सप्रेस की समयसारणी
रैक सेटलमेंट : चूँकि आम यात्रिओंको इस रैक सेटलमेंट से कोई वास्ता नही रहता मगर रेल प्रेमियोंको इन तकनीकी बातोंमें रस रहता है। 😊
13 फरवरी 2024, मंगलवार, माघ, शुक्ल पक्ष, चतुर्थी, विक्रम संवत 2080
02525/26 कामाख्या – आनन्द विहार टर्मिनस – कामाख्या साप्ताहिक विशेष गाड़ी TOD ट्रेन ऑन डिमाण्ड के तहत शुरू की जा रही है।
02525 कामाख्या – आनन्द विहार टर्मिनस – साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष दिनांक 16 फरवरी 2024 से 26 जुलाई 2024 तक प्रत्येक शुक्रवार को कामाख्या से रात 22:45 को रवाना होगी और रविवार सुबह 8:40 को आनन्द विहार टर्मिनस को पहुँचेंगी।
वापसीमे 02526 आनन्द विहार टर्मिनस – कामाख्या साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष दिनांक 18 फरवरी 2024 से 28 जुलाई 2024 तक प्रत्येक रविवार को आनन्द विहार टर्मिनस से शाम 17:20 को रवाना होगी और मंगलवार सुबह 3:40 को कामाख्या पहुँचेंगी।
कोच संरचना : वातानुकूल प्रथम 01, वातानुकूल टू टियर 02, वातानुकूल थ्री टियर 05, वातानुकूल थ्री टियर इकोनॉमी 05, स्लिपर 04, द्वितीय साधारण 02, पेंट्रीकार 01, एसएलआर 01, जनरेटर वैन 01 कुल 22 कोच