Stories/ News Alerts

Uncategorised

बड़ी राहत : मध्य रेल CR की 11 जोड़ी विशेष गाड़ियाँ सितंबर तक चलती रहेंगी।

16 जून 2023, शुक्रवार, आषाढ, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी/चतुर्दशी, विक्रम संवत 2080

उपरोक्त के संदर्भ में, मध्य रेलवे ने मुंबई से विभिन्न गंतव्यों के लिए चलने वाली विशेष ट्रेनों को, यात्रिओंकी अतिरिक्त भीड़ को राहत पहुंचाने के लिए, विस्तार करने का निर्णय लिया है। गाड़ियोंकी बढ़ाई गई अवधि निम्नानुसार है:-

1) 01025 दादर बलिया त्रि-साप्ताहिक विशेष (सोम, बुध, शुक्र) दि. 30.06.2023 से आगे अब दि. 03.07.23 से दि. 29.09.23 तक चलेगी। कुल 39 फेरे बढ़ रहे है।

2) 01026 बलिया दादर त्रि-साप्ताहिक विशेष (बुध, शुक्र, रविवार) दि. 02.07.2023 तक घोषित थी, अब दि. 05.07.23 से दि. 29.09.23 तक विस्तारित की गई है। कुल 37 फेरे बढ़ाये जा रहे है।

3) 01027 दादर गोरखपुर विशेष सप्ताह में चार दिन (मंगल, गुरु, शनि, रविवार) दि. 29.06.2023 तक घोषित थी जिसके फेरे दि. 01.07.23 से दि. 30.09.23 तक बढ़ाये जा रहे है। कुल 53 फेरे बढ़ेंगे।

4) 01028 गोरखपुर दादर विशेष सप्ताह में चार दिन (सोम, मंगल, गुरु, शनि) पूर्व घोषित फेरे दि. 03.07.2023 अब विस्तारित फेरे दि. 04.07.23 से दि. 30.09.23 कुल 51 फेरे बढ़े है।

5) 01139 नागपुर मडगांव द्वि-साप्ताहिक विशेष (बुध, शनि) पूर्व घोषित फेरे दि. 01.07.2023 अब विस्तारित फेरे दि. 05.07.23 से 30.09.23 कुल 26 फेरे बढ़े है।

6) 01140 मडगांव नागपुर द्वि-साप्ताहिक विशेष (गुरु, रविवार) पूर्व घोषित फेरे दि.02.07.2023 तक। अब विस्तारित फेरे दि. 06.07.23 से 01.10.23 कुल 25 फेरे बढ़े है।

7) 01435 सोलापुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक विशेष (मंगलवार) पूर्व घोषित फेरे दि. 04.07.2023 तक थे। अब विस्तारित फेरे दि. 11.07.23 से 25.07.23 बढ़ाये गए है। कुल 3 फेरे ज्यादा मिलेंगे।

8) 01436 लोकमान्य तिलक टर्मिनस सोलापुर साप्ताहिक विशेष (बुध) पूर्व घोषित फेरे दिनांक 28.06.2023 तक थे। अब विस्तारित फेरे दि.12.07.23 से दि.26.07.23 तक चलेंगे कुल 3 फेरे ज्यादा मिलेंगे।

9) 01438 तिरुपति सोलापुर साप्ताहिक विशेष (गुरुवार) पूर्व घोषित फेरे 29.06.2023 तक थे, अब विस्तारित फेरे दि. 06.07.23 से दि.27.07.23 तक चलेंगे कुल 4 ट्रिप बढ़ रही है।

10) 01437 सोलापुर तिरुपति साप्ताहिक विशेष (शुक्र) पूर्वघोषित फेरे दि.30.06.2023 तक ही थे, विस्तारित फेरे दि. 07.07.23 से 28.07.23 चलेंगे। कुल 4 ट्रिप बढ़ रही है।

11) 01127 लोकमान्य तिलक टर्मिनस बल्हारशाह साप्ताहिक विशेष (मंगल) पूर्वघोषित फेरे दि. 27.06.2023 तक थे। विस्तारित फेरे दि. 04.07.23 से दि. 26.09.23 तक चलेंगे। कुल 13 फेरे बढ़ेंगे।

12) 01128 बल्हारशाह लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक विशेष (बुध) पूर्वघोषित फेरे दि.28.06.2023 तक चलने थे, अब विस्तारित फेरे दि.05.07.23 से 27.09.23 बढ़ रहे है। कुल 13 फेरे बढ़ेंगे।

13) 02102 मनमाड़ दादर त्रि-साप्ताहिक विशेष (बुध, शुक्र, रविवार) पूर्वघोषित फेरे 30.06.2023 तक थे, अब विस्तारित फेरे दि. 02.07.23 से 29.09.23 तक बढ़ रहे है। कुल 39 ट्रिप बढ़ेंगी।

14) 02101 दादर मनमाड़ त्रि-साप्ताहिक विशेष (मंगल, बुध, शनि) पूर्वघोषित फेरे दि.30.06.2023 तक थे, अब विस्तारित फेरे दि.01.07.23 से 30.09.23 चलेंगे। कुल 40 फेरे अतिरिक्त मिलेंगे।

15) 01065 धुळे दादर त्रि-साप्ताहिक विशेष (सोम, मंगल, शनि) पूर्वघोषित फेरे दि. 30.06.2023 तक थे, अब विस्तारित फेरे दि. 01.07.23 से 30.09.23 बढ़ेंगे, कुल 40 फेरे अतिरिक्त मिलेंगे।

16) 01066 दादर धुळे त्रि-साप्ताहिक विशेष (सोम, शुक्र, रविवार) पूर्वघोषित फेरे दि.01.07.2023 तक थे। अब विस्तारित फेरे दि.02.07.23 से 29.09.23 तक मिलेंगे कुल 39 फेरे बढ़ रहे है।

17) 01439 पुणे अमरावती द्वि-साप्ताहिक विशेष वाया कुरडूवाड़ी, लातूर, परभणी, अकोला (शुक्र, रविवार) पूर्वघोषित फेरे दि.02.07.2023 तक थे। अब विस्तारित फेरे दि.07.07.23 से 30.07.23 बढ़ेंगे। कुल 08 फेरे अतिरिक्त होंगे।

18) 01440 अमरावती पुणे द्वि-साप्ताहिक विशेष वाया अकोला, परभणी, लातूर, कुरडूवाड़ी (शनि, सोमवार) पूर्वघोषित फेरे दि.03.07.2023 तक थे। अब विस्तारित फेरे दि.08.07.23 से 31.07.23 रहेंगे। कुल 08 ट्रिप अतिरिक्त मिलेंगी।

19) 01461 सोलापुर दौंड प्रतिदिन विशेष पूर्वघोषित फेरे दि.31.07.2023 तक थी। अब विस्तारित फेरे दि. 01.08.23 से 30.09.23 मिलेंगी। कुल 61 फेरे अतिरिक्त मिल रहे है।

20) 01462 दौंड सोलापुर दैनिक विशेष पूर्वघोषित फेरे दि.31.07.2023 तक थे। अब विस्तारित फेरे दि.01.08.23 से 30.09.23 चलेंगे। कुल 61 फेरे अतिरिक्त मिलेंगे।

21) 01463 सोलापुर कलबुर्गी दैनिक विशेष, पूर्वघोषित फेरे दि. 31.07.2023 तक थे। अब विस्तारित फेरे दि.01.08.23 से 30.09.23 तक चलेंगे। कुल 61 फेरे अतिरिक्त मिल रहे है।

22) 01464 कलबुर्गी सोलापुर दैनिक विशेष, पूर्वघोषित फेरे 31.07.2023 तक चलने वाले थे। अब विस्तारित फेरे दि.01.08.23 से 30.09.23 तक चलेंगे। कुल 61 ट्रिप अतिरिक्त मिल रही है।

सारी गाड़ियाँ मिलाकर अतिरिक्त फेरोंकी संख्या 689 हो रही है। मध्य रेल की ओर से यात्रिओंके लिए यह बड़ी राहत भरी सौगात है।

Uncategorised

पश्चिम रेलवे का, भगत की कोठी – अहमदाबाद एवं इन्दौर – भोपाल के बीच वन्देभारत चलाने का प्रस्ताव

15 जून 2023, गुरुवार, आषाढ, कृष्ण पक्ष, द्वादशी/त्रयोदशी, विक्रम संवत 2080

वन्देभारत एक्सप्रेस गाड़ियाँ, जो पहले एक्का दुक्का उद्धाटन हो कर चल पड़ती थी, अब रैक की उपलब्धि बढ़ने से ज्यादा संख्या में शुरू हो रही है। मीडिया में पक्की खबर चल रही है, 26 या 27 जून को 5 नई वन्देभारत एक्सप्रेस का शुभारंभ होने जा रहा है। ऐसे लगता है, कुछ ही महीनोंमें शायद देश का कोई भी मुख्य रेल मार्ग ऐसा नही रह जायेगा, जिसपर वन्देभारत एक्सप्रेस के फेरे न हो।

हाल ही में, हमें पश्चिम रेलवे द्वारा प्रस्तावित दो वन्देभारत गाड़ियाँ शुरू करवाने की माँग का एक पत्र मिला। जिसमे 27 जून को जो 5 वन्देभारत चलने की खबरे है, उनमें से एक इन्दौर – भोपाल वन्देभारत का भी उल्लेख है।

गौरतलब यह है, भगत की कोठी – साबरमती वन्देभारत! यह गाड़ी “हाई राइज पेंटोग्राफ” अर्थात DFC समर्पित मालगाड़ियोंके गलियारे से चलने का प्रस्ताव है। साथ ही, साबरमती स्टेशन पर गाड़ी के रखरखाव की सुविधा पूर्ण हो, तब यह गाड़ी शुरू की जाएगी यह भी लिखा है।

इन्दौर – भोपाल वन्देभारत तो बस आ ही रही है, इंतज़ार भगत की कोठी – साबरमती वन्देभारत का रहेगा। 😊

साबरमती – भगत की कोठी वन्देभारत, सप्ताह में छह दिन प्रत्येक रविवार को छोड़कर
इन्दौर – भोपाल वन्देभारत, सप्ताह में छह दिन प्रत्येक रविवार को छोड़कर
Uncategorised

मध्य रेल CR ने बेहतर यात्री सुविधाओं के हेतु, छह जोड़ी गाड़ियोंमे कोच संरचना में वृद्धि / बदलाव किया

15 जून 2023, गुरुवार, आषाढ, कृष्ण पक्ष, द्वादशी/त्रयोदशी, विक्रम संवत 2080

मध्य रेल्वेने निम्नलिखित पाँच जोड़ी गाड़ियोंमे स्थायी तौर पर यात्री कोच बढ़ाये है।

1: 22155/56 कलबुर्गी कोल्हापुर कलबुर्गी प्रतिदिन सुपरफास्ट में दिनांक 26 जून से 5 कोच की वृद्धि की गई है। जिनमे 2 वातानुकूल थ्री टियर और 3 स्लिपर कोच रहेंगे।

2: 11404/03 कोल्हापुर नागपुर कोल्हापुर द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस वाया पंढरपुर, कुरडूवाड़ी, लातूर, परभणी, पूर्णा, अकोला दिनांक 19/20 जून से एक वातानुकूल थ्री टियर बढ़ रहा है।

3: 12147/48 कोल्हापुर हज़रत निजामुद्दीन कोल्हापुर साप्ताहिक सुपरफास्ट में 01 वातानुकूल थ्री टियर और 02 स्लिपर कोच दिनांक 20/22 जून से बढ़ रहा है।

4: 11050/49 कोल्हापुर अहमदाबाद कोल्हापुर साप्ताहिक एक्सप्रेस 01 वातानुकूल थ्री टियर और 02 स्लिपर कोच दिनांक 24/25 जून से बढ़ रहा है।

5: 11041/42 दादर साईं नगर शिर्डी दादर एक्सप्रेस वाया पुणे, दौंड कोर्ड सप्ताह में चार दिवसीय गाड़ीमे एक द्वितीय श्रेणी साधारण कोच कम कर के वातानुकूल थ्री टियर का एक कोच बढाया जा रहा है। यह बदलाव दिनांक 20 जून से दादर से और दिनांक 21 जून से शिर्डी से लागू होगा।

6: 11027/28 दादर पंढरपुर दादर एक्सप्रेस वाया पुणे, दौंड, कुरडूवाड़ी सप्ताह में तीन दिवसीय गाड़ीमे एक द्वितीय श्रेणी साधारण कोच कम कर के वातानुकूल थ्री टियर का एक कोच बढाया जा रहा है। यह बदलाव दिनांक 19 जून से दादर से और दिनांक 20 जून से पंढरपुर से लागू होगा।

बदली हुई कोच संरचना की विस्तृत जानकारी निम्नलिखित परिपत्रक में देखें,

Uncategorised

चक्रवात ‘बिपरजॉय’ का खौफ़! पश्चिम रेलवे ने जारी किया दूसरा बुलेटिन

13 जून 2023, मंगलवार, आषाढ, कृष्ण पक्ष, दशमी, विक्रम संवत 2080

बिपरजॉय चक्रवात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए पश्चिम रेलवे के अहमदबाद रेलवे स्टेशन के लिए हेल्‍पडेस्‍क नम्‍बर जारी किया गया है।

अहमदाबाद हेल्प डेस्क नं. 07922112503

निम्नलिखित सम्पर्क क्रमांक अहमदाबाद, भावनगर एवं राजकोट मण्डल के विविध स्टेशनोंके है

राजकोट मण्डल द्वारा जारी परिपत्रक

परिपत्रक में यह सूचित किया गया है, यदि तेज हवाओं गति 60kmph से ज्यादा बढ़ती है तो छोटी लाइन की सभी गाड़ियोंका परिचालन तत्काल स्वरूप में रोक दिया जाएगा।

उक्त जानकारी पश्चिम रेलवे के ट्वीट्स पर से ली गयी है।

Uncategorised

चक्रवात ‘बिपरजॉय’ का खौफ़! 137 यात्री गाड़ियोंके परिचालन में बदलाव या रद्द

12 जून 2023, सोमवार, आषाढ, कृष्ण पक्ष, नवमी, विक्रम संवत 2080

चक्रवात ‘बिपरजॉय’ 12 जून से 15 जून के बीच गुजरात के कच्छ और तटीय इलाक़े में दस्तक दे सकता है। 150 kmph की गति से तेज़ हवाएं चलने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में पश्चिम रेलवे ने गुजरात के तटीय इलाकोंसे गुजरने वाली गाड़ियोंका परिचालन या तो रद्द किया है या उन्हें आँशिक रद्द किया है।

निम्नलिखित परिपत्रक देखिए,

137 गाड़ियोंकी सूची जारी की गई है। सूचीमे तिथि और गाड़ियोंके परिचालन की बदली व्यवस्था लिखी गयी है। यह पहला बुलेटिन है। यदि आवश्यकता रही तो और भी यात्री गाड़ियोंका परिचालन बदला जा सकता है और अलग से बुलेटिन जारी किया जाएगा।