Stories/ News Alerts

Uncategorised

कालका – शिमला रेल में लगेंगे आरामदायी आधुनिक विस्टाडोम कोच

11 जून 2023, रविवार, आषाढ, कृष्ण पक्ष, अष्टमी, विक्रम संवत 2080

कालका – शिमला रेल मार्ग, उत्तर रेलवे NR के तहत आता है। यह 2 फ़ीट 6 इंच नैरो-गेज रेलवे है, जो कालका से शिमला तक ज़्यादातर पहाड़ी मार्ग से होकर चलती है। ब्रिटिश राज के दौरान भारत की ग्रीष्मकालीन राजधानी शिमला को शेष भारतीय रेल प्रणाली से जोड़ने के लिए 1898 और 1903 के बीच हर्बर्ट सेप्टिमस हैरिंगटन के निर्देशन में इस रेलवे का निर्माण किया गया था।

यह रेल मार्ग समुद्री सतह 656 मीटर की ऊंचाई से हिमालय की शिवालिक पहाड़ियों की तलहटी में कालका, धर्मपुर, सोलन, कंडाघाट, तारादेवी, बड़ोग, सलोगरा, तोतू और समरहिल से 2,075 मीटर की ऊंचाई पर शिमला तक जाता है। इस रेल मार्ग को यूनेस्को द्वारा वर्ल्ड हैरिटेज का दर्जा मिला है।

रेल फैक्ट्री कपूरथला ने इस रेल गाड़ी के लिए आधुनिक विस्टाडोम कोचेस बनाए है, ताकि यात्री रेल गाड़ी मे यात्रा करते हुए प्राकृतिक नज़ारोंका आनन्द ले सकें। कुल चार नैरो गेज पैनोरमिक कोच बनाये गए है, जिनमे वातानुकूलित एग्जीक्यूटिव चेयर कार, वातानुकूलित चेयर कार, साधारण चेयर कार और लगेज कम पार्सल वैन है। आइए, देखते है इन सुन्दर रेल गाड़ी के नए आधुनिक कोचेस को!

कोच का बाहरी दृश्य
नॉन एसी चेयर कार (30 सीटर)
एसी चेयर कार (24 सीटर)
एसी एग्जीक्यूटिव चेयर कार (12 सीटर)
जेनरेटर कार/सामान वैन
Uncategorised

पटना से राँची गया होकर वन्देभारत दौड़ का परीक्षण!

09 जून 2023, शुक्रवार, जेष्ठ, कृष्ण पक्ष, षष्टी, विक्रम संवत 2080

बिहार – झारखंड के बीच वन्देभारत की ट्रायल्स 11 जून से पटना, जहानाबाद, गया, कोडरमा, हजारीबाग टाउन, बारका काना, टातीसेलवाई होकर चलाई जाएगी।

ट्रायल्स की अनुकूलता दिखाई देनेपर जल्द ही गाड़ी के शुभारंभ की तिथि जारी की जा सकती है।

Uncategorised

विस्तृत समयसारणी कोंकण रेलवे मॉन्सून 2023

07 जून 2023, बुधवार, जेष्ठ, कृष्ण पक्ष, चतुर्थी/पंचमी, विक्रम संवत 2080

कोंकण रेलवे पर प्रत्येक वर्ष के मॉन्सून काल 10 जून से 31 अक्तूबर तक नियमित समयसारणी से थोडे धीमे परिचालन की समयसारणी लागू रहती है। इस 2023 सीजन की मॉन्सून समयसारणी का परिपत्रक कोंकण रेल प्रशासन द्वारा जारी हो चुका है, कुल 34 जोड़ी गाड़ियाँ है, जिसे हम प्रस्तुत कर रहे है। दरअसल यह पोस्ट 15 मार्च 2023 को प्रसारित हो चुकी है, चूँकि मॉनसून समयसारणी 10 जून से लागू होगी अतः इसे पुनः प्रसारित किया जा रहा है।

Uncategorised

इगतपुरी – भुसावल – बड़नेरा खण्ड पर 130kmph गतीसे गाड़ियाँ दौड़ेंगी।

07 जून 2023, बुधवार, जेष्ठ, कृष्ण पक्ष, चतुर्थी/पंचमी, विक्रम संवत 2080

अभी भारतीय रेल पर मानक गति MPS 130kmph है और देश के सबसे पुराने क्षेत्रीय रेलवे के भुसावल मण्डल, अपने क्षेत्र में सबसे पहले यह अनुज्ञप्ति प्राप्त मण्डल बनने जा रहा है।

इगतपुरी से बड़नेरा भुसावल होते हुए 526 किलोमीटर का यह खण्ड अब अपनी मुख्य लाइनोंपर 130 किमी/घण्टा से गाड़ियाँ दौड़ा पायेगा। पूरे खण्ड में जहाँ पर भी तीसरी, चौथी रेल लाइनें बनी है उन्हें यह गतीसीमा लागू नही रहेगी। उन लाइनोंपर गाड़ियाँ यथावत गति से चलाई जाएंगी।

यात्रीगण, यह बात समझ ले, देशभर में लगभग सभी गाड़ियाँ LHB रैक से अद्यावत की गई है, की जा रही है। इसी तरह मेमू गाड़ियाँ भी तीव्र पीकअप क्षमतावान है। यह गाड़ियाँ 0 से तेज गति बड़ी तीव्रता से पकड़ लेती है, अतः चलती गाड़ियोंमे चढ़ना/उतरना, खुले दरवाज़ों के पास हुड़दंग मचाना जानलेवा हो सकता है। LHB रैक की गति क्षमता 200kmph की है और पुराने ICF रैक की 110 kmph समझदार बने और अपनी रेल यात्रा सुरक्षित तरीकेसे करें।

Uncategorised

मुम्बई – नई दिल्ली के बीच वातानुकूल सुपरफास्ट विशेष के तीन फेरे

07 जून 2023, बुधवार, जेष्ठ, कृष्ण पक्ष, चतुर्थी/पंचमी, विक्रम संवत 2080

09003 मुम्बई सेंट्रल नई दिल्ली वातानुकूल विशेष दिनांक 09, 16 एवं 23 जून को प्रत्येक शुक्रवार को रवाना होगी और वापसीमे 09004 नई दिल्ली मुम्बई सेंट्रल वातानुकूल विशेष दिनांक 10, 17 एवं 24 जून को प्रत्येक शनिवार को रवाना होगी।

गाड़ी की संरचना में 01 वातानुकूल प्रथम, 05 वातानुकूल टू टियर, 04 वातानुकूल थ्री टियर, 04 वातानुकूल थ्री टियर इकोनॉमी, 01 एसएलआर और 1 जनरेटर/लगेज वैन कुल 16 कोच रहेंगे।

यह विशेष गाड़ी, अतिरिक्त किराया दर पर चलाई जाएगी।