Stories/ News Alerts

Uncategorised

कर्नाटक में अन्तर्राज्यीय रेल व्यवस्था शुरू की गई।

हम कल ही इन अन्तरराज्यीय रेल परिवहन की बात कर रहे थे। कर्नाटक में राज्य विशेष ट्रेनें शुरू हुईं। बेंगलुरु – बेलगावी और बेंगलुरु – मैसूर ऐसी यह गाड़ियाँ रहेंगी। 100% यात्रियों को ऑनलाइन टिकट बुक करना होगा। ये ट्रेनें लॉकडाउन के दौरान फंसे लोगों की मदद करेंगी।

Uncategorised

एक अर्ज हमारी भी…

श्रमिक भाईयों,

गाँव लौटने से पहले एक बात दिल की है, जरा सुन भी लो। आप सब इस तरह ज़िद पर अड़ गए हो, की बस घर जाना है, अपने गाँव जाना है। जैसे कोई बच्चा स्कुल में, चलती क्लास से घर जाने के लिए अड़ जाता है।

हम यह जानते है की आप को लगने लगा है, आप बड़ी भारी मुसीबतोंमें फँस गए हो, आप के पास रोजगार नही बचा, खाने के लिए व्यवस्था नही रही। लेकिन अब, अब तो कामकाज खोल दिए गए है, रोज़गार शुरू करा दिए गए है, अनाज बाँटा जा रहा है, जगह जगह पर स्थानीय लोग श्रमिकोंकी मदत कर रहे है, तैयार खाना, सूखा नाश्ता, फल, पानी सारी व्यवस्था रास्ते में निकल पड़े लोगोंतक, स्थानीय कर रहे है। रेल प्रशासन द्वारा आप लोगोंके लिए सैकडों गाड़ियाँ चलाई जा रही है। राज्योंके परिवहन विभाग बसें चला रहे है। स्थानीय लोग अपनी ट्रकें, लॉरियाँ आप श्रमिकोंके लिए दे रहे है।

लेकिन हमारी प्रार्थना है, भाइयों अब रुक जाइए, अब तो रुक ही जाइए। एक बात समझिए, जो आप अपने गाँव जाना चाहते हो, वहाँ पोहोंचने के बाद भी 14-15 दिनों तक आप को आप जा परिवार नसीब नही होना है। आपको गाँव के बाहर क्वारंण्टाइन में रहना होगा।

फिलहाल वहाँ कोई महामारी नहीं पोहोंची है क्या आप उसे अपने परिवार के लिए साथ मे लिए जा रहे हो? मेरे भाई, जरा गौर करो। गाड़ियाँ और भी शुरू हो रही है। ज़्यादा से ज्यादा 10-15 दिनोंमें रेल गाड़ियाँ शुरू हो जाएगी। जो आपके गाँव जाएगी भी और वहाँसे आपको वापसी के लिए भी खड़ी मिलेगी। परिवार की याद आ रही है, तो मिल आना अपने गाँव के परिवार से। लेकिन यहाँ के परिवार का क्या, आप के यहाँ के दुख सुख के साथियोंका क्या?

जरा याद कीजिए, आप यहाँ शहरोंमें अपना रोजगार पाने के लिए आए थे। यहाँ आपको रोजगार मिला, रहने के लिए छत मिली, खाने के लिए रोटी मिली जिसे भुला कर आप जा रहे हो? जिस जगह आप ने रोजी पायी, आज वह संस्थाएं, दुकानें, कारखाने, उनको चलाने लोग, वह भी मुसीबत में ही है। इस महामारी ने सिर्फ आप ही का काम नही छीना है, उनका भी काम छीन गया है। उनकी भी दुकानें, व्यापार, कारखाने लगभग 2 महीनोंसे बन्द ही है। आप घर जा रहे हो क्योंकी आप के लिए वह रास्ता खुला है, यह स्थानीय लोग कहाँ जाएँगे? नही न जा सकते कहीं? अब आप बोलोगे यहाँ इनका घर, कामकाज, व्यापार, व्यवसाय और परिवार सब है। लेकिन भाई अब तक तो यह सब आपके पास भी था। क्या आप जहाँ काम करते वह आपका ठिकाना नही था, जहाँ रहते थे, खाते पीते थे, जिनके साथ दिन भर काम करते थे क्या वह आपके अपने नही थे?

मेरे श्रमिक भाइयों, रुक जाइये, थम जाईए, घर गए हो तो लौट आइए। घर लौट कर घर परिवार के लिए मुसीबतें खड़ी न कीजिए। गाँव जाकर कोई नया काम, नया संसार बसाओगे उस से बेहतर यहाँ का बसाबसाया संसार, कामकाज जो बस शुरू होने जा ही रहा है छोड़ने का कोई मतलब नही है।

Uncategorised

शुरू हो और रेल गाड़ियाँ..

हमारे देश सम्पर्क का सबसे उपयुक्त साधन क्या है, हर किसी का उत्तर होगा रेल्वे। आसान, किफायती, बेहद सुविधाजनक और सर्वथा सुरक्षित। इसीलिए जब 12 तारीख से 15 जोड़ी राजधानी स्पेशल गाड़ियाँ शुरू की गई तो बाकी भी मार्ग के यात्रिओंकी उम्मीद जगी, आज नही तो कल हमारे शहरोंकी गाड़ियाँ भी चल पड़ेगी।

2-4 ही दिनोंमें, इन स्पेशल गाड़ियोंके उत्साहवर्धक परिणामों को देखते हुए, रेल प्रशासन ने 22 से इंटरसिटी, शताब्दी और मेल/एक्सप्रेस स्पेशल गाड़ियाँ चलाने की खबर दे दी, दिनांक 15 से सिटों की बुकिंग भी शुरू होनी थी। मगर पता नही क्या हुवा, घोषणा ऐसे फुर्र हुई की यात्रिओंको लग रहा है, खबर सच भी थी या नही।

हाल ही में कर्नाटक राज्य शासन ने केवल राज्य की राजधानी से राज्य के मुख्य शहरों के बीच रेल गाड़ियाँ चलाने की मांग की है। यह गाड़ियाँ बेंगालुरु, हुब्बाल्ली, मैसूरु और बेलागावी के बीच चलाने की मांग की गई है।

हमने शुरुवात से ही कम स्टापेजेस वाली इंटरसिटी गाड़ियाँ, जिसमे शताब्दी, गतिमान और गरीबरथ गाड़ियाँ चलवाई जाए ऐसा अनुरोध किया था। आज जो 15 जोड़ी राजधानी गाड़ियाँ है, उन मे से एक भी गाड़ी मध्य रेलवे के नागपुर – इटारसी मार्ग के अलावा कहीं नही चल रही है। मध्य रेलवे के मुख्यालय, महाराष्ट्र की और देश की आर्थिक राजधानी मुम्बई से मध्य रेलवे पर कोई यात्री गाड़ी नही चल रही है। जिस तरह कर्नाटक राज्य की मांग है, उसी प्रकार सभी राज्य रेल सम्पर्क के लिए गाड़ियोंकी माँग कर सकते है जो लाजिमी, आवश्यक भी है।

रेल प्रशासन को चाहिए की वे चुनिंदा गाड़ियाँ, जिसमे शताब्दी, गरीबरथ, हमसफर जैसी कम स्टापेजेस वाली गाड़ियाँ शुरू करें।