Uncategorised

वडोदरा – छोटा उदेपुर गाड़ियाँ अब पहुचेंगी, अलीराजपुर! आशाएं इन्दौर की जोबट, धार होते हुए सम्पर्कता बढ़ने की!

02 मई 2023, मंगलवार, वैशाख, शुक्लपक्ष, द्वादशी, विक्रम संवत 2080

वडोदरा के प्रतापनगर स्टेशन से अलीराजपुर तक सीधी रेल गाड़ी शुरू करने की सुचना जारी हो गयी है। वडोदरा – छोटा उदेपुर – अलीराजपुर – जोबट – धार और फिर इन्दौर! सपना तो बड़ा है और उसे पूरा करने की जद्दोजहद भी जारी है। शनै शनै काम आगे बढ़ रहा है।

रेल विभाग द्वारा जारी वड़ोदरा – अलीराजपुर सीधी गाड़ी की सूचना, साथ ही विद्यमान गाड़ी 09181/70 को भी छोटा उदेपुर से आगे अलीराजपुर तक विस्तारित किया जा रहा है।

वडोदरा – इन्दौर कनेक्टिविटी रतलाम, दाहोद, गोधरा से न होते हुए इस सपने का रेखचित्र देखिए। यह क्षेत्र आदिवासी बहुल इलाका है। रेल लाइन बिछाने में छोटा उदेपुर की पहाड़ी और मध्यप्रदेश के वन क्षेत्र की बाधाएं है। यह लाइन बनती है तो निश्चित ही इन्दौर – वडोदरा या मियागाम कर्जन होते हुए सूरत का अन्तर निश्चित ही कम होगा। हालाँकि इस कम अंतर होने का फायदा सिर्फ वैकल्पिक रेल मार्ग भर इतना ही रहेगा। रतलाम, गोधरा रेल मार्ग की कोई तोड़ नही। रतलाम मार्ग FEDL फुल्ली इलेक्ट्रीफाइड डबल लाइन और प्रीमियम, हाई स्पीड रेल मार्ग है।

इन्दौर जो मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी कहलाता है, मुम्बई से निकटतम रेल सम्पर्कता के लिए जंग जंग पछाड़ रहा है। एक तरफ मनमाड़ – इन्दौर नई रेल लाइन प्रोजेक्ट है जिसकी प्रगति न के बराबर है तो सनावद होते हुए खण्डवा और आगे भुसावल होते हुए मुम्बई की सम्पर्कता भी फिलहाल 3, 4 वर्ष की दूरी पर ही है।

खैर, धीरे धीरे ही सही इन्दौर के चारों ओर जो रेल विकास परियोजनाएं कागज़ों पर उकेरी गई थी धरातल पर मूर्त स्वरूप दिखाने लगी है। इन्दौर की गणमान्य नेत्री ने अपने भाषण में कहीं थी, इन्दौर की रेल परियोजनाऐं उनके जीवित रहते हो जाए तो बेहतर है। ईश्वर उन्हें लम्बी आयु प्रदान करें।

Uncategorised

प रे WR की और दो छुट्टी विशेष साप्ताहिक गाड़ियाँ; मुम्बई – बरौनी, वलसाड़ – कटरा के बीच दस फेरे करेंगी।

29 अप्रैल 2023, शनिवार, वैशाख, शुक्लपक्ष, नवमी, विक्रम संवत 2080

पश्चिम रेलवे यात्री सुविधा में अतिरिक्त गाड़ियाँ छोड़ने में तत्पर है। उसी कड़ी में मुम्बई सेंट्रल – बरौनी वाया वड़ोदरा, रतलाम, मथुरा, कानपुर, लखनऊ, वाराणसी, पाटलिपुत्र और वलसाड़ – श्री माता वैष्णो देवी कटरा वाया सुरत, रतलाम, मथुरा, दिल्ली सफदरजंग, अम्बाला, लुधियाना, जम्मूतवी के 10-10 फेरे, सीमित अवधि के लिए चला रहा है। यह गाड़ियाँ अतिरिक्त यात्री किराया दरोंसे चलाई जाएगी। विस्तृत जानकारी निम्नलिखित है,

1 : 09061 मुम्बई सेंट्रल बरौनी जंक्शन साप्ताहिक विशेष दिनांक 02 मई से 04 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। वापसीमे 09062 बरौनी जंक्शन मुम्बई सेंट्रल साप्ताहिक विशेष दिनांक 04 मई से 06 जुलाई तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी।

गाड़ी की कोच संरचना में 01 वातानुकूल टू टियर, 02 वातानुकूल थ्री टियर, 15 स्लिपर, 04 साधारण द्वितीय, 02 एसएलआर कुल 24 कोच रहेंगे।

2: 09097 वलसाड़ माता वैष्णो देवी कटरा साप्ताहिक विशेष दिनांक 04 मई से 06 जुलाई तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी। वापसीमे 09098 श्री माता वैष्णो देवी कटरा वलसाड़ साप्ताहिक विशेष दिनांक 06 मई से 08 जुलाई तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी।

गाड़ी की कोच संरचना में 01 वातानुकूल टू टियर, 02 वातानुकूल थ्री टियर, 15 स्लिपर, 04 साधारण द्वितीय, 02 एसएलआर कुल 24 कोच रहेंगे।

Uncategorised

दादर – धुळे – दादर त्रिसाप्ताहिक, सीमित अवधि विशेष की समयसारणी

28 अप्रैल 2023, शुक्रवार, वैशाख, शुक्लपक्ष, अष्टमी, विक्रम संवत 2080

01065/66 दादर – धुळे – दादर त्रिसाप्ताहिक विशेष धुळे से 29 अप्रैल को शुभारम्भ विशेष और 30 अप्रैल से दादर स्टेशन से नियमित रूप में 30 जून तक चलेगी।

01065 दादर धुळे त्रिसाप्ताहिक विशेष दिनांक 30 अप्रैल से 29 जून तक प्रत्येक रविवार, सोमवार एवं शुक्रवार को चलेगी। वापसीमे 01066 धुळे दादर त्रिसाप्ताहिक विशेष दिनांक 01 मई से 30 जून तक प्रत्येक सोमवार, मंगलवार एवं शनिवार को चलेगी।

गाड़ी संरचना में 08 द्वितीय साधारण, 01 वातानुकूल कुर्सी यान और 02 एसएलआर ऐसे कुल 11कोच रहेंगे।

यात्रीगण ज्ञात रहे, उक्त गाड़ी विशेष श्रेणी में, TOD ट्रेन ऑन डिमाण्ड तर्ज पर चलनेवाली है अतः अतिरिक्त किराया दर चुकाने की तैयारी रखनी होगी। यह किराया नियमित किराया दरों से 1.3 गुना ज्यादा लगने वाला है।

नियमित समयसारणी :-

दिनांक 29 अप्रैल को शुभारम्भ विशेष 01125 धुळे से दादर के बीच चलेगी, समयसारणी निम्नलिखित है,

साइड इफ़ेक्ट : 02101/02 दादर – मनमाड़ – दादर सप्ताह में 6 दिन की जगह अब त्रिसाप्ताहिक हो जाएगी।

इसका तातपर्य यह है, दादर – मनमाड़ के बीच सप्ताह में 6 दिन चलनेवाली गोदावरी विशेष, सप्ताह 3 दिन दादर – धुळे के बीच चलेगी। बचे तीन दिन यथावत मनमाड़ तक चलती रहेगी।☺️

Uncategorised

मध्य रेल CR की उत्तर भारत के लिए दो अनारक्षित साप्ताहिक विशेष गाड़ियाँ

27 अप्रैल 2023, गुरुवार, वैशाख, शुक्लपक्ष, सप्तमी, विक्रम संवत 2080

01123 लोकमान्य तिलक टर्मिनस गोरखपुर अनारक्षित विशेष दिनांक 28 अप्रैल से 19 मई तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी एवं वापसीमे 01124 गोरखपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस अनारक्षित विशेष दिनांक 29 अप्रैल से 20 मई तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी। गाड़ी की संरचना में 20 द्वितीय श्रेणी साधारण, 01 एसएलआर और 01 लगेज कम जनरेटर वैन रहेगी। यह गाड़ी लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलकर कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, इटारसी, भोपाल, बीना, वीरांगना लक्ष्मी बाई झांसी, कानपुर, लखनऊ, गोण्डा होकर गोरखपुर के बीच 4 फेरे करेंगी।

01121 पुणे दानापुर अनारक्षित विशेष दिनांक 30 अप्रैल से 21 मई तक प्रत्येक रविवार को चलेगी एवं वापसीमे 01122 दानापुर पुणे अनारक्षित विशेष दिनांक 02 से 23 मई तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। इस गाड़ी की संरचना उपलब्ध नही है। यह गाड़ी पुणे से चलकर दौंड कोर्ड, मनमाड़, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, प्रयागराज छिंवकी, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन होकर दानापुर के बीच 4 फेरे करेंगी।

गौरतलब यह है, रेल प्रशासन इन अनारक्षित गाड़ियोंको यदि द्वितीय श्रेणी की 2S आरक्षण कर चलाये तो यह गाड़ियाँ रेल्वेके ई-टिकट ऍप, वेबसाइट पर दिखने लगेंगी। इससे उन यात्रिओंको भी इन गाड़ियोंकी जानकारी मिल सकेगी जो केवल रेल्वेके वेबसाइट और ऍप देखकर अपनी रेल यात्रा का नियोजन करते है। चूँकि अनारक्षित टिकटोंमे 2S का आरक्षण शुल्क जो की नाममात्र ₹15/- प्रति सीट है, जुड़ेगा। जानकारी के ऐवज में यह शुल्क कुछ भारी नही पड़ेगा और कई बार खाली ही चलनेवाली यह गाड़ियाँ उचित यात्री भार के साथ चल पाएगी।

Uncategorised

धुळे – दादर – धुळे त्रिसाप्ताहिक विशेष इण्टरसिटी की सूचना जारी!

23 अप्रैल 2023, रविवार, वैशाख, शुक्लपक्ष, चतुर्थी, विक्रम संवत 2080

लीजिए धुळेकर, आपकी ख्वाहिश को पंख लग गए है! ☺️ रेल प्रशासन ने धुळे – दादर के बीच सप्ताह में तीन दिन चलनेवाली इण्टरसिटी विशेष गाड़ी की सूचना जारी कर दी है। बस देखना है, अब क्षेत्रीय और मण्डल इसपर कितने जल्द काम कर यात्री सेवा को पटरी पर ले आता है।

परिपत्रक के अनुसार 01066 धुळे दादर विशेष प्रत्येक सोमवार, मंगलवार एवं शनिवार को चलेगी और वापसीमे 01065 दादर धुळे विशेष प्रत्येक रविवार, सोमवार एवं शुक्रवार को चलेगी। अपनी यात्रा के दौरान यह गाड़ी शिरुड, जामदा, चालीसगांव, नांदगांव, मनमाड़, लासलगांव, निफाड़, नाशिक रोड, इगतपुरी, कल्याण एवं ठाणे इन स्टेशनोंपर रुकेंगी। फिलहाल यह समयसारणी संक्षिप्त है और रेल विभाग अपनी विस्तृत सूचना में समय बदलाव भी कर सकती है।

धुळे से दादर के लिए 11057/58 पठानकोट एक्सप्रेस में प्रतिदिन स्लिप कोच सेवा चलती थी। चूँकि रेल प्रशासन की गाड़ियोंके यात्राओं के दौरान बीच के स्टेशनोंपर शंटिंग बन्द करने नीति बनी और देशभर की तमाम स्लिप कोच, लिंक एक्सप्रेस गाड़ियाँ बन्द कर दी गयी। इसमे कई सारे शाखा स्टेशनोंकी बड़े शहरों, महानगरों को जोड़नेवाली यात्री सेवाएं बन्द हो गयी। हालाँकि रेल प्रशासन ने उसके ऐवज में साप्ताहिक, त्रिसाप्ताहिक सीधी गाड़ियाँ शुरू करी है। धुळे से मुम्बई को जोड़ने का यह प्रयास इसी नीति की देन है।

खैर, यह रेल प्रशासन से जारी सूचना है और क्षेत्रीय, मण्डल मुख्यालय इस पर काम कर अपनी एक विस्तृत सूचना जारी करेंगे। जिसमे पूर्ण समयसारणी, गाड़ी की संरचना इत्यादि जानकारी रहेंगी। संक्षिप्त समयसारणी से यह समझा जा सकता है, यह गाड़ी 8 कोच की मेमू या कुर्सी यान वाली संरचना की इण्टरसिटी गाड़ी हो सकती है।

अब जब दादर के लिए धुळेकर यात्रिओंकी इच्छापूर्ति हो ही रही है तो 11039/40 महाराष्ट्र एक्सप्रेस में भी धुळे से पुणे के बीच प्रतिदिन स्लिप कोच चलते थे उन्हें भी इस त्रिसाप्ताहिक के बचे दिनोंमें सप्ताह में चार की धुळे – पुणे – धुळे एक्सप्रेस के रूप में पुनर्स्थापित करने की माँग जोर पकड़ रही है।