Uncategorised

परे की एक और साप्ताहिक विशेष गाड़ी! वलसाड़ – भिवानी

28 अक्तूबर 2023, शनिवार, आश्विन, शुक्ल पक्ष, पूर्णिमा, विक्रम संवत 2080

09007/08 वलसाड भिवानी वलसाड साप्ताहिक विशेष के 9 फेरे

09007 विशेष एक्सप्रेस वलसाड से दिनांक 02 नवम्बर से 28 दिसम्बर तक प्रत्येक गुरुवार को भिवानी के लिए 13:50 को रवाना होगी और वापसी में 09008 विशेष एक्सप्रेस भिवानी से दिनांक 03 नवम्बर से 29 दिसम्बर तक प्रत्येक शुक्रवार को वलसाड़ के लिए, दोपहर 14:45 को रवाना होगी।

कोच संरचना : 01 वातानुकूल टु टियर, 03 वातानुकूल थ्री टियर, 12 स्लिपर, 04 द्वितीय साधारण, 02 एसएलआर कुल 22 कोच रहेंगे।

Uncategorised

पश्चिम रेल WR ने जारी की और पाँच विशेष गाड़ियोंकी सूचना!

28 अक्तूबर 2023, शनिवार, आश्विन, शुक्ल पक्ष, पूर्णिमा, विक्रम संवत 2080

पश्चिम रेल प्रशासन द्वारा छुट्टी, दुर्गा पूजा, दिवाली विशेष गाड़ियोंके घोषणाओं का सिलसिला जारी है। और पाँच गाड़ियोंकी सूची जारी की गई है। निम्नलिखित सभी गाड़ियाँ TOD ट्रेन ऑन डिमाण्ड याने अतिरिक्त किराया दर पर चलनेवाली गाड़ियाँ है।

1: 09185/86 मुम्बई सेंट्रल कानपुर अनवरगंज मुम्बई सेंट्रल साप्ताहिक विशेष के 3 फेरे

09185 मुम्बई सेंट्रल से रविवार दिनांक 12, 19 एवं 26 नवम्बर को कानपुर अनवरगंज के लिए 11:05 को रवाना होगी और वापसी में 09186 कानपुर अनवरगंज से सोमवार दिनांक 13, 20 एवं 27 को मुम्बई सेंट्रल के लिए 18:25 को रवाना होगी।

कोच संरचना : 01 वातानुकूल प्रथम, 01 वातानुकूल टु टियर, 04 वातानुकूल थ्री टियर, 08 स्लिपर, 02 द्वितीय साधारण, 02 एसएलआर कुल 18 कोच रहेंगे।

2: 09025/26 वलसाड दानापुर वलसाड साप्ताहिक विशेष के 8 फेरे

09025 विशेष एक्सप्रेस वलसाड से दिनांक 06 नवम्बर से 25 दिसम्बर तक प्रत्येक सोमवार को दानापुर के लिए सुबह 08:40 को रवाना होगी और वापसी में 09026 विशेष एक्सप्रेस दानापुर से दिनांक 07 नवम्बर से 26 दिसम्बर तक प्रत्येक मंगलवार को वलसाड़ के लिए, दोपहर 14:30 को रवाना होगी।

कोच संरचना : 01 वातानुकूल टु टियर, 03 वातानुकूल थ्री टियर, 12 स्लिपर, 04 द्वितीय साधारण, 02 एसएलआर कुल 22 कोच रहेंगे।

3: 09416/15 गांधीधाम बान्द्रा टर्मिनस गांधीधाम साप्ताहिक विशेष के 8 फेरे

09416 गांधीधाम बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक विशेष दिनांक 09 नवम्बर से 28 दिसम्बर तक प्रत्येक गुरुवार को गांधीधाम से (बुधवार देर रात) 0:30 बान्द्रा के लिए और उसी दिन, तिथियोंमे प्रत्येक गुरुवार को ही शाम 19:25 को बान्द्रा से गांधीधाम के लिए रवाना होगी।

कोच संरचना : 02 वातानुकूल टु टियर, 06 वातानुकूल थ्री टियर, 08 स्लिपर, 03 द्वितीय साधारण, 02 एसएलआर, 01 वातानुकूल बफेट कार कुल 22 कोच रहेंगे।

4: 09208/07 भावनगर बान्द्रा टर्मिनस भावनगर साप्ताहिक विशेष के 8 फेरे

09208 भावनगर बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक विशेष दिनांक 09 नवम्बर से 28 दिसम्बर तक प्रत्येक गुरुवार को भावनगर से 14:50 बान्द्रा के लिए और दिनांक 10 नवम्बर से 29 दिसम्बर, प्रत्येक शुक्रवार को 09:15 को बान्द्रा से भावनगर के लिए रवाना होगी।

कोच संरचना : 02 वातानुकूल टु टियर, 06 वातानुकूल थ्री टियर, 08 स्लिपर, 04 द्वितीय साधारण, 02 एसएलआर कुल 22 कोच रहेंगे।

05: 09058/57 उधना मंगालुरु जंक्शन उधना द्विसाप्ताहिक विशेष के 18 फेरे

09058 उधना मंगालुरु जंक्शन द्विसाप्ताहिक विशेष दिनांक 03 नवम्बर से 31 दिसम्बर तक प्रत्येक शुक्रवार एवं रविवार को उधना से 19:45 मंगालुरु जंक्शन के लिए और दिनांक 04 नवम्बर से 01 जनवरी 2024 तक, प्रत्येक शनिवार एवं सोमवार को 21:10 को मंगालुरु जंक्शन से उधना के लिए रवाना होगी।

कोच संरचना : 01 वातानुकूल टु टियर, 03 वातानुकूल थ्री टियर, 12 स्लिपर, 04 द्वितीय साधारण, 02 एसएलआर कुल 22 कोच रहेंगे।

Uncategorised

नयी गाड़ी : पुणे – अमरावती – पुणे प्रतिदिन, की संक्षिप्त समयसारणी जारी!

27 अक्तूबर 2023, शुक्रवार, आश्विन, शुक्ल पक्ष, त्रयोदशी/चतुर्दशी, विक्रम संवत 2080

हा, हा, हा!! 😊☺️

नई गाड़ी! नई गाड़ी के नाम पर पुणे – भुसावल – पुणे वाया नासिक, पनवेल, कर्जत हुतात्मा एक्सप्रेस का ट्रांसफॉर्मेशन अर्थात रूपांतरण कर दिया गया है।

रेल प्रशासन द्वारा जारी यह परिपत्रक देखिए,

11025/26 पुणे – भुसावल – पुणे प्रतिदिन हुतात्मा एक्सप्रेस को रीरूटिंग और भुसावल से आगे अमरावती तक एक्सटेंड याने विस्तारित किया जाएगा। यह गाड़ी अमरावती से पुणे अब बड़नेरा, अकोला, शेगांव, मलकापुर स्टापेजेस ले कर भुसावल पहुंचेगी। भुसावल से मनमाड़ के बीच नियमित स्टापेजेस लेते हुए मनमाड़ से आगे कोपरगाँव, बेलापुर, अहमदनगर, दौंड कोर्ड होते हुए पुणे के बीच चलेगी।

कुल मिलाकर यह गाड़ी शॉर्ट डिस्टेन्स से पुणे पहुँचेंगी मगर स्थानीय यात्रिओंकी नासिक, पनवेल होते हुए पुणे लिंक और खास कर नासिक – पुणे के बीच चलनेवाले यात्रिओंके अरमानोंपर पानी फेरते नजर आ रही है।

एक विशेष बात यह है, इन्टरसिटी गाड़ी का अर्थ होता है यात्रिओंकी केवल सिटिंग व्यवस्था जो की यह गाड़ी है, मगर चलेगी ओवरनाइट जो की लम्बी दूरी के यात्रिओंके लिए बेहद असुविधा निर्माण करेगी। स्थानीय लोकाग्रह पर इस गाड़ी में दो स्लिपर कोच और एक वातानुकूल थ्री टियर कोच जोड़े गए थे, जिसे संक्रमण काल की पुनर्बहाली में हटा दिया गया।

कमसे कम इतनी आशा रख ही सकते है, की इस पुनर्बहाली में स्लिपर कोच भी बहाल किए जाए।

# क्या रेल प्रशासन इस गाड़ी के रैक को आगे 12119/20 अमरावती – अजनी – अमरावती इन्टरसिटी एक्सप्रेस में भी चला सकती है? फ़िलहाल यह इन्टरसिटी एक्सप्रेस 8 कोच मेमू रैक से चल रही है।

Uncategorised

सह्याद्री एक्सप्रेस 05 नवम्बर से पटरी पर! विशेष श्रेणी में, कोल्हापुर – पुणे के बीच चलेगी

27 अक्तूबर 2023, शुक्रवार, आश्विन, शुक्ल पक्ष, त्रयोदशी/चतुर्दशी, विक्रम संवत 2080

11023/24 कोल्हापुर – मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस – कोल्हापुर के बीच को अलग स्वरूप में पुनर्स्थापित करने का प्रयास रेल विभाग कर रहा है। यह ठीक उसी तरह है, 12117/18 मनमाड़ – मुम्बई के बीच चलनेवाली गोदावरी एक्सप्रेस को वर्षों बन्द रखने के बाद विशेष श्रेणी में फिरसे पटरी पर लाया गया।

सह्याद्रि एक्सप्रेस को मुम्बई की जगह पुणे – कोल्हापुर के बीच लाया जा रहा है।

01024 कोल्हापुर पुणे विशेष एक्सप्रेस दिनांक 05 नवम्बर से 31 दिसम्बर तक प्रतिदिन और 01023 पुणे कोल्हापुर विशेष एक्सप्रेस दिनांक 06 नवम्बर से 01 जनवरी 2024 तक प्रतिदिन निम्नलिखित समयसारणी के अनुसार चलेगी।

गाड़ी की कोच संरचना : 01 वातानुकूल टु टियर, 04 वातानुकूल थ्री टियर, 07 स्लिपर, 02 द्वितीय साधारण जनरल, 02 एसएलआर कुल 16 आई सी एफ कोच रहेंगे

परिपत्रक दर्शा रहा है, उपरोक्त गाड़ी 11039/40 महाराष्ट्र एक्सप्रेस के लाय ओवर रैक से संचालित की जाएगी। चूँकि विशेष गाड़ी है, TOD ट्रेन ऑन डिमाण्ड है तो नियमित किराया तालिका से अतिरिक्त किराया देय रह सकता है, जिसके बारे में कोई सूचना परिपत्रक में उल्लेखित नही है। ☺️

Uncategorised

मध्य रेल का टिटवाला – कसारा के बीच 28/29 अक्तूबर को रेल ब्लॉक; मुम्बई की लम्बी दूरी की यात्री गाड़ियाँ बाधित रहेंगी

26 अक्तूबर 2023, गुरुवार, आश्विन, शुक्ल पक्ष, द्वादशी, विक्रम संवत 2080

मध्य रेल द्वारा टिटवाला – कसारा स्टेशनों के बीच विभिन्न बुनियादी ढांचे से संबंधित कार्य हेतु ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक

मध्य रेल विभिन्न प्रमुख बुनियादी ढांचे से संबंधित कार्यों को पूरा करने के लिए उत्तर पूर्व खंड में टिटवाला – कसारा स्टेशनों के बीच अप और डाउन उत्तर पूर्व लाइनों पर एकीकृत यातायात और पावर ब्लॉक परिचालित करेगा।

निम्नलिखित कार्यों को पूरा करने के लिए उत्तर पूर्व खंड में टिटवाला – कसारा स्टेशनों के बीच अप और डाउन उत्तर पूर्व लाइनों पर एकीकृत यातायात और पावर ब्लॉक संचालित किए जाएंगे: –

1) सड़क क्रेन का उपयोग करके उंबरमाली – कसारा स्टेशन के बीच पुल संख्या किमी 118/3, 118/17-19 पर पीएससी गर्डर की लॉन्चिंग

2) सड़क क्रेन का उपयोग करके आसनगांव और आटगांव स्टेशन के बीच किमी 87/400 पर एलएचएस साइट लेवल क्रॉसिंग संख्या 67 पर आरएच गर्डर की लॉन्चिंग

3) खडावली – वाशिंद स्टेशनों के बीच किमी 72/10 पर सिग्नल गैन्ट्री की लॉन्चिंग।

4) दो सड़क क्रेनों का उपयोग करके किमी 120/21 ए-241 पर कसारा रेलवे स्टेशन पर एमआरवीसी द्वारा 4.5 मीटर चौड़े एफओबी के एन प्रकार के गर्डर्स की डी लॉन्चिंग

5) अन्य सैडो ब्लॉक

ब्लॉक की तिथि: 28/29.10.2023 (शनिवार/रविवार रात्रि)

ट्रैफिक ब्लॉक सेक्शन और अवधि: उत्तर पूर्व सेक्शन में टिटवाला – कसारा स्टेशन 00.30 बजे से 05.30 बजे

उपनगरीय ट्रेनों का रद्दीकरण :

एन 33 सीएसएमटी प्रस्थान 22:50 रद्द रहेगी।
एन 1 सीएसएमटी प्रस्थान 00:15 रद्द रहेगी।
केएएन 1 कल्याण प्रस्थान 05.28 आसनगांव 06.03 भी रद्द रहेगी।
एन 2 कसारा प्रस्थान 03:51 रद्द रहेगी
एन 4 कसारा प्रस्थान 04:59 रद्द रहेगी।

उपनगरीय ट्रेनों का शॉर्ट टर्मिनेशन :

एएन 2 आसनगांव प्रस्थान 06:11 कल्याण से चलेगी।

ब्लॉक अवधि के दौरान उपनगरीय ट्रेनों का परिचालन:

ब्लॉक अवधि के दौरान टिटवाला और कसारा खंड के बीच उपनगरीय सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी।

1) कसारा के लिए अंतिम लोकल एन 31 कल्याण प्रस्थान 23.03 कसारा आगमन 00.13 बजे

2) अंतिम लोकल कसारा से एन 36 कसारा प्रस्थान 22.00 कल्याण आगमन 23.12 बजे ।

3) कसारा के लिए पहली लोकल एन 3 कल्याण प्रस्थान 05.48 कसारा आगमन 07.03 बजे ।

4) पहली लोकल कसारा से एन 6 कसारा प्रस्थान 06.10 कल्याण आगमन 07.20 बजे ।

मुम्बई की ओर जानेवाली, अप मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों की रिशेड्यूलिंग :-

12106 गोंदिया – मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस विदर्भ एक्सप्रेस यात्रा आरंभ की तिथि 28.10.2023 – अपने प्रारम्भिक स्टेशन गोंदिया से 3 घंटे देरी से प्रस्थान करेगी। ( नियमित प्रस्थान 14.40 बजे)।

मुम्बई की ओर से प्रस्थान करनेवाली, डाउन मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों की रिशेड्यूलिंग :-

  1. 12141 लोकमान्य तिलक टर्मिनस – पाटलिपुत्र एक्सप्रेस यात्रा आरंभ की तिथि 28.10.2023, नियमित प्रस्थान समय 23:35 की जगह दिनांक 29 को प्रातः 04.00 बजे प्रस्थान करेगी।
  2. 11057 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज – अमृतसर एक्सप्रेस यात्रा आरंभ की तिथि 28.10.2023 नियमित प्रस्थान समय 23:30 की जगह दिनांक 29 को प्रातः 04.10 बजे प्रस्थान करेगी।
  3. 12811 लोकमान्य तिलक टर्मिनस – हटिया एक्सप्रेस यात्रा आरंभ की तिथि 29.10.2023 नियमित प्रस्थान समय 00:15 की जगह दिनांक 29 को प्रातः- 04:30 बजे प्रस्थान करेगी।
  4. 22177 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस – वाराणसी महानगरी एक्सप्रेस यात्रा आरंभ की तिथि 29.10.2023 नियमित प्रस्थान समय 00:10 की जगह दिनांक 29 को प्रातः 04:20 बजे प्रस्थान करेगी।
  5. 22538 लोकमान्य तिलक टर्मिनस – गोरखपुर कुशीनगर एक्सप्रेस यात्रा आरंभ की तिथि 29.10.2023 नियमित प्रस्थान समय 00:35 की जगह दिनांक 29 को प्रातः 04:45 बजे प्रस्थान करेगी

मुम्बई की ओर जानेवाली, अप मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों का रेगुलेशन :-

  1. 18030 शालीमार – लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस यात्रा आरंभ की तिथि 27.10.2023 को इगतपुरी में 01.35 से 05:25 बजे तक रेगुलेट किया जाएगा ।
  2. 12810 हावड़ा मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मेल यात्रा आरंभ की तिथि 27.10.2023 को इगतपुरी में 01.45 से 05:30 बजे तक रेगुलेट किया जाएगा।
  3. 20104 गोरखपुर- लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस) यात्रा आरंभ की तिथि 27.10.2023 को इगतपुरी में 02:10 से 05:25 बजे तक रेगुलेट किया जाएगा।
  4. 11402 आदिलाबाद मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस नंदीग्राम एक्सप्रेस यात्रा आरंभ की तिथि 28.10.2023 को भुसावल मंडल में 05:30 बजे तक रेगुलेट किया जाएगा।
  5. 12152 शालीमार लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस यात्रा आरंभ की तिथि 27.10.2023 को भुसावल मंडल में 05:40 बजे तक रेगुलेट किया जाएगा।
  6. 12112 अमरावती मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस यात्रा आरंभ की तिथि 28.10.2023 को भुसावल मंडल में 05:50 बजे तक रेगुलेट किया जाएगा ।
  7. 17058 सिकंदराबाद मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस देवगिरी एक्सप्रेस यात्रा आरंभ की तिथि 28.10.2023 को भुसावल मंडल में 06:00 बजे तक रेगुलेट किया जाएगा।
  8. 12618 हज़रत निज़ामुद्दीन-एर्नाकुलम मंगला एक्सप्रेस यात्रा आरंभ की तिथि 28.10.2023 को भुसावल मंडल में 06.10 बजे तक रेगुलेट किया जाएगा।
  9. 12138 फिरोजपुर कैंट मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पंजाब मेल यात्रा आरंभ की तिथि 27.10.2023 को भुसावल मंडल में 06.20 बजे तक रेगुलेट किया जाएगा।
  10. 12290 नागपुर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस दुरंतो एक्सप्रेस यात्रा आरंभ की तिथि 28.10.2023 को भुसावल मंडल में 06.30 बजे तक रेगुलेट किया जाएगा ।
  11. 02140 नागपुर – मुम्बई छ्त्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस विशेष यात्रा आरंभ की तिथि 28.10.2023 को भुसावल मंडल में 07.00 बजे तक रेगुलेट किया जाएगा।
  12. 01026 बलिया – दादर विशेष यात्रा आरंभ की तिथि 27.10.2023 को भुसावल मंडल में 07.30 बजे तक रेगुलेट किया जाएगा ।
  13. 05064 छपरा लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशेष यात्रा आरंभ की तिथि 27.10.2023 को भुसावल मंडल में 08.00 बजे तक रेगुलेट किया जाएगा।

यह प्रेस विज्ञप्ति जनसंपर्क विभाग, मुख्यालय, मध्य रेल, मुंबई द्वारा जारी की गई है।