Uncategorised

यात्रिओंकी बढ़ती माँग के मद्देनजर, पश्चिम रेलवे चला रहा मुम्बई दिल्ली वाया अहमदाबाद, अजमेर विशेष के 2-2 फेरे

23 दिसम्बर 2023, शनिवार, मार्गशीर्ष, शुक्ल पक्ष, एकादशी, विक्रम संवत 2080

09003 मुम्बई सेंट्रल – दिल्ली सराय रोहिल्ला साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष, दिनांक 23 एवं 30 दिसम्बर को मुम्बई से प्रत्येक शनिवार, दोपहर 16:00 बजे रवाना हो कर रविवार दोपहर 14:25 को दिल्ली सराय रोहिल्ला पहुँचेंगी। वापसी में 09004 दिल्ली सराय रोहिल्ला – मुम्बई सेंट्रल साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष, दिनांक 24 एवं 31 दिसम्बर को दिल्ली सराय रोहिल्ला से प्रत्येक रविवार, शाम 17:25 बजे रवाना हो कर रविवार दोपहर 15:25 को मुम्बई सेंट्रल पहुँचेंगी।

स्टोपेजेस : मुम्बई सेंट्रल, बोरिवली, सूरत, वड़ोदरा, अहमदाबाद, पालनपुर, अबू रोड, मारवाड़ जंक्शन, अजमेर, फूलेरा, रींगस, रेवाड़ी, गुड़गांव, दिल्ली कैंट, दिल्ली सराय रोहिल्ला

गाड़ी की कोच संरचना : द्वितीय श्रेणी साधारण, स्लिपर, वातानुकूल प्रथम, टु टियर एवं थ्री टियर श्रेणी के कोच रहेंगे।

समयसारणी :

Uncategorised

नई वन्देभारत : जालना – मुम्बई – जालना की प्रस्तावित समयसारणी

22 दिसम्बर 2023, शुक्रवार, मार्गशीर्ष, शुक्ल पक्ष, दशमी, विक्रम संवत 2080

मित्रों, वन्देभारत एक्सप्रेस श्रेणी की आठ जोड़ी नई गाड़ियाँ, 30 दिसम्बर को शुरू होने की चर्चाएं है। इनमें अमृतसर – नई दिल्ली, श्री माता वैष्णो देवी कटरा – नई दिल्ली, मंगालुरु – मडगांव, अयोध्या – दिल्ली, कोयम्बटूर – बेंगलुरु और जालना – मुम्बई। इसके साथ ही दो जोड़ी अमृतभारत ग़ैरवातानुकूलित वन्देभारत जो की दरभंगा – दिल्ली एवं मालड़ा टाउन – बेंगलुरु के बीच चलेंगी।

हमें फिलहाल जालना – मुम्बई वन्देभारत की प्रस्तावित समयसारणी मिली है, जो प्रस्तुत कर रहे है।

जालना वन्देभारत के शुभारंभ से निम्नलिखित गाड़ियोंके परिचालन पर असर होने जा रहा है।

1: 12140 नागपुर मुम्बई सेवाग्राम सुपरफास्ट विद्याविहार में रोकी जाएगी।

2: 17064 काचेगुड़ा मनमाड़ अजन्ता एक्सप्रेस अंकाई में सुबह 7:35 की जगह 9:00 बजे ली जाएगी।

3: 17002, 17206, 17208 शिर्डी एक्सप्रेस गाड़ियाँ 10 मिनट रोकी जाएगी।

मार्ग की आठ नियमित मेल / एक्सप्रेस गाड़ियोंका परिचालन 5 मिनट से बाधित होने जा रहा है, जिन्हें परिपत्रक में अनुक्रम 5 से 13 तक दिखाया गया है।

इसी तरह 6 उपनगरीय गाडीयोपर पर भी असर होगा। जिन्हें परिपत्रक में अनुक्रम 14 से 19 तक दिखाया गया है।

रैक लिंक

Uncategorised

मुख्यालय से सितम्बर में अनुमति प्राप्त, 69231/32 उज्जैन – चित्तौड़गढ़ – उज्जैन मेमू आख़िर अटकी कहाँ?

22 दिसम्बर 2023, शुक्रवार, मार्गशीर्ष, शुक्ल पक्ष, दशमी, विक्रम संवत 2080

69231/32 उज्जैन – चित्तौड़गढ़ – उज्जैन मेमू प्रतिदिन चलाई जाने वाली गाड़ी, मुख्यालय से 13 सितम्बर 2023 को ” अर्ली कनविनिएंट डेट” अर्थात शीघ्र सुविधाजनक तिथि को चलाने के आदेश लेकर निकली मगर पता नही किस राजनीति, रणनीति की शिकार हुई, रतलाम मण्डल, जिसे इस आदेश पर कार्रवाई करनी थी, पहुँची ही नही।

दरअसल रेल मुख्यालय से इस मेमू को नियमित रूप से प्रतिदिन चलाने का आदेश 13 सितंबर 2023, CC 229/2023 क्रमांक से जारी हो गया था। इस कमर्शियल सर्क्युलर (CC) के बाद कई सर्क्युलर निकले और कार्यान्वित भी हो गए मगर यह मेमू पटरी पर नही आई।

स्थानीय यात्रिओंकी इस गाड़ी की माँग कबसे ही प्रलम्बित थी और आज जब यह नौवे महीने की तिथी वाले परिपत्रक को देख सभी यात्री और यात्री संगठन भौचक रह गए। तीन माह से अनुमति मिली हुई कार्रवाई हेतु प्रलम्बित है? आखिर यह हुवा कैसे? रतलाम रेल मण्डल के अधिकारियों और यात्री संघटन में ट्विटर वॉर चल पड़ा। रेल विभाग से भी उत्तर देते नही बन रहा और दूसरी तरफ यात्रिओंमें चर्चा क्षेत्र में नई गाड़ी चलाने पर चलती राजनीति की हो रही है।

इस गाड़ी का मार्ग फतेहाबाद चंद्रावतीगंज होकर चलना, इसके शुभारंभ होने की राह का रोड़ा बना हुवा था, यह कहा जा रहा है। दरअसल इस मेमू को नागदा, खाचरोद होकर चलना चाहिए ऐसा प्रण ले बैठे जनप्रतिनिधि और उक्त मार्ग पर रेल ब्लॉक के निर्धारण के चलते फतेहाबाद मार्ग ही उपयुक्त रहेगा, का आग्रह पकड़े रेल अधिकारी, इन दो पाटों के बीच यह नई मेमू अटकी पड़ी है।

खैर, यह बातें पुरानी है। अब चुनावी माहौल भी बीत चुका है और आशा है, अब इस परिपत्रक के सार्वजनिक होने के बाद, यह गाड़ी का शुभारंभ जल्द से जल्द हो और क्षेत्र के यात्री इसका भरपूर लाभ ले पाए।

Uncategorised

मध्य रेल CR की पाँच जोड़ी विशेष गाड़ियाँ, मार्च 2024 तक चलती रहेंगी।

20 दिसम्बर 2023, बुधवार, मार्गशीर्ष, शुक्ल पक्ष, अष्टमी, विक्रम संवत 2080

मध्य रेल मुख्यालय ने निम्नलिखित पाँच जोड़ी विशेष गाड़ियोंकी परिचालन अवधि को मार्च आखिर तक बढ़ा दिया है।

1: 01439 पुणे अमरावती द्विसाप्ताहिक विशेष, प्रत्येक शुक्रवार एवं रविवार को, वाया दौंड, कुरडुवाड़ी, लातूर रोड, परभणी, पूर्णा, अकोला अब 31 मार्च 2024 तक वापसी में 01440 अमरावती पुणे द्विसाप्ताहिक विशेष, प्रत्येक शनिवार एवं सोमवार को, वाया अकोला, परभणी, लातूर रोड, कुरडुवाड़ी, दौंड अब 01 अप्रैल 2024 तक चलती रहेंगी। 26-26 फेरे दोनोंही दिशाओं से बढ़ाए गए है।

2: 01139 नागपुर मडगांव द्विसाप्ताहिक विशेष, प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को, अब 30 मार्च 2024 तक वापसी में 01140 मडगांव नागपुर द्विसाप्ताहिक विशेष, प्रत्येक गुरुवार एवं रविवार को, अब 31 मार्च 2024 तक चलती रहेंगी। 26-26 फेरे दोनोंही दिशाओं से बढ़ाए गए है।

3: 01211/12 बडनेरा नासिक रोड बड़नेरा मेमू प्रतिदिन विशेष के फेरे दोनोंही दिशाओं में अब 31 मार्च 2024 तक चलते रहेंगे। 91-91 फेरे दोनोंही दिशाओं से बढ़ाए गए है।

4: 02139 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस नागपुर वातानुकूल सुपरफास्ट द्विसाप्ताहिक विशेष, प्रत्येक सोमवार एवं गुरुवार को, 15 फरवरी 2024 तक चलते रहेंगे। वापसी में 02140 नागपुर मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस वातानुकूल सुपरफास्ट द्विसाप्ताहिक विशेष, प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार को, 17 फरवरी तक चलते रहेंगे। 14-14 फेरे दोनोंही दिशाओं से बढ़ाए गए है।

5: 02144 नागपुर पुणे वातानुकूल सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष, प्रत्येक गुरुवार को 15 फरवरी 2024 तक चलते रहेंगी। वापसी में 02143 पुणे नागपुर वातानुकूल सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष, प्रत्येक शुक्रवार को 16 फरवरी 2024 तक चलते रहेंगी। 7-7 फेरे दोनोंही दिशाओं से बढ़ाए गए है।

यात्रीगण से निवेदन है, विशेष गाड़ियोंके अतिरिक्त फेरोंका लाभ उठाएं।

Uncategorised

वातानुकूलित कोच के RAC यात्रिओंके लिए समाधान की ख़बर

19 दिसम्बर 2023, मंगलवार, मार्गशीर्ष, शुक्ल पक्ष, सप्तमी, विक्रम संवत 2080

बीते आठ दिन पहले ट्विटर पर हमें एक ट्वीट आया था। यात्री वातानुकूल कोच में RAC स्टेटस वाले यात्रिओंकी परेशानी बयाँ कर रहा था। दरअसल वातानुकूल कोच में एक साइड लोअर बर्थ पर दो RAC यात्रिओंको बैठ कर या सांझा कर यात्रा करने की अनुमति होती है। उन्हें एक बर्थ पर एक ही बेडरोल दिया जाता है। यह समस्या बड़ी गम्भीर है। एक कम्बल, दो बेडशीट्स और यात्री दो, कैसे शेयर करें? इस समस्या को हमने आगे पहुंचाया।

मित्रों, आज उसका उत्तर परिपत्रक में मिला है, कृपया निम्नलिखित परिपत्रक देखें,

इसमे साफ किया गया है, प्रत्येक RAC यात्री को सम्पूर्ण बेडरोल किट अलग अलग दिया जाना अनिवार्य है। यह बेडरोल वातानुकूल के प्रत्येक कोच (वातानुकूल कुर्सी यान छोड़कर) दिया जाएगा।

आशा करते है, उपरोक्त परिपत्रक आप डाउनलोड कर भलीभाँति समझ ले और अपने हक को सुव्यवस्थित तरीके से उपयोग में लें।

हमारी रेल व्यवस्थापन से फिर भी गुज़ारिश, विनंती रहेंगी, हो सके तो यह RAC टिकट आबंटन की व्यवस्था को बन्द ही करवाना ज्यादा श्रेयस्कर रहेगा। बन्दा अलग बेडरोल लेकर क्या जमीन, कोच की फर्श पर सोएगा?