Uncategorised

नयी गाड़ी : पुणे – अमरावती – पुणे प्रतिदिन, की संक्षिप्त समयसारणी जारी!

27 अक्तूबर 2023, शुक्रवार, आश्विन, शुक्ल पक्ष, त्रयोदशी/चतुर्दशी, विक्रम संवत 2080

हा, हा, हा!! 😊☺️

नई गाड़ी! नई गाड़ी के नाम पर पुणे – भुसावल – पुणे वाया नासिक, पनवेल, कर्जत हुतात्मा एक्सप्रेस का ट्रांसफॉर्मेशन अर्थात रूपांतरण कर दिया गया है।

रेल प्रशासन द्वारा जारी यह परिपत्रक देखिए,

11025/26 पुणे – भुसावल – पुणे प्रतिदिन हुतात्मा एक्सप्रेस को रीरूटिंग और भुसावल से आगे अमरावती तक एक्सटेंड याने विस्तारित किया जाएगा। यह गाड़ी अमरावती से पुणे अब बड़नेरा, अकोला, शेगांव, मलकापुर स्टापेजेस ले कर भुसावल पहुंचेगी। भुसावल से मनमाड़ के बीच नियमित स्टापेजेस लेते हुए मनमाड़ से आगे कोपरगाँव, बेलापुर, अहमदनगर, दौंड कोर्ड होते हुए पुणे के बीच चलेगी।

कुल मिलाकर यह गाड़ी शॉर्ट डिस्टेन्स से पुणे पहुँचेंगी मगर स्थानीय यात्रिओंकी नासिक, पनवेल होते हुए पुणे लिंक और खास कर नासिक – पुणे के बीच चलनेवाले यात्रिओंके अरमानोंपर पानी फेरते नजर आ रही है।

एक विशेष बात यह है, इन्टरसिटी गाड़ी का अर्थ होता है यात्रिओंकी केवल सिटिंग व्यवस्था जो की यह गाड़ी है, मगर चलेगी ओवरनाइट जो की लम्बी दूरी के यात्रिओंके लिए बेहद असुविधा निर्माण करेगी। स्थानीय लोकाग्रह पर इस गाड़ी में दो स्लिपर कोच और एक वातानुकूल थ्री टियर कोच जोड़े गए थे, जिसे संक्रमण काल की पुनर्बहाली में हटा दिया गया।

कमसे कम इतनी आशा रख ही सकते है, की इस पुनर्बहाली में स्लिपर कोच भी बहाल किए जाए।

# क्या रेल प्रशासन इस गाड़ी के रैक को आगे 12119/20 अमरावती – अजनी – अमरावती इन्टरसिटी एक्सप्रेस में भी चला सकती है? फ़िलहाल यह इन्टरसिटी एक्सप्रेस 8 कोच मेमू रैक से चल रही है।

Uncategorised

पश्चिम रेल WR की नई साप्ताहिक सेवा; बान्द्रा वेरावळ बान्द्रा, बोटाद, खिजड़िया, जेतलसर होकर

21 अक्तूबर 2023, शनिवार, आश्विन, शुद्ध पक्ष, सप्तमी, विक्रम संवत 2080

पश्चिम रेल की ओर से बान्द्रा – वेरावळ के बीच नई साप्ताहिक सेवा शुरू की जा रही है। यह गाड़ी सूरत, अहमदाबाद, बोटाद, ढासा, खिजड़िया, जेतलसर होकर चलेगी। इस क्षेत्र के आमान परिवर्तन के बाद, मुम्बई से सीधे जुड़ने वाली यह वेरावळ- बनारस के बाद दूसरी गाड़ी है।

19203 बान्द्रा वेरावळ साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 21 अक्तूबर से प्रत्येक शनिवार को बान्द्रा से रवाना होगी।

19204 वेरावळ बान्द्रा साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 28 अक्तूबर से प्रत्येक शुक्रवार को वेरावळ से रवाना होगी।

गाड़ी संरचना : 01 वातानुकूल प्रथम, 02 वातानुकूल टु टियर, 06 वातानुकूल थ्री टियर, 08 स्लिपर, 04 द्वितीय साधारण जनरल, 02 एसएलआर कुल 23 कोच

स्टापेजेस : जूनागढ़, जेतलसर, वाडिया देविल, कुंकवाव, लुनिधार, चितल, खिजड़िया, लाठी, ढासा, ढोला, बोटाद, ढाँधुका, सरखेज, अहमदाबाद, नाडियाड, आणंद, वडोदरा, अंकलेश्वर, सूरत, वापी, बोरीवली

इसी बोटाद, जेतलसर मार्ग से बीते माह सितम्बर में ही चली, 12945/46 वेरावळ – बनारस – वेरावळ एक्सप्रेस से इस गाड़ी की रैक लिंक की गई है।

Uncategorised

मध्य रेल की दो नई वन्देभारत : मुम्बई – अमरावती – मुम्बई और मुम्बई – (नान्देड़ ) जालना – मुम्बई की प्रस्तावित समयसारणी

20 अक्तूबर 2023, शुक्रवार, आश्विन, शुद्ध पक्ष, षष्टी, विक्रम संवत 2080

वन्देभारत सीरीज में मध्य रेल की ओर से दो जोड़ी आठ कार की दो नई सेवा जोड़ने की मंशा जताई जा रही है। उक्त गाड़ियोंके प्रस्ताव की विस्तृत जानकारी दे रहे है,

12859 मुम्बई हावडा गीतांजलि भी अब 6:00 की जगह 6:20 को मुम्बई से चलाई जाएगी। ज्ञात रहें, मनमाड़ – जालना रेल ट्रैक का विद्युतीकरण हो चुका है और जालना से नान्देड़ का कार्य प्रगतिपथ पर है, 22231/32 वन्देभारत गाड़ी नान्देड़ तक प्रस्तावित है, विद्युतीकरण सम्पन्न होते ही इसे जालना से आगे नान्देड़ तक चलाने अनुमति मिल जाएगी। फिलहाल यह गाड़ी जालना – मुम्बई के बिच चलेगी। यात्रीगण ध्यान दे, 22223/24 मुम्बई – साई नगर शिर्डी – मुम्बई वन्देभारत के समयसारणी में भी सुधार किया जा रहा है। उक्त प्रस्तावित समय, बदलाव के साथ ,

1: 22233 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस – अमरावती वन्देभारत प्रत्येक बुधवार छोड़कर सप्ताह में छह दिन और 22234 अमरावती मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, वन्देभारत एक्सप्रेस प्रत्येक गुरुवार छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी।

स्टापेजेस : मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, कल्याण, नासिक रोड, जलगांव, बड़नेरा अमरावती

2: 22231 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस – जालना (हुजुरसाहिब नान्देड़) वन्देभारत प्रत्येक गुरुवार छोड़कर सप्ताह में छह दिन और 22234 जालना (हुजुरसाहिब नान्देड़) मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, वन्देभारत एक्सप्रेस प्रत्येक शुक्रवार छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी।

स्टापेजेस : मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, ठाणे, कल्याण, नासिक रोड, मनमाड़, औरंगाबाद, जालना, परभणी, हुजुरसाहिब नान्देड़

मुम्बई से साई नगर शिर्डी, जालना (हुजुरसाहिब नान्देड़) और अमरावती की ओर चलनेवाली वन्देभारत की समयसारणी

साई नगर शिर्डी, जालना (हुजुरसाहिब नान्देड़) और अमरावती से मुम्बई की ओर चलनेवाली वन्देभारत की समयसारणी

Uncategorised

एक और वन्देभारत का मार्ग विस्तार ; रानी कमलापति – जबलपुर जाएगी रीवा!

08 अक्तूबर 2023, रविवार, आश्विन, कृष्ण पक्ष, नवमी, विक्रम संवत 2080

मध्यप्रदेश के यात्रिओंके लिए रेल प्रशासन लगातार सौगात परोसने आतुर है। पहले धड़ल्ले से स्टापेजेस बंटे और अब गाड़ियोंके विस्तार की घोषणाएं आ रही है। वन्देभारत जैसी प्रीमियम गाड़ी भी इससे अछूती न रह सकी

20174/73 जबलपुर रानी कमलापति जबलपुर वन्देभारत एक्सप्रेस (सप्ताह में छह दिन, प्रत्येक मंगलवार छोड़कर) अब रीवा तक विस्तारित की जा रही है। परिपत्रक यह दर्शा रहा है, यह विस्तार सम्भवतः 10 अक्तूबर से लागू किया जा सकता है।

रीवा से निकलकर सतना, कटनी और मैहर यह विस्तारित दौड़ के नए स्टापेजेस घोषित किए गए है। चलिए, इसकी प्रस्तावित समयसारणी भी उपलब्ध है,

Uncategorised

इन्दौर भोपाल इन्दौर वन्देभारत अब नागपुर तक चलेगी

08 अक्तूबर 2023, रविवार, आश्विन, कृष्ण पक्ष, नवमी, विक्रम संवत 2080

20911/12 इन्दौर – भोपाल – इन्दौर वन्देभारत एक्सप्रेस (सप्ताह में छह दिन चलनेवाली प्रत्येक रविवार छोड़कर) अब भोपाल से आगे इटारसी होकर नागपुर तक चलेगी।

बहुतांश यह बदलाव, नागपुर विस्तार कल दिनांक 09 अक्तूबर से लागू करने की चर्चा है मगर अभी उसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। वैसे बिना किसी मार्ग परीक्षण के कल ही से दौड़ शुरू होना सम्भव तो दिखाई नही देता, मगर चुनाव काल सामने है और इस स्थिति में क्या सम्भव नही? ☺️😊

अब तक के वन्देभारत एक्सप्रेस के इतने बड़े बेड़े में, इस तरह के परिचालनिक बदलाव किए जानेवाली सम्भवतः यह पहली वन्देभारत एक्सप्रेस है। वैसे भी जबसे इन्दौर – भोपाल के बीच यह वन्देभारत चली है, उसी दिन से यात्रिओंके बीच इसके विस्तार की माँग जोर पकड़ रही थी। केवल इन्दौर – भोपाल के बीच वन्देभारत की उपयोगिता सिद्ध नहीं हो पा रही थी। अब यात्रिओंके बीच इन्दौर – नागपुर – इन्दौर यह फेरा बेहतर लोकप्रियता बना सकता है।

आइए प्रस्तावित समयसारणी देखते है,