Uncategorised

कल दिनांक 24 सितम्बर को 9 जोड़ी वन्देभारत एक्सप्रेस का शुभारंभ होने जा रहा है, उन सभी गाड़ियोंकी नियमित समयसारणी

23 सितम्बर 2023, शनिवार, भाद्रपद, शुक्ल पक्ष, अष्टमी, विक्रम संवत 2080

1: 20665/66 चेन्नई एग्मोर तिरुनेलवेली चेन्नई एग्मोर वन्देभारत एक्सप्रेस

दोनों दिशाओं से, सप्ताह में छ्ह दिन, प्रत्येक मंगलवार छोड़कर चलाई जाएगी

स्टापेजेस : विरुदुनगर, मदुरै, डिंडीगुल, तिरुचिरापल्ली, विल्लुपुरम, ताम्बाराम

नियमित समयसारणी

2: 20677/78 एम जी आर चेन्नई सेंट्रल विजयवाड़ा एम जी आर चेन्नई सेंट्रल वन्देभारत एक्सप्रेस

दोनों दिशाओं से, सप्ताह में छ्ह दिन, प्रत्येक मंगलवार छोड़कर चलाई जाएगी

स्टापेजेस : रेनिगुंटा, नेल्लोर, ओंगल, तेनाली

3: 22348/47 पटना हावड़ा पटना वन्देभारत एक्सप्रेस

दोनों दिशाओं से, सप्ताह में छ्ह दिन, प्रत्येक बुधवार छोड़कर चलाई जाएगी

स्टापेजेस : पटना साहिब, मोकामा, लक्की सराय, जसडीह, जामताड़ा, आसनसोल, दुर्गापुर

4: 20703/04 सिकंदराबाद (काचेगुड़ा) बेंगलुरु (यशवंतपुर) सिकंदराबाद (काचेगुड़ा) वन्देभारत एक्सप्रेस

दोनों दिशाओं से, सप्ताह में छ्ह दिन, प्रत्येक बुधवार छोड़कर चलाई जाएगी

स्टापेजेस : महबूबनगर, करनूल सिटी, अनंतापुर, धर्मावरम

5: 20835/36 राउरकेला पुरी राउरकेला वन्देभारत एक्सप्रेस

दोनों दिशाओं से, सप्ताह में छ्ह दिन, प्रत्येक शनिवार छोड़कर चलाई जाएगी

स्टापेजेस : खुर्दा रोड, भुबनेश्वर, कटक, धेनकनाल, तालचेर रोड, अनुगुल, रायराखोल, सम्बलपुर, झारसुगुड़ा

नियमित समयसारणी

6: 20631/32 कासरगोड तिरुवनंतपुरम कासरगोड वन्देभारत एक्सप्रेस

दोनों दिशाओं से, सप्ताह में छ्ह दिन, प्रत्येक मंगलवार छोड़कर चलाई जाएगी

स्टापेजेस : कण्णूर, कोझिकोड, शोरानुर, तिरुर, थ्रीसुर, एर्नाकुलम, अलपूझा, कोल्लम

7: 20979/80 उदयपुर सिटी जयपुर उदयपुर सिटी वन्देभारत एक्सप्रेस

दोनों दिशाओं से, सप्ताह में छ्ह दिन, प्रत्येक मंगलवार छोड़कर चलाई जाएगी

स्टापेजेस : राणा प्रताप नगर, मावली, विजयनगर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, अजमेर, किशनगढ़

नियमित समयसारणी

8: 20926/25 जामनगर अहमदाबाद (साबरमती) जामनगर वन्देभारत एक्सप्रेस

दोनों दिशाओं से, सप्ताह में छ्ह दिन, प्रत्येक बुधवार छोड़कर चलाई जाएगी

स्टापेजेस : राजकोट, वांकानेर, सुरेंद्रनगर, वीरमगाम, साबरमती

9: 20898/97 राँची हावड़ा राँची वन्देभारत एक्सप्रेस

दोनों दिशाओं से, सप्ताह में छ्ह दिन, प्रत्येक मंगलवार छोड़कर चलाई जाएगी

स्टापेजेस : मुरी, कोटशिला, पुरुलिया, चांडिल, टाटानगर, खड़गपुर

Cover picture credit source: Internet.

Uncategorised

वन्देभारत गाड़ियोंकी बहार; आने वाले सप्ताह में आठ से दस गाड़ियोंका शुभारंभ अपेक्षित

20 सितम्बर 2023, बुधवार, भाद्रपद, शुक्ल पक्ष, पंचमी, विक्रम संवत 2080

वन्देभारत गाड़ियोंका शुभारंभ बीते दिनोंमें कुछ रुका सा था, कारण हो सकता है G20 सम्मेलन में राजनियिकोंकी व्यस्तता। ख़ैर, अब रुके हुए सारे शुभारंभ इस सप्ताह हो सकते है।

दक्षिण भारत की तीन जोड़ी वन्देभारत की समयसारणी जारी हो गयी है। चेन्नई विजयवाड़ा चेन्नई, तिरुनेलवेली चेन्नई एग्मोर तिरुनेलवेली, तिरुवनंतपुरम कासरगोड तिरुवनंतपुरम यह तीन वन्देभारत गाड़ियाँ दक्षिण रेल विभाग लाने की तैयारी में है।

इसके साथ ही पश्चिम रेलवे की जामनगर साबरमती जामनगर, पूर्वतटिय रेल की पुरी राउरकेला पुरी और दपुरेल की टाटानगर हावडा टाटानगर यह तीन वन्देभारत गाड़ियाँ भी लगभग घोषित होने की कगार पर है।

इसके अलावा काचेगुड़ा बेंगलुरु काचेगुड़ा, जयपुर उदयपुर जयपुर, पटना हावडा पटना और राँची हावडा राँची यह चार गाड़ियाँ भी सम्बंधित क्षेत्रीय रेलवे घोषणाओंकी उम्मीद लगाए बैठी है।

कुल मिलाकर यह है, यात्रिओंके लिए प्रीमियम वन्देभारत गाड़ियोंका पिटारा खुलनेवाला है।

Uncategorised

दो नई साप्ताहिक गाड़ियाँ: बान्द्रा से बाड़मेर के बीच, भीलडी, समदड़ी होकर

12 सितम्बर 2023, मंगलवार, भाद्रपद, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी, विक्रम संवत 2080

बान्द्रा से बाड़मेर के बीच दो नई साप्ताहिक गाड़ियाँ चलाने की अनुमति रेल प्रशासन ने दे दी है।

12997 बान्द्रा टर्मिनस बाड़मेर साप्ताहिक सुपरफास्ट सप्ताह में प्रत्येक बुधवार को रात 23:35 को बान्द्रा टर्मिनस से निकलेगी और गुरुवार को शाम 18:00 को बाड़मेर पहुंचेगी। वापसीमे 12998 बाड़मेर बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक सुपरफास्ट प्रत्येक गुरुवार को रात 22:50 को बाड़मेर से निकलेगी और शुक्रवार को दोपहर 15:50 को बान्द्रा टर्मिनस पहुँचेंगी।

19009 बान्द्रा टर्मिनस बाड़मेर साप्ताहिक एक्सप्रेस सप्ताह में प्रत्येक शुक्रवार को शाम 19:25 को बान्द्रा टर्मिनस से निकलेगी और शनिवार को दोपहर 13:40 को बाड़मेर पहुंचेगी। वापसीमे 19010 बाड़मेर बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस प्रत्येक शनिवार को रात 21:30 को बाड़मेर से निकलेगी और रविवार को दोपहर 15:50 को बान्द्रा टर्मिनस पहुँचेंगी।

दोनोंही गाड़ीयोंके के स्टापेजेस : बोरीवली, वापी, वलसाड, सूरत, अंकलेश्वर, वड़ोदरा, आणंद, नाडियाड, अहमदाबाद, मेहसाणा, पाटण, भीलड़ी, रानीवाड़ा, मारवाड़ भीनमाल, मोदरान, जालौर, मोकलसर, समदड़ी, बलोतरा, बायतू

गौरतलब यह है, 09037/38 गाड़ी क्रमांक से साप्ताहिक विशेष के तौर पर यह गाड़ी बान्द्रा से बाड़मेर के बीच चल रही है।

Uncategorised

और मिल गयी नई ट्रेन…

12 सितम्बर 2023, मंगलवार, भाद्रपद, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी, विक्रम संवत 2080

हुजूर साहिब नान्देड़ से मुम्बई के लिए अकोला होकर कोई भी यात्री गाड़ी नही थी। खास कर यह दिक्कत हिंगोली, वाशिम इन जिला मुख्यालयों की आती थी। इसको मद्देनजर रख, भारतीय रेल टाइमटेबल समिति IRTTC की 2023 के बैठक में नान्देड़ से मुम्बई बीच सीधी गाड़ी चलाने की मांग रखी गयी और रेल प्रशासन ने इसपर सहमति की मुहर लगा दी है।

यूँ तो यह गाड़ी द्विसाप्ताहिक चलेंगी, मगर समय और स्टापेजेस कुछ अलग होनेसे दोनोंही गाड़ियाँ साप्ताहिक फेरों में और अलग गाड़ी क्रमांक से चलाई जाएगी।

17665 नान्देड़ लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस सप्ताह में प्रत्येक सोमवार को रात 21:15 को नान्देड़ से निकलेगी और मंगलवार को दोपहर 14:30 को लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। वापसीमे 17666 लोकमान्य तिलक टर्मिनस नान्देड़ साप्ताहिक एक्सप्रेस प्रत्येक मंगलवार को दोपहर 16:40 को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से निकलेगी और बुधवार को सुबह 8:10 को नान्देड़ पहुँचेंगी।

गाड़ी के स्टापेजेस : पूर्णा, बसमत, हिंगोली, वाशिम, अकोला, मलकापुर, भुसावल, चालीसगांव, मनमाड़, नासिक रोड, इगतपुरी, कल्याण

17667 नान्देड़ लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस सप्ताह में प्रत्येक बुधवार को रात 21:15 को नान्देड़ से निकलेगी और गुरुवार को दोपहर 13:00 को लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। वापसीमे 17668 लोकमान्य तिलक टर्मिनस नान्देड़ साप्ताहिक एक्सप्रेस प्रत्येक गुरुवार को दोपहर 16:55 को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से निकलेगी और शुक्रवार को सुबह 9:00 को नान्देड़ पहुँचेंगी।

गाड़ी के स्टापेजेस : पूर्णा, बसमत, हिंगोली, वाशिम, अकोला, मलकापुर, भुसावल, मनमाड़, नासिक रोड, इगतपुरी, कल्याण

रेल प्रशासन ने दोनोंही गाड़ियोंको जल्द शुरू करने का आदेश सम्बंधित क्षेत्रीय रेल्वेज़ को दिया है।

Uncategorised

नई गाड़ियाँ : वेरावळ – बनारस, वड़ोदरा – दाहोद, रांची – न्यू गिरिडीह,

8 सितम्बर 2023, शुक्रवार, भाद्रपद, कृष्ण पक्ष, नवमी, विक्रम संवत 2080

1: वेरावळ – बनारस – वेरावळ साप्ताहिक एक्सप्रेस

यह गाड़ी 24 ICF कोच से सुसज्जित रहेगी। गाड़ी अहमदाबाद, छायापुरी, रतलाम, नागदा, कोटा, बयाना, आग्रा फोर्ट, टूण्डला, गोविंदपुरी, प्रयागराज, ज्ञानपुर रोड होकर बनारस पहुचेंगी।

यह उद्धाटन विशेष गाड़ी है जो दिनांक 11 सितम्बर को चलेगी और उसका गाड़ी क्रमांक 02945 यह रहेगा।

12945/46 वेरावळ – बनारस – वेरावळ साप्ताहिक के नियमित फेरोंका विवरण

12946 बनारस वेरावळ साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 13 सितम्बर से प्रत्येक बुधवार को प्रातः 7:30 को बनारस से रवाना होकर गुरुवार शाम 19:00 को वेरावळ पहुचेंगी। 12945 वेरावळ बनारस साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 18 सितम्बर से प्रत्येक सोमवार को वेरावळ से प्रातः 4:15 को रवाना होगी और मंगलवार दोपहर 14:35 को बनारस पहुचेंगी। वापसीमे

2: वड़ोदरा – दाहोद – वड़ोदरा डेली मेमू

वड़ोदरा – दाहोद के बीच एक प्रतिदिन मेमू चलाने की रेल प्रशासन से अनुमति मांगी गई है, और आशा है, जल्द ही प्रस्ताव को स्वीकृति मिल जाएगी।

3: रांची – न्यू गिरिडीह – रांची डेली एक्सप्रेस

18617/18 राँची न्यू गिरिडीह राँची इंटरसिटी एक्सप्रेस का दिनांक 12 सितम्बर को उद्धाटन किया जाएगा और दिनांक 13 सितम्बर से यह गाड़ी निम्नलिखित समयसारणी से चलाई जायेगी।