Uncategorised

नागपुर – सिकंदराबाद एवं पटना – टाटानगर वन्देभारत की समयसारणी

13 सितम्बर 2024, शुक्रवार, भाद्रपद, शुक्ल पक्ष, दशमी, विक्रम संवत 2081

20101/02 नागपुर – सिकंदराबाद – नागपुर वन्देभारत एक्सप्रेस

20 कोच की यह गाड़ी दोनों दिशाओंमें, सप्ताह में छह दिन, प्रत्येक मंगलवार को छोड़कर चलाई जाएगी।

मार्ग में सेवाग्राम, चंद्रपुर, बल्हारशाह, रामागुण्डम एवं काजीपेट स्टेशनोंपर ठहराव लेंगी।

20893/94 टाटानगर – पटना – टाटानगर वन्देभारत एक्सप्रेस

08 कोच की यह गाड़ी दोनों दिशाओंमें, सप्ताह में छह दिन, प्रत्येक सोमवार को छोड़कर चलाई जाएगी।

मार्ग में चाँदील, मुरी, बोकारो स्टील सिटी, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस गोमोह, पारसनाथ, कोडरमा, गया स्टेशनोंपर ठहराव लेंगी।

Uncategorised

पटना – हावडा वन्देभारत की ट्रायल्स शुरू

04 अगस्त 2023, शुक्रवार, अधिक श्रावण, कृष्ण पक्ष, तृतीया, विक्रम संवत 2080

ऐसी खबर है, 6 अगस्त को 4 वन्देभारत एक्सप्रेस का शुभारंभ होने जा रहा है, उन चार में एक पटना – हावडा – पटना वन्देभारत के ट्रायल रन्स के शेड्यूल का परिपत्रक आपके लिए हाजिर है,

Uncategorised

पश्चिम रेलवे की इन्दौर से दानापुर, भिवानी, कटरा के लिए साप्ताहिक विशेष गाड़ियाँ

10 मई 2023, बुधवार, जेष्ठ, कृष्ण पक्ष, पंचमी, विक्रम संवत 2080

09341/42 डॉ आंबेडकर नगर दानापुर डॉ आंबेडकर नगर साप्ताहिक विशेष

09341 डॉ आंबेडकर नगर दानापुर साप्ताहिक विशेष दिनांक 15 मई से 26 जुन तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी। वापसीमे 09342 दानापुर डॉ आंबेडकर नगर साप्ताहिक विशेष दिनांक 16 मई से 27 जून तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी।

गाड़ी संरचना में 01 वातानुकूल टू टियर, 02 वातानुकूल थ्री टियर, 15 स्लिपर, 04 साधारण, 02 एसएलआर ऐसे कुल 24 कोच रहेंगे।

09325/26 इन्दौर भिवानी इन्दौर द्विसाप्ताहिक विशेष

09325 इन्दौर भिवानी द्विसाप्ताहिक विशेष दिनांक 15 मई से 30 जुन तक प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को चलेगी। वापसीमे 09326 भिवानी इन्दौर द्विसाप्ताहिक विशेष दिनांक 16 मई से 01 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार को चलेगी।

गाड़ी संरचना में 01 वातानुकूल टू टियर, 02 वातानुकूल थ्री टियर, 12 स्लिपर, 04 साधारण, 02 एसएलआर ऐसे कुल 21 कोच रहेंगे।

09321/22 इन्दौर श्री माता वैष्णो देवी कटरा इन्दौर साप्ताहिक विशेष

09321 इन्दौर श्री माता वैष्णो देवी कटरा साप्ताहिक विशेष दिनांक 18 मई से 22 जुन तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी। वापसीमे 09322 श्री माता वैष्णो देवी कटरा इन्दौर साप्ताहिक विशेष दिनांक 20 मई से 24 जून तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी।

गाड़ी संरचना में 02 वातानुकूल टू टियर, 06 वातानुकूल थ्री टियर, 08 स्लिपर, 03 साधारण, 02 एसएलआर ऐसे कुल 21 कोच रहेंगे।

यात्रीगण ज्ञात रहे, उपरोक्त विशेष गाड़ियाँ TOD अर्थात ट्रेन्स ऑन डिमाण्ड गाड़ियाँ है। इन गाड़ियोंमे सामान्य यात्री किराया दरोंसे 1.3 गुना दर से किराया लागू रहेगा। साथ ही वातानुकूल यानों में बेड रोल सुविधा का भी अभाव रह सकता है।

Uncategorised

उधना – बरौनी वाया भुसावल, प रे WR की द्विसाप्ताहिक विशेष

01 मई 2023, सोमवार, वैशाख, शुक्लपक्ष, एकादशी, विक्रम संवत 2080

विस्तृत समयसारणी निम्नलिखित है,

Uncategorised

प रे WR की और दो छुट्टी विशेष साप्ताहिक गाड़ियाँ; मुम्बई – बरौनी, वलसाड़ – कटरा के बीच दस फेरे करेंगी।

29 अप्रैल 2023, शनिवार, वैशाख, शुक्लपक्ष, नवमी, विक्रम संवत 2080

पश्चिम रेलवे यात्री सुविधा में अतिरिक्त गाड़ियाँ छोड़ने में तत्पर है। उसी कड़ी में मुम्बई सेंट्रल – बरौनी वाया वड़ोदरा, रतलाम, मथुरा, कानपुर, लखनऊ, वाराणसी, पाटलिपुत्र और वलसाड़ – श्री माता वैष्णो देवी कटरा वाया सुरत, रतलाम, मथुरा, दिल्ली सफदरजंग, अम्बाला, लुधियाना, जम्मूतवी के 10-10 फेरे, सीमित अवधि के लिए चला रहा है। यह गाड़ियाँ अतिरिक्त यात्री किराया दरोंसे चलाई जाएगी। विस्तृत जानकारी निम्नलिखित है,

1 : 09061 मुम्बई सेंट्रल बरौनी जंक्शन साप्ताहिक विशेष दिनांक 02 मई से 04 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। वापसीमे 09062 बरौनी जंक्शन मुम्बई सेंट्रल साप्ताहिक विशेष दिनांक 04 मई से 06 जुलाई तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी।

गाड़ी की कोच संरचना में 01 वातानुकूल टू टियर, 02 वातानुकूल थ्री टियर, 15 स्लिपर, 04 साधारण द्वितीय, 02 एसएलआर कुल 24 कोच रहेंगे।

2: 09097 वलसाड़ माता वैष्णो देवी कटरा साप्ताहिक विशेष दिनांक 04 मई से 06 जुलाई तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी। वापसीमे 09098 श्री माता वैष्णो देवी कटरा वलसाड़ साप्ताहिक विशेष दिनांक 06 मई से 08 जुलाई तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी।

गाड़ी की कोच संरचना में 01 वातानुकूल टू टियर, 02 वातानुकूल थ्री टियर, 15 स्लिपर, 04 साधारण द्वितीय, 02 एसएलआर कुल 24 कोच रहेंगे।