Uncategorised

दमरे SCR में चार गाड़ियोंका मार्ग विस्तार; नान्देड़ तांदुर जाएगी रायचूर, हड़पसर हैदराबाद जाएगी काजीपेट, जयपुर काचेगुड़ा का करनूल सिटी तक और करीमनगर निजामाबाद का बोधन तक विस्तार!

08 अक्तूबर 2023, रविवार, आश्विन, कृष्ण पक्ष, नवमी, विक्रम संवत 2080

17664 हुजुरसाहिब नान्देड़ तांदुर एवं 17663 तांदुर परभणी प्रतिदिन एक्सप्रेस का तांदुर से आगे यादगीर होकर रायचूर तक विस्तार किया जा रहा है। इस विस्तार में नान्देड़ से तांदुर और तांदुर से परभणी के बीच समयसारणी में कोई बदलाव नहीं किया जा रहा है। विस्तारित भाग अर्थात तांदुर से रायचूर की समयसारणी प्रस्तुत है। उक्त विस्तार नान्देड़ से रायचूर JCO दिनांक 08 अक्तूबर और रायचूर से परभणी JCO दिनांक 09 अक्तूबर से लागू हो रहा है।

17014/13 हैदराबाद हड़पसर हैदराबाद त्रिसाप्ताहिक एक्सप्रेस वाया लातूर रोड, कुरडुवाड़ी, दौंड जंक्शन का विस्तार काजीपेट तक किया जा रहा है।

17013 हड़पसर हैदराबाद त्रिसाप्ताहिक एक्सप्रेस JCO दिनांक 08 अक्तूबर, अगले दिन दिनांक 09 अक्तूबर को हैदराबाद पहुंच जाने के पश्चात सुबह 9:00 बजे उद्घाटन विशेष के तौर पर काजीपेट पहुँचेंगी और दिनांक 09 अक्तूबर से प्रत्येक सोमवार, गुरुवार एवं शनिवार को 17014 काजीपेट हड़पसर त्रिसाप्ताहिक एक्सप्रेस बन, नियमित रूपसे चलाई जाने लगेगी। वापसी में 17013 हड़पसर काजीपेट त्रिसाप्ताहिक एक्सप्रेस JCO दिनांक 10 अक्तूबर से प्रत्येक मंगलवार, शुक्रवार एवं रविवार को हड़पसर से रवाना होगी।

यात्रीगण ज्ञात रहे, अब 17014/13 काजीपेट हड़पसर काजीपेट त्रिसाप्ताहिक एक्सप्रेस, दोनोंही दिशाओं में हैदराबाद स्टेशनपर नही जाएगी। हड़पसर से सिकन्दराबाद पहुंचकर आगे काजीपेट पहुंचेगी।

दरअसल और भी दो गाड़ियाँ है, जिनका मार्ग विस्तार किया जा रहा है।

19713/14 जयपुर काचेगुड़ा जयपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस वाया इटारसी, नरखेड़, अकोला का करनूल सिटी तक विस्तार। 19714 करनूल सिटी जयपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस JCO 09 अक्तूबर से नियमित रूप से प्रत्येक सोमवार को करनूल सिटी से चलेगी। वहीं 19713 जयपुर करनूल सिटी साप्ताहिक एक्सप्रेस नियमित रूपसे JCO दिनांक 14 अक्तूबर प्रत्येक शनिवार से काचेगुड़ा से आगे करनूल सिटी तक चलना शुरू कर देंगी। उक्त गाड़ियोंमे दोनोंही दिशाओं में जयपुर से काचेगुड़ा तक कोई भी समय परिवर्तन नहीं है। विस्तारित भाग की समयसारणी निम्नलिखित है।

07893/94 निजामाबाद करीमनगर निजामाबाद प्रतिदिन सवारी विशेष का बोधन स्टेशन तक विस्तार किया जा रहा है। यह विस्तार भी 09 अक्तूबर से लागू हो जाएगा।

Uncategorised

पुणे – कुरडुवाड़ी – हरंगुळ – पुणे के बीच प्रतिदिन विशेष

06 अक्तूबर 2023, शुक्रवार, आश्विन, कृष्ण पक्ष, अष्टमी, विक्रम संवत 2080

मध्य रेल CR की ओरसे यात्री सुविधा हेतु पुणे से हरंगुळ के बीच, प्रतिदिन सेवा शुरू की जा रही है।

01487/88 पुणे हरंगुळ पुणे विशेष एक्सप्रेस दिनांक 10 अक्टूबर से 31 दिसम्बर तक प्रतिदिन चलाई जायेगी।

गाड़ी की कोच संरचना : 01 वातानुकूल प्रथम, 01 वातानुकूल 2 टियर, 04 वातानुकूल थ्री टियर, 05 स्लिपर, 02 द्वितीय साधारण (जनरल), 01 जनरेटर वैन, 01 एसएलआर कुल 15 कोच

गाड़ी के स्टापेजेस : पुणे से निकलने के बाद हड़पसर, उरली, केडगाव, दौंड जंक्शन, जेऊर, केम, कुरडुवाड़ी, बार्सी टाउन, उस्मानाबाद और हरंगुळ

यह गाड़ी 17630/29 नान्देड़ – पुणे – नान्देड़ एक्सप्रेस के रैक के खाली पड़े समय (लाय ओवर पीरियड) का रेल प्रशासन द्वारा सदुपयोग है। ध्यान रहे, आधुनिक LHB रैक का मेंटेनेंस अवधि लम्बा होता है अतः इस गाड़ी के लाय ओवर पीरियड में यह गाड़ी करीबन 655 किलोमीटर का पुणे से हरंगुळ का फेरा और कर लेगी।

Uncategorised

छुट्टी विशेष गाड़ियोंके धूमधड़ाके जारी है; लीजिए अब उत्तर रेलवे के प्रस्ताव

05 अक्तूबर 2023, गुरुवार, आश्विन, कृष्ण पक्ष, सप्तमी, विक्रम संवत 2080

छुट्टियाँ शुरू होनेवाली है और रेल प्रशासन इसकी तैयारी बराबर कर रहा है। अभी चार दिन पहले ही पश्चिम रेल की 32 विशेष गाड़ियोंके प्रस्ताव की सूची हमने प्रकाशित की थी और आज उत्तर रेलवे ने अपनी 16 विशेष गाड़ियोंके प्रस्ताव जारी कर दिए है। कई यात्रिओंके मन यह सवाल आता है, यह महज प्रस्ताव है, क्या वाकई गाड़ियाँ पटरियों पर आएगी? मित्रों, हम आपको बताते है, यह सारे प्रस्ताव सम्बंधित क्षेत्रीय रेल्वेज़ के साथ तालमेल के, पूर्ण परिचालनिक अभ्यास कर के बनाए जाते है और इनके मान्यता मिलने की सम्भवनाए लगभग पूर्ण रहती है। केवल थोड़ा बहुत समय परिवर्तन या तिथियोंमे हेरफेर किया जा सकता है।

चलिए परिपत्रक देखते है,

1: 04049/50 नई दिल्ली श्री माता वैष्णो देवी कटरा नई दिल्ली त्रिसाप्ताहिक विशेष

2: 04518/17 चंडीगढ़ गोरखपुर चंडीगढ़ साप्ताहिक विशेष

3: 04530/29 भटिण्डा वाराणसी सिटी भटिण्डा द्विसाप्ताहिक विशेष

4: 04060/59 आनंदविहार टर्मिनस जयनगर आनंदविहार टर्मिनस द्विसाप्ताहिक विशेष

5: 04066/65 आनंदविहार टर्मिनस पटना आनंदविहार टर्मिनस द्विसाप्ताहिक वातानुकूल सुपरफास्ट विशेष

6: 04049/50 नई दिल्ली वाराणसी नई दिल्ली त्रिसाप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष

7: 01654/53 श्री माता वैष्णो देवी कटरा नई वाराणसी श्री माता वैष्णो देवी कटरा साप्ताहिक विशेष

8: 04088/87 आनंदविहार टर्मिनस गोरखपुर आनंदविहार टर्मिनस साप्ताहिक विशेष

9: 04646/45 जम्मूतवी बरौनी जंक्शन जम्मूतवी साप्ताहिक विशेष

10: 04010/09 आनंदविहार टर्मिनस जोगबनी आनंदविहार टर्मिनस साप्ताहिक विशेष

11: 04062/61 दिल्ली जंक्शन बरौनी जं दिल्ली जंक्शन साप्ताहिक विशेष

12: 01662/61 आनंदविहार टर्मिनस सहरसा आनंदविहार टर्मिनस द्विसाप्ताहिक विशेष

13: 04012/11 नई दिल्ली दरभंगा नई दिल्ली द्विसाप्ताहिक विशेष

14: 01676/75 आनंदविहार टर्मिनस मुजफ्फरपुर आनंदविहार टर्मिनस द्विसाप्ताहिक विशेष

15: 01678/77 नई दिल्ली गया नई दिल्ली द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष

16: 04678/77 फिरोजपुर पटना फिरोजपुर साप्ताहिक विशेष

Uncategorised

यात्रीगण कृपया ध्यान दें, दमरे SCR की अजन्ता एक्सप्रेस एवं देवगिरी एक्सप्रेस के टर्मिनल स्टेशन बदल रहे है।

05 अक्तूबर 2023, गुरुवार, आश्विन, कृष्ण पक्ष, सप्तमी, विक्रम संवत 2080

अहं! कुछ बीती घोषणाएं याद कर खुश होने कतई जरूरत नही है। सिकन्दराबाद मनमाड़ के बीच प्रतिदिन चलनेवाली अजन्ता एक्सप्रेस मनमाड़ से आगे भुसावल तक विस्तार या मनमाड़ की दिशा में टर्मिनल बदलाव की खबर नही है। यह तो दमरे अपने एण्ड पर टर्मिनल्स में बदलाव कर रही है। चलिए, आप को परिपत्रक दिखा देते है।

1: 17058 सिकन्दराबाद मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस प्रतिदिन देवगिरी एक्सप्रेस दिनांक 14 दिसम्बर 2023 से लिंगमपल्ली स्टेशन से रवाना होगी और 17057 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस सिकन्दराबाद प्रतिदिन देवगिरी एक्सप्रेस दिनांक 15 दिसम्बर 2023 से सिकन्दराबाद से आगे जाकर लिंगमपल्ली स्टेशन पर टर्मिनेट होगी।

यह टर्मिनल बदलाव सिकन्दराबाद से 23 किलोमीटर आगे लिंगमपल्ली स्टेशन और बीच के स्टेशन बेगमपेट के यात्रिओंको मुम्बई से सीधे जोड़ेगा। साथ ही सिकन्दराबाद स्टेशनपर यात्री गाड़ियोंके दबाव को भी कम करेगा।

2: इसी कड़ी में आगे 17064/63 सिकन्दराबाद – मनमाड़ के बीच प्रतिदिन चलनेवाली अजन्ता एक्सप्रेस का सिकन्दराबाद की जगह काचेगुड़ा से चलाने का प्रस्ताव है।

दिनांक 15 दिसम्बर से 17064 अजन्ता एक्सप्रेस सिकन्दराबाद की जगह काचेगुड़ा स्टेशन से मनमाड़ के लिए रवाना होगी और वापसी में 17063 अजन्ता एक्सप्रेस दिनांक 16 दिसम्बर से मनमाड़ से रवाना होकर सिकन्दराबाद की जगह काचेगुड़ा को टर्मिनेट होगी।

उपरोक्त टर्मिनल बदलाव स्थायी रूप में, परिपत्रक में निर्देशित तिथियोंसे लागू हो जाएंगे।

Uncategorised

भारतीय रेल में ऐसा आरक्षण मिल जाए तो, यात्रिओंके लिए बड़ी मुसीबत

04 अक्तूबर 2023, बुधवार, आश्विन, कृष्ण पक्ष, षष्टी, विक्रम संवत 2080

RAC टिकट, भारतीय रेल की आरक्षित टिकट में एक टॉर्चर, यातना। RAC का अर्थ है रिजर्वेशन अगेन्स्ट कैंसलेशन। मतलब आपने भलेही बर्थ बुक कराई थी, चार्ट बनने के बाद, आपका टिकट RAC स्टेट्स में रह गया है तो आपको शेयरिंग सीट मिल रही है। और आप गाड़ी के प्रस्थान समय से 30 मिनट पहले जो सेकण्ड चार्टिंग होता है उससे पहले, चाहे तो ₹ 60/- रद्दीकरण शुल्क चुकाकर अपना आरक्षण रद्द नही करा रहे है तो आप को साइड लोअर बर्थ पर दो यात्रिओंके बीच सीट शेयर कर यात्रा करना मन्जूर है, यह समझा जायेगा। यह बात भी तय है, यात्रा के दौरान, जब भी आपके गंतव्य तक बर्थ उपलब्ध होगी तो सब से पहले RAC टिकट धारक को बर्थ दी जाती है।

अब यह RAC टिकट यातनामय क्यूँ बन जाता है, यह एक घटना के साथ समझते है।

दिन की ट्रेनों में रिजर्वेशन अगेंस्ट कैंसिलेशन (आरएसी) टिकट धारकों को समायोजित, एडजस्ट करना भारतीय रेलवे के लिए एक चुनौती बनी हुई है क्योंकि साइड अपर बर्थ पर यात्रा करने वाले यात्री सुबह 6 बजे के बाद साइड लोअर बर्थ पर खिड़की वाली सीट के हकदार होते हैं।

रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है की दिन की ट्रेनों में साइड लोअर बर्थ पर तीसरे व्यक्ति को बिठाने का मुद्दा वादग्रस्त विषय बना हुआ है। इस मुद्दे पर हमेशा ही शिकायतें आती हैं और टीटीई उन्हें सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझाने का प्रयास करते हैं। ऐसी ही एक शिकायत पर कार्रवाई करते हुए, केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) ने पिछले सप्ताह दक्षिण रेलवे को आरटीआई अधिनियम, 2005 के अंतर्गत, पारदर्शिता और जवाबदेही की भावना के अनुसार याचिकाकर्ता को पूरी जानकारी देने का निर्देश दिया था। एस. राजन द्वारा मंडल रेल प्रबंधक, तिरुचिरापल्ली को दायर की गई एक याचिका में उन्होंने बताया कि उन्हें और उनकी पत्नी को एक दिन की रेल में वृद्धाचलम से मदुरै तक सीट एस 3 की 7 क्रमांक की साइड लोअर बर्थ पर आरएसी आबंटन दिया गया था। जब वे साइड की निचली बर्थ की दो विंडो सीटों पर बैठने गए, तो साइड की ऊपरी बर्थ के यात्री ने एक सीट ले ली थी। उन्होंने आश्चर्य जताया कि एक खिड़की वाली सीट पर दो यात्री कैसे बैठ सकते हैं चूँकि दोनों यात्रिओंकी RAC सीट क्रमांक 7 ही थी।

उन्होंने रेल प्रशासन से जानना चाहा की ऐसी स्थितियों में रेलवे नियम क्या कहते हैं। लोक सूचना अधिकारी और प्रथम अपीलीय प्राधिकारी के जवाब से असंतुष्ट होकर उन्होंने सीआईसी के समक्ष अपील दायर की। दोनों पक्षों को सुनने के बाद केंद्रीय सूचना आयुक्त ने रेलवे अधिकारियों से याचिकाकर्ता को जानकारी उपलब्ध कराने को कहा, जिसका उत्तर की अभी प्रतीक्षा है। यात्रा के दौरान सहयात्रिओंमें आपसी सहयोग, समझदारी, तालमेल न हो तो रेल प्रशासन और ड्यूटी रेल कर्मी भी किसी समाधान तक नही जा पाते है।

रेल प्रशासन ने ऐसी दुविधापूर्ण अवस्था से बचने के लिए गरीब रथ एक्सप्रेस में RAC टिकटों का आबंटन ही बन्द कर दिया है। गरीब रथ एक्सप्रेस में पहले ही 9 यात्री साइड मिडल बर्थ की रचना में दिन की यात्रा में अतिरिक्त होते है। वर्षभर व्यस्त चलनेवाली गाड़ियोंमे, कई ऐसे RAC टिकट धारक यात्री रहते है, जो अपनी पूरी यात्रा बिना बर्थ के, सीट पर ही बैठ कर ही सम्पन्न करते मिल जाएंगे। विशेष बात तो यह है, वातानुकूल कोचों में भी यह दुर्दैवी यात्री, बिना बेडिंग सेट के यात्रा करते है। यह RAC वाली दुविधा जब बड़ी ही विचित्र हो जाती है, की एक ही सीट का आबंटन में दो यात्रिओंमें में एक महिला और दूसरा पुरूष यात्री हो।

रेल प्रशासन को चाहिए की इस गरीब रथ वाली RAC टिकटों के आबंटन रद्द करने की नीति का कार्यान्वयन अन्य मेल/एक्सप्रेस औऱ अन्य सभी गाड़ियोंके शायिका आरक्षण में अवश्य ही करना चाहिए। प्रत्येक स्लीपिंग कोच में दस से बीस की संख्या में, आरक्षण सहित पूर्ण किराया चुकाए हुए, अधिकृत यात्री का कोच में अतिरिक्त होना निश्चित ही परेशानी का सबब है।