Uncategorised

त्यौहार, छुट्टी, समर, विंटर विशेष गाड़ियोंकी ‘अतिविशेष’ पीड़ा

18 जुलाई 2023, मंगलवार, अधिक श्रावण, शुक्ल पक्ष, प्रतिपदा, विक्रम संवत 2080

भारतीय रेल समय समय पर अपने नियोजित यात्री गाड़ियोंके अतिरिक्त विशेष गाड़ियोंका आयोजन करते रहता है। कभी यह गाड़ियाँ छुट्टी विशेष (हॉलिडे स्पेशल्स) के नाम पर या कभी धुप काल (समर), ठण्ड काल (विन्टर), त्यौहार (फेस्टिवल) विशेष के नाम धारण कर चलती है। दरअसल यह गाड़ियाँ केवल नाममात्र ‘विशेष’ होती है, इनकी विशेषता यात्रियोंको सुखद, आरामदायक की जगह परेशानी और पीड़ादायक ही है। आइए देखते है,

इन सारी विशेष गाड़ियोंमे किराया दर ‘विशेष’ अर्थात नियमित किराया दर से 1.3 गुना ज्यादा या फिर रेल विभाग के किराया दरों की तत्काल श्रेणी के दर से लिया जाता है। इन गाड़ियोंमे तत्काल बुकिंग के बिना ही सर्व कालीन तत्काल किराया लागू रहता है। साथ ही डिस्टन्स रिस्ट्रिक्शन होने के कारण कम अन्तर की यात्रा टिकट भी लम्बी दूरी की यात्रा टिकट के बराबर मूल्य की होती है।

गाड़ी की संरचना में लगे कोच अमूमन हमेशा ही ‘स्क्रैच कोच’ होते है। अब आप पूछेंगे स्क्रैच कोच क्या होता है। स्क्रैच कोच का अर्थ है, भारतीय रेल साधारणतः अपने यात्री कोचेस को 20 वर्षों के उपयोग के बाद नियमित यात्री गाड़ियोंके परिचालन से हटा देती है, यह होते है स्क्रैच कोच। इनमें से जो कोचेस फिर भी ठीकठाक है, उन्हें रेल विभाग इन विशेष गाड़ियोंको चलाने के उपयोग में लेता है। या यूँ भी कह सकते है, उन स्क्रैच कोच को रिफर्बिश्ड, पुनर्रचना कर, ठीक करके नए जैसा बनाया गया हो, उनसे यह गाड़ियोंको चलाया जाता है।

ज्यादा किराए, पुराने साजसज्जा वाले कोच के अलावा सबसे पीड़ादायक है, इन गाड़ियोंकी बेहद अनियंत्रित समयसारणी। आप किसी भी स्पेशल गाड़ी का परिचालन देख लीजिए, पहले ही ढीलीढाली समयसारणी होती है और इसके बावजूद गाड़ी कभी भी समयानुसार नही चलती। 2-4 घन्टोंसे लेकर 22-24 घण्टे देरी से चलना इन गाड़ियोंके लिए सहज बात है। आम यात्री यदि इन गाड़ियोंके समयसारणीनुसार कोई नियोजन करे तो समझ लीजिए उसकी नैय्या कभी पार ही नही लगनी है।

इसके अलावा, मध्य काल मे तो कुछ विशेष गाड़ियोंके वातानुकूलित कोचोंमे बेडिंग, लिनन की आपूर्ति भी बन्द कर दी थी। यात्रिओंके तीव्र आक्षेपों के बाद इन्हें पुर्नस्थापित किया गया। बेवजह देरी से चलनेवाली इन गाड़ियोंमे रेल विभाग द्वारा चलित पेंट्रीकार सुविधा भी नादारद रहती है, अतः यात्रिओंकी खानपान को लेकर बड़ी परेशानी रहती है।

यह गाड़ियोंकी चल स्थिति को रेल विभाग किसी तरह अद्यावत (अपडेट) नही करता, अतः यात्री को अपनी गाड़ी कितनी देरी से आएगी, कब आएगी इसकी जानकारी के लिए रेल यंत्रणाओंसे सीधा सम्पर्क रखना पड़ता है और उसके बावजूद भी उसे गाड़ी के परिचालन जानकारी पर कोई ठोस निष्कर्ष पर पहुंचना बड़ा भारी लगता है।

एक वरिष्ठ रेल जानकार के अनुसार यह विशेष गाड़ियाँ “ओपन शेडयूल” के साथ चलाई जाती है, अर्थात रेल परिचालन विभाग के लिए शेड्यूल्ड ट्रेन्स, पूर्वनिर्धारित यात्री गाड़ियोंको अपने समयसारणी अनुसार चलाना बंधनकारक है, प्राथमिकता है। वहीं यह गाड़ियाँ अनशेड्यूल्ड, ग़ैरप्राथमिकता श्रेणी में आती है, अतः इन्हें चलाने में प्राथमिकता नही दी जाती और यह गाड़ियाँ लेट, और लेट होते चली जाती है।

इतनी सारी जानकारियोंके और पीड़ादायी अनुभवोंके बावजूद केवल और केवल मजबूरी की वजह से ही आम यात्री इन गाड़ियोंके यात्रा चक्रव्यूह में फँसता है, और अपने गंतव्य तक पहुंचने के बाद फिर दोबारा विशेष गाड़ी से यात्रा न करने की असफल (😢) शपथ लेता है।

Uncategorised

चलो जगन्नाथ पुरी धाम! प्रभु रथ में विराज रहे है!!

19 जून 2023, सोमवार, आषाढ, शुक्ल पक्ष, प्रतिपदा, विक्रम संवत 2080

महाप्रभु कल दिनांक 20 जून आषाढ़ शुद्ध द्वितीया को रथ में विराज रहे है। भारतीय रेल भक्त गणों को इस रथयात्रा के दर्शन कराने 208 विशेष गाड़ियोंकी व्यवस्था कर रही है। आइए जानते है,

Uncategorised

तू दे हातात हात, उद्या चल ग धरु वाट! पाहु, डोळे भरूनी जगजेठीला। चल ग सखे…

16 जून 2023, शुक्रवार, आषाढ, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी/चतुर्दशी, विक्रम संवत 2080

जय हरी विठ्ठल

आषाढ़ मास म्हणजे विठ्ठल भक्तांची पाउले वारीत, डोळे भेटीला आतुर अन मन देवाच्या चरणी कधीच पोहोचलेल. वारकरी देहाने वारीत एक एक पाउल चालत असतो परंतु मनात, अंत:करणात तो सम्पूर्ण विठ्ठलमय झालेला असतो. ही धुन्दी देवाचे दर्शन पार पाडुन परतल्याशिवाय सरकतच नाही. याच वारीचे पुण्य पदरात पाडण्यासाठी रेलवे विभाग वारकऱ्यांच्या सेवेत सज्ज झाला आहे. चला तर मग वारीला…

मराठवाड्यातुन वारी विशेष गाड्या :

07511/12 जालना – पंढरपुर/पंढरपुर – नान्देड़ विशेषची कोच संरचना : 9 स्लिपर, 6 वातानुकूल थ्री टियर, 1 वातानुकूल टू टियर, 2 जनरल द्वितीय साधारण, 2 एसएलआर एकूण 22 कोच

07511 जालना पंढरपुर विशेष दिनांक 27/06/2023

07512 पंढरपुर नान्देड़ विशेष दिनांक 28/6/2023 ला

07515/16 औरंगाबाद – पंढरपुर – औरंगाबाद विशेष ; 07515 औरंगाबाद हुन 28 जून ला आणि 07516 पंढरपुर हुन दिनांक 29 जून ला सूटेल.

कोच संरचना : 6 स्लिपर, 2 वातानुकूल थ्री टियर, 1 वातानुकूल टू टियर, 8 जनरल द्वितीय साधारण, 2 एसएलआर एकूण 19 कोच

07501/04 आदिलाबाद – पंढरपुर – आदिलाबाद विशेष ; 07501 आदिलाबादहुन 28 जून ला आणि 07516 पंढरपुर हुन दिनांक 29 जून ला सूटेल.

कोच संरचना : 6 स्लिपर, 3 वातानुकूल थ्री टियर, 2 वातानुकूल टू टियर, 5 जनरल द्वितीय साधारण, 2 एसएलआर एकूण 18 कोच

विदर्भ, खान्देश, पश्चिम महाराष्ट्र आणि कर्नाटक मधुन वारी विशेष गाड्या

01205/06 नागपुर – पंढरपुर – मिरज – पंढरपुर – नागपुर विशेष ; 01205 नागपुर हुन दिनांक 25 आणि 28 जून ला, 01206 मिरज,पंढरपुर हुन दिनांक 26 आणि 29 जून ला सूटेल.

कोच संरचना : 9 स्लिपर, 7 वातानुकूल थ्री टियर, 2 जनरल द्वितीय साधारण, 2 एसएलआर एकूण 20 कोच

01207/08 नागपुर – पंढरपुर – नागपुर विशेष ; 01207 नागपुर हुन दिनांक 26 आणि 29 जून ला, 01208 पंढरपुर हुन दिनांक 27 आणि 30 जून ला सूटेल.

कोच संरचना : 10 स्लिपर, 2 वातानुकूल थ्री टियर,  1 वातानुकूल टू टियर, 5 जनरल द्वितीय साधारण, 2 एसएलआर एकूण 20 कोच

01119/20 नवी अमरावती- पंढरपुर – नवी अमरावती विशेष ; 01119 नवी अमरावतीहुन दिनांक 25 आणि 28 जून ला, 01120 पंढरपुर हुन दिनांक 26 आणि 29 जून ला सूटेल.

कोच संरचना : 10 स्लिपर, 2 वातानुकूल थ्री टियर,  1 वातानुकूल टू टियर, 5 जनरल द्वितीय साधारण, 2 एसएलआर एकूण 20 कोच

01121/22 खामगांव – पंढरपुर – खामगांव विशेष ; 01121 खामगांवहुन दिनांक 26 आणि 29 जून ला, 01122 पंढरपुर हुन दिनांक 27 आणि 30 जून ला सूटेल.

कोच संरचना : 8 स्लिपर, 1 वातानुकूल थ्री टियर,  1 वातानुकूल टू टियर, 10 जनरल द्वितीय साधारण, 2 एसएलआर एकूण 20 कोच

01159/60 भुसावल – पंढरपुर – भुसावल विशेष ; 01159 भुसावलहुन दिनांक 28 जून ला, 01160 पंढरपुर हुन दिनांक 29 जून ला सूटेल.

कोच संरचना : 8 स्लिपर, 6 चेयर कार, 6 जनरल द्वितीय साधारण, 1 एसएलआर, 1 जनरेटर वैन एकूण 22 कोच

01101/02 लातूर – पंढरपुर – लातूर विशेष ; 01101 लातूरहुन दिनांक 23, 27, 28 आणि 30 जून ला, 01101 पंढरपुर हुन दिनांक 23, 27, 28 आणि 30 जून ला सूटेल.

कोच संरचना : 8 स्लिपर, 4 जनरल द्वितीय साधारण, 2 एसएलआर एकूण 18 कोच, (4 वातानुकूल कोच बन्द अवस्थेत राहतील)

01147/48 मिरज – पंढरपुर – मिरज विशेष ; 01147 मिरजेहुन दिनांक 24, 26, 27 जून आणि 01, 03 जुलै ला, 01148 पंढरपुर हुन दिनांक 24, 26, 27 जून आणि 01, 03 जुलै ला सूटेल.

कोच संरचना : 8 स्लिपर, 4 जनरल द्वितीय साधारण, 2 एसएलआर एकूण 18 कोच, (4 वातानुकूल कोच बन्द अवस्थेत राहतील)

01107/08 मिरज – पंढरपुर – मिरज विशेष ; 01107 मिरजेहुन दिनांक 24 जून ते 03 जुलै पर्यन्त दररोज, 01108 पंढरपुर हुन 24 जून ते 03 जुलै पर्यन्त दररोज सूटेल.

कोच संरचना : 12 चेयर कार / जनरल द्वितीय साधारण, 2 एसएलआर, एकूण 14 कोच

01209/10 मिरज – पंढरपुर – कुरडूवाड़ी – पंढरपुर – मिरज विशेष ; 01209 मिरजेहुन दिनांक 24 जून ते 03 जुलै पर्यन्त दररोज, 01210 कुरडूवाड़ी, पंढरपुर हुन 24 जून ते 03 जुलै पर्यन्त दररोज सूटेल.

कोच संरचना : 12 चेयर कार / जनरल द्वितीय साधारण, 2 एसएलआर, एकूण 14 कोच

Uncategorised

जालौर, मोकलसर होकर चलेगी गांधीधाम – अमृतसर – गांधीधाम साप्ताहिक विशेष

21 मई 2023, रविवार, जेष्ठ, शुक्ल पक्ष, द्वितीया/तृतीया, विक्रम संवत 2080

09461/62 गांधीधाम – अमृतसर – गांधीधाम साप्ताहिक विशेष

09461 गांधीधाम अमृतसर साप्ताहिक विशेष दिनांक 26 मई से 30 जून तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। वापसीमे 09462 अमृतसर – गांधीधाम साप्ताहिक विशेष दिनांक 27 मई से 01 जुलाई तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी।

गाड़ी संरचना में 01 वातानुकूल प्रथम, 02 वातानुकूल थ्री टियर, 12 स्लिपर, 04 द्वितीय साधारण, 02 एसएलआर कुल 21 कोच

विस्तृत समयसारणी : ग़ांधीधाम, साबरमती, धांगध्रा, वीरमगाम, मेहसाणा, भीलड़ी, रानीवाड़ा, मारवाड़ भिनमाल, मोदरान, जालौर, मोकलसर, समदड़ी, लुणी, जोधपुर, गोटन, मेड़ता रोड, डेगाना, छोटी खाटू, डिडवाना, लाडनूं, सूरतगढ़, रतनगढ़, चुरू, सादुलपुर, हिसार, जाखल, लुधियाना, जालन्धर कैंट, बियास, अमृतसर

यह गाड़ी TOD ट्रेन ऑन डिमाण्ड है, अतः किराया दर नियमित किरायोंसे 1.3 गुना ज्यादा रहेगा।

Uncategorised

परे WR की इन्दौर के लिए और एक सौगात : इन्दौर – पुणे के बीच साप्ताहिक विशेष गाड़ी

10 मई 2023, बुधवार, जेष्ठ, कृष्ण पक्ष, पंचमी, विक्रम संवत 2080

इस बार गर्मी की छुट्टियोंमे पश्चिम रेल दनादन विशेष गाड़ियाँ चलवा रही है। आज ही 3 जोड़ी गाड़ियोंकी पोस्ट डली और यह लीजिए 1 जोड़ी और घोषणा हो गयी।

09324/23 इन्दौर पुणे इन्दौर साप्ताहिक TOD विशेष

09324 इन्दौर पुणे साप्ताहिक विशेष दिनांक 18 मई से 29 जून तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी। वापसीमे 09323 पुणे इन्दौर साप्ताहिक विशेष दिनांक 19 मई से 30 जून तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी।

गाड़ी की संरचना में 01 वातानुकूल प्रथम, 02 वातानुकूल थ्री टियर, 12 स्लिपर, 04 द्वितीय साधारण, 02 एसएलआर ऐसे कुल 21 कोच रहेंगे।