Uncategorised

यात्रीगण कृपया ध्यान दे; WR पश्चिम रेलवे की दस जोड़ी गाड़ियोंके अहमदाबाद एन्ड के टर्मिनल में बदलाव किया जा रहा है।

05 मार्च 2024, मंगलवार, फाल्गुन, कृष्ण पक्ष, नवमी/दशमी, विक्रम संवत 2080

निम्नलिखित दस जोड़ी गाड़ियाँ अब अहमदाबाद स्टेशन पर टर्मिनेट/ऑरिजिनेट होने की जगह साबरमती या गांधीनगर कैपिटल स्टेशन से रवाना या खत्म होगी। जाहिर सी बात है, यात्रिओंको जो जंक्शन सुविधा का उपयोग करते है, किसी अन्य स्टेशन से आकर अहमदाबाद में गाड़ी बदलकर अपनी आगे की रेल यात्रा शुरू करते थे, बहुत असुविधा होने वाली है। यात्रीगण कृपया परिपत्रक में टर्मिनल बदलाव की तिथि पर ध्यान दीजिएगा।

आशा करते है, यह टर्मिनल्स का बदलाव अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के पुनर्निर्माण तक अस्थाई रूप से ही रहे और कार्य पूर्ण होते ही गाड़ियाँ फिर से अहमदाबाद जंक्शन से ऑपरेट होने लग जाए।

12957/58 अहमदाबाद – नई दिल्ली – अहमदाबाद स्वर्ण जयंती राजधानी प्रतिदिन
19401/02 अहमदाबाद – लखनऊ – अहमदाबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस
19409/10 अहमदाबाद – गोरखपुर – अहमदाबाद द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस
20939/40 अहमदाबाद – सुल्तानपुर – अहमदाबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस
19407/08 अहमदाबाद – वाराणसी – अहमदाबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस
19415/16 अहमदाबाद – श्री माता वैष्णो देवी कटरा – अहमदाबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस
19119/20 अहमदाबाद – वेरावळ – अहमदाबाद प्रतिदिन सोमनाथ एक्सप्रेस, साबरमती, अहमदाबाद की जगह चाँद लोडिया से चलने के बाद सीधी गाँधीनगर कैपिटल जाएगी।
22957/58 अहमदाबाद – वेरावळ – अहमदाबाद प्रतिदिन सोमनाथ एक्सप्रेस, अहमदाबाद की जगह चाँद लोडिया से चलने के बाद सीधी गाँधीनगर कैपिटल जाएगी।
19223/24 अहमदाबाद – जम्मूतवी – अहमदाबाद प्रतिदिन एक्सप्रेस, साबरमती, अहमदाबाद की जगह कलोल से चलने के बाद सीधी गाँधीनगर कैपिटल जाएगी।