21 सितम्बर 2023, गुरुवार, भाद्रपद, शुक्ल पक्ष, षष्टी, विक्रम संवत 2080
मध्य रेल प्रशासन ने यात्री सुविधाओंको मद्देनजर रखते हुए, अपनी तीन जोड़ी विशेष गाड़ियोंके फेरोंका दिसम्बर अन्त तक विस्तार किया है।
01025/26 दादर बलिया दादर सप्ताह में तीन दिन चलने वाली विशेष गाड़ी के फेरे जनवरी के पहले सप्ताह तक बढ़ा दिए है। 01025 दादर बलिया विशेष अपनी आखरी दौड़ 01 जनवरी 2024 को और 01026 बलिया दादर विशेष दिनांक 03 जनवरी 2024 को करेगी।
01027/28 दादर गोरखपुर दादर सप्ताह में चार दिन चलने वाली विशेष गाड़ी के फेरे जनवरी के पहले सप्ताह तक बढ़ा दिए है। 01027 दादर गोरखपुर विशेष अपनी आखरी दौड़ 31 दिसम्बर 2023 को और 01028 गोरखपुर दादर विशेष दिनांक 02 जनवरी 2024 को करेगी।
01139/40 नागपुर मडगांव नागपुर सप्ताह में दो दिन चलने वाली विशेष गाड़ी के फेरे दिसम्बर के आखरी सप्ताह तक बढ़ा दिए है। 01139 नागपुर मडगांव विशेष अपनी आखरी दौड़ 30 दिसम्बर को और 01140 मडगांव नागपुर विशेष दिनांक 31 दिसम्बर 2023 को करेगी।
इस तरह यात्री सेवा में मध्य रेल के द्वारा कुल 212 फेरों की वृद्धि की गई। उपरोक्त सभी गाड़ियोंकी समयसारणी में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
20 सितम्बर 2023, बुधवार, भाद्रपद, शुक्ल पक्ष, पंचमी, विक्रम संवत 2080
वन्देभारत गाड़ियोंका शुभारंभ बीते दिनोंमें कुछ रुका सा था, कारण हो सकता है G20 सम्मेलन में राजनियिकोंकी व्यस्तता। ख़ैर, अब रुके हुए सारे शुभारंभ इस सप्ताह हो सकते है।
दक्षिण भारत की तीन जोड़ी वन्देभारत की समयसारणी जारी हो गयी है। चेन्नई विजयवाड़ा चेन्नई, तिरुनेलवेली चेन्नई एग्मोर तिरुनेलवेली, तिरुवनंतपुरम कासरगोड तिरुवनंतपुरम यह तीन वन्देभारत गाड़ियाँ दक्षिण रेल विभाग लाने की तैयारी में है।
इसके साथ ही पश्चिम रेलवे की जामनगर साबरमती जामनगर, पूर्वतटिय रेल की पुरी राउरकेला पुरी और दपुरेल की टाटानगर हावडा टाटानगर यह तीन वन्देभारत गाड़ियाँ भी लगभग घोषित होने की कगार पर है।
इसके अलावा काचेगुड़ा बेंगलुरु काचेगुड़ा, जयपुर उदयपुर जयपुर, पटना हावडा पटना और राँची हावडा राँची यह चार गाड़ियाँ भी सम्बंधित क्षेत्रीय रेलवे घोषणाओंकी उम्मीद लगाए बैठी है।
कुल मिलाकर यह है, यात्रिओंके लिए प्रीमियम वन्देभारत गाड़ियोंका पिटारा खुलनेवाला है।
दिनांक 24/09/23 एवं 25/09/23 को अकोलनेर – सारोला खंड (5.77 किमी) दोहरीकरण कार्य प्रारंभ करने की योजना बनाई गई है।
उपरोक्त ट्रैक कार्य के लिए ट्रेनों का रद्दीकरण/मार्ग परिवर्तन इस प्रकार होगा-
ए) ट्रेन रद्दीकरण –
(जेसीओ – अर्थात अपने मूल प्रारम्भिक स्टेशन से गाड़ी प्रस्थान की तिथि है)
1) 02132 जबलपुर – पुणे एक्सप्रेस जेसीओ 24/9/23 2) 02131 पुणे – जबलपुर एक्सप्रेस जेसीओ 25/9/23 3) 11041 दादर शिर्डी एक्सप्रेस जेसीओ 23/9/23 4) 11042 शिर्डी दादर एक्सप्रेस जेसीओ 24/9/23 5) 11409 पुणे निज़ामाबाद एक्सप्रेस 30/9/23 तक रद्द 6) 11410 निज़ामाबाद पुणे एक्सप्रेस 30/9/23 तक रद्द 7) 17629 पुणे नांदेड़ एक्सप्रेस जेसीओ 23/9/23 और 24/9/23 8) 17630 नांदेड़ पुणे एक्सप्रेस जेसीओ 24/9/23 और 25/9/23 9) 22172 रानी कमलापति – पुणे एक्सप्रेस जेसीओ 23/9/23 10) 22171 पुणे – रानी कमलापति एक्सप्रेस- जेसीओ 24/9/23
बी) ट्रेन का मार्ग परिवर्तन –
a) मनमाड – इगतपुरी – कल्याण – पनवेल – कर्जत – लोनावाला – पुणे होकर परिवर्तित मार्ग से चलनेवाली गाड़ियाँ
निम्नलिखित गाड़ियाँ उक्त दिनों के रन में मनमाड़ से पुणे के बीच परावर्तित रहेगी। अर्थात इस दौरान कोपरगाँव, बेलापुर, अहमदनगर, दौंड कोर्ड स्टेशन स्किप करेंगी।
1) 11078 जम्मू तवी पुणे झेलम एक्सप्रेस जेसीओ 22/9/23 और 23/9/23 2) 12780 निज़ामुद्दीन – वास्को गोवा एक्सप्रेस जेसीओ 24/9/23 3) 20658 निज़ामुद्दीन – हुबली एक्सप्रेस जेसीओ 24/9/23 4) 22140 अजनी पुणे एक्सप्रेस – जेसीओ 24/9/23 5) 11034 दरभंगा पुणे एक्सप्रेस जेसीओ 22/9/23
बी) दौंड – पुणे – लोनावाला – कर्जत – पनवेल – कल्याण – इगतपुरी – मनमाड होकर परावर्तित की जानेवाली गाड़ियाँ –
1) 12627 बेंगलुरु – नई दिल्ली कर्नाटक एक्सप्रेस जेसीओ 24/9/23 दौंड कोर्ड, अहमदनगर, बेलापुर एवं कोपरगाँव स्टेशन स्किप करेंगी।
ग) पुणे – लोनावाला – कल्याण – वसई रोड होकर परावर्तित की जानेवाली गाड़ियाँ –
1) 22690 यशवंतपुर अहमदाबाद एक्सप्रेस जेसीओ 24/9/23 दौंड कोर्ड, अहमदनगर, बेलापुर, कोपरगाँव, मनमाड़, जलगाँव, नंदुरबार स्टेशन स्किप करेंगी।
घ) दौंड – कुर्दुवाड़ी – लातूर – परभणी – औरंगाबाद – मनमाड होकर परावर्तित की जानेवाली गाड़ियाँ – दौंड कोर्ड, अहमदनगर, बेलापुर एवं कोपरगाँव स्टेशन स्किप करेंगी।
1) 11039 कोल्हापुर – गोंदिया एक्सप्रेस जेसीओ 23/9/23 और 24/9/23 2) 12135 पुणे – नागपुर एक्सप्रेस जेसीओ 24/9/23
ई) मनमाड – औरंगाबाद – परभणी – लातूर – कुर्दुवाड़ी – दौंड – पुणे होकर परावर्तित की जानेवाली गाड़ियाँ कोपरगाँव, बेलापुर, अहमदनगर एवं दौंड कोर्ड स्टेशन स्किप करेंगी।
1) 11040 गोंदिया कोल्हापुर महाराष्ट्र एक्सप्रेस जेसीओ 23/9/23 और 24/9/23 2) 12136 नागपुर पुणे एक्सप्रेस जेसीओ 23/9/23 3) 12114 नागपुर पुणे गरीबरथ एक्सप्रेस जेसीओ 24/9/23
यात्रीगण से निवेदन है, इस रेल मार्ग पर उक्त तिथियोंमे रेल यात्रा का नियोजन, रेल हेल्पलाइन 139, रेल विभाग की अधिकृत वेबसाइट, ऍप से परामर्श कर ही कीजिएगा।
दौंड – मनमाड खंड के ट्रैक दोहरीकरण परियोजना का काम पूरा होने से ट्रेन की गतिशीलता बढ़ाने में मदद मिलेगी और ट्रेन को पार करने में लगने वाले समय और खंड की भीड़ में कमी आएगी।
18 सितम्बर 2023, सोमवार, भाद्रपद, शुक्ल पक्ष, तृतीया, विक्रम संवत 2080
रतलाम, पश्चिम रेलवे के एक छोर का बड़ा मण्डल मुख्यालय। अपने लोको शेड के लिए पश्चिम रेलवे में अलग महत्व सहजा हुवा जंक्शन। मुम्बई – दिल्ली का ट्रंक और प्रीमियम मार्ग रतलाम होकर ही गुजरता है। देश की कई प्रीमियम गाड़ियाँ, राजधानी, दुरन्तो, तेजस गाड़ियाँ इस मार्ग पर चलती है। देश की अधिकतम गति 160kmph वाला मार्ग भी यही रुट बनने जा रहा है।
इतनी सारी खूबियों वाले रतलाम जंक्शन पर ‘पीट’ लाइन की मूलभूत व्यवस्था नहीं थी और इसके चलते रतलाम की यात्री गाड़ियोंकी माँग को हमेशा ही अवरोध लगा रहता था। हाल ही में मा. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के एक दौरे में इस सौगात को पुर्णत्व प्राप्त हुवा और अब रतलामवासियों की इस सम्बंध में रेल प्रशासन से एक लिखित अनुमति पत्र भी मिल चुका है।
सबसे पहले हम यह समझते है, आखिर यह पिट लाइन है क्या और इसका इतना महत्व क्यों है? दरअसल पिट याने गढ्ढा और पिट लाइन याने गढ्ढे युक्त रेल लाइन। रेल कोच के यथावत रखरखाव के लिए एक खास तरह की व्यवस्था की जाती है। रेल पटरी की ऐसी रचना जिसमे पटरी के बीचोंबीच करीबन 4 फिट गहरी लम्बी खाई बनी होती है, जिसने लाइट्स, दोनों साइड रैम्पस, इलेक्ट्रिक स्विचेस और रखरखाव सम्बन्धी रचनाएं उपलब्ध की गई होती है। यह पिट एक 24 कोच के सम्पूर्ण रेल गाड़ी का रैक सेट हो सके इतनी लंबी हो सकती है। वैसे आवश्यकता अनुसार 12 मेमू कोच या 16 ICF कोच की भी पिट लाइनोंका निर्माण किया जाता रहा है। आजसे 15, 20 वर्ष पूर्व रतलाम जंक्शन पर 16 ICF कोच की दो पिट लाइन थी, मगर वर्षों तक कार्यान्वयन न होने के कारण वह व्यवस्था जीर्ण हो चुकी है। नई पिट लाइन निर्माण की अनुमति मिलने से हो सकता है, उसी पुरानी पिट लाइन्स का पुनर्निर्माण कर उन्हें और आधुनिक बनाया जाए।
इस निर्माणाधीन पिट लाइन से रतलामवासियोंके यात्री गाड़ियोंके मांग को उम्मीद के पंख लग गए है। हिसार – कोटा – हिसार एक्सप्रेस और इन्दौर जबलपुर इन्दौर ओवरनाइट एक्सप्रेस का रतलाम तक विस्तार कराने में जो रखरखाव की समस्या हरदम दर्शाई जाती थी, यह पिट लाइन उसका समाधान कर देगी। इसके अलावा इन्दौर जंक्शन का टर्मिनल रूप में जो विस्तार हो रहा है, इन्दौर टर्मिनेट होने वाली कुछ गाड़ियाँ, अहमदाबाद से उदयपुर के बीच चलनेवाली गाड़ियोंका भी रतलाम जंक्शन पर विस्तार किया जा सकेगा।
रतलामवासियोंको, अपने मण्डल मुख्यालय स्टेशन पर, इस पिट लाइन के निर्माण से वर्षों पुरानी खोई हुई एक अस्मिता फिर लौटने का अहसास प्राप्त हो रहा है।
18 सितम्बर 2023, सोमवार, भाद्रपद, शुक्ल पक्ष, तृतीया, विक्रम संवत 2080
पश्चिम रेलवे के वडोदरा मण्डल में नर्मदा, ताप्ती दोनों नदियाँ अपने जलस्तर में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। हालाँकि एक ट्रैक कुछ यात्री गाड़ियोंके लिए खोला गया है और बेहद कम गति से गाड़ियोंको पुल पार करवाया जा रहा है।
ठीक इसी वक्त रतलाम मण्डल में भी अतिवृष्टि से रतलाम – गोधरा के बीच एक मार्ग बलास्ट बहने से बन्द किया गया है। इन्दौर की ओर आने जाने वाली बहुतांश गाड़ियोंको या तो आँशिक रद्द, सम्पूर्ण रद्द या मार्ग परिवर्तन कर निकाला जा रहा है।
यात्रीगण को सूचित किया जा रहा है, उपरोक्त मार्ग पर रेल यात्रा का पूर्व नियोजन हो तो कृपया रेल्वेके वेबसाइट, ऍप या हेल्पलाइन 139 से सम्पर्क जरूर करे।
सभी जगह लाइनोंको रिस्टोर करने का काम युद्ध स्तर पर किया जा रहा है।
रतलाम साइट पर रेल बोर्ड के अधिकारी खुद निगरानी कर रहे है।वडोदरा के पास जलस्तर डरा रहा है।
अहमदाबाद मण्डल की ओर से जारी परिपत्र
ताज़ा खबर,
इसीलिए मित्रों, अपनी यात्रा का नियोजन हेतु रेल सम्पर्क बनाए रखे। रेल प्रशासन अपना परिचालन लगातार दुरुस्त करने का प्रयास कर रहा है।