Uncategorised

रेल राज्य मंत्री दानवे बोले, और भुसावल पहुंची 19105 उधना पालधी मेमू!

16 सितम्बर 2023, शनिवार, भाद्रपद, शुक्ल पक्ष, प्रतिपदा, विक्रम संवत 2080

‘दिनांक 15 सितम्बर को रेल राज्य मन्त्री रावसाहेब दानवे दोंडाइचे स्टेशन से 19105 उधना पालधी मेमू को भुसावल तक विस्तारित कर हरी झंडी दिखाएंगे’ ऐसी खबर सोशल मीडिया के माध्यम से क्षेत्र के आम जनता तक पहुंच चुकी थी। इधर स्थानीय रेल प्रशासन इस विस्तार के बारे में बिल्कुल बेखबर था। पूछे जाने पर भी मुख्यालय से कोई सूचना अब तक प्राप्त नही हुई है, ऐसे उत्तर दिए जा रहे थे। यह भी ठीक था, क्योंकि वाकई में रेल प्रशासन द्वारा कहीं कोई सूचना जारी नहीं की गई थी। न ही पश्चिम रेल द्वारा और न ही मध्य रेल द्वारा।

शाम होते होते प रे का एक सर्क्युलर जारी हुवा, और 19105 उधना पालधी मेमू आखिरकार भुसावल पहुंची। गौरतलब यह है, जानकार कहते है, इस गाड़ी के शुरू करने के प्रस्ताव में भी इसे उधना भुसावल उधना ऐसे ही चलाने की योजना थी, मगर भुसावल मण्डल ने जगह की कमी, जलगाँव क्रॉसिंग की समस्या बताकर गाड़ी भुसावल तक लाने में असमर्थता दर्शाई थी। खैर, माननीय रेल राज्यमंत्री जी का दबाव था या और कुछ, मेमू 19105/06 गाड़ी आननफानन में भुसावल तक विस्तारित हो गयी है। अब क्षेत्र की जनता चाहती है, दानवे जी इसी तरह पूर्वघोषित “17064/63 सिकन्दराबाद मनमाड़ सिकन्दराबाद अजन्ता एक्सप्रेस” के भुसावल विस्तार को भी अंज़ाम दे।

आप 19105/06 का परिपत्रक देखिए,

Uncategorised

पश्चिम रेलवे रतलाम – मेघनगर के बीच 12494 निजामुद्दीन मिरज दर्शन एक्सप्रेस पटरी से फिसली! जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

16 सितम्बर 2023, शनिवार, भाद्रपद, शुक्ल पक्ष, प्रतिपदा, विक्रम संवत 2080

कल दिनांक 15 शुक्रवार को हजरत निजामुद्दीन से मिरज के लिए निकली हुई दर्शन एक्सप्रेस रतलाम जंक्शन पर अपने नियोजित ठहराव के बाद पंच पिपलिया स्टेशन के पास पटरी पर अचानक एक बड़ा पत्थर आने से फिसल गई। गाड़ी का लोको और उसको लग कर जुड़ा लगेज कम जनरेटर वैन पटरी से उतर गया। गति काबू में करने से किसी अप्रिय घटना या जानमाल के नुकसान को टाला जा सका है।

घटना की खबर लोको पायलट द्वारा रेल कण्ट्रोल को दी गयी और तुरन्त ही रतलाम मण्डल का रेल प्रशासन अपनी ART एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन के साथ घटनास्थल पर रवाना हुवा। जल्द ही सुरक्षा कार्य पूरे कर गाड़ी को रवाना कर दिया जाएगा।

रतलाम मण्डल के PRO खेमराज मीणा
Uncategorised

अहमदाबाद से संचालित होनेवाली छह गाड़ियोंका राजकोट तक विस्तार होने वाली संक्षिप्त समयसारणी

15 सितम्बर 2023, शुक्रवार, भाद्रपद, कृष्ण पक्ष, अमावस्या, विक्रम संवत 2080

मा. रेल राज्य मन्त्री दर्शना जरदोष ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है, सौराष्ट्र की जनता के सुविधा हेतु अहमदाबाद से संचालित की जाने वाली छह जोड़ी गाड़ियाँ जल्द ही राजकोट स्टेशन तक विस्तारित की जा रही है। इसकी संक्षिप्त समयसारणी रेल प्रशासन ने जारी की है।

1: 19421/22 अहमदाबाद पटना अहमदाबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस

2: 22967/68 अहमदाबाद प्रयागराज जंक्शन अहमदाबाद साप्ताहिक सुपरफास्ट

3: 19413/14 अहमदाबाद कोलकाता अहमदाबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस

4: 11049/50 अहमदाबाद कोल्हापुर अहमदाबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस

5: 22138/37 अहमदाबाद नागपुर अहमदाबाद त्रिसाप्ताहिक प्रेरणा सुपरफास्ट

6: 12917/18 अहमदाबाद हजरत निजामुद्दीन अहमदाबाद साप्ताहिक गुजरात सम्पर्क क्रान्ति सुपरफास्ट

आशा है, जल्द इनके विस्तार की तिथियां भी जारी हो जाएगी।

Uncategorised

इटारसी रेल ब्लॉक! लगभग सप्ताह भर 18 गाड़ियाँ रद्द

15 सितम्बर 2023, शुक्रवार, भाद्रपद, कृष्ण पक्ष, अमावस्या, विक्रम संवत 2080

प म रे WCR में इटारसी जंक्शन पर रेल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट का कार्य जारी है। पमरे प्रशासन ने निम्नलिखित 18 गाड़ियोंकी सूची जारी की है, जो दिनांक 16 से 24 सितंबर के बीच रद्द रहेंगी।

11272/71 भोपाल इटारसी भोपाल विंध्याचल प्रतिदिन एक्सप्रेस दिनांक 16 से 23 सितंबर दोनों दिशाओं से अपने प्रारम्भिक स्टेशन से सम्पूर्ण रद्द रहेंगी।

18236 बिलासपुर भोपाल एक्सप्रेस दिनांक 16 से 18 सितम्बर एवं 18235 भोपाल बिलासपुर एक्सप्रेस दिनांक 18 से 20 सितम्बर अपने प्रारम्भिक स्टेशन से सम्पूर्ण रद्द रहेंगी।

01885 बीना दमोह विशेष दिनांक 16 से 23 सितंबर एवं 01886 दमोह बीना विशेष दिनांक 17 से 24 सितम्बर तक अपने प्रारम्भिक स्टेशन से सम्पूर्ण रद्द रहेंगी।

19013 भुसावल कटनी एक्सप्रेस दिनांक 16 से 23 सितंबर एवं 19014 कटनी भुसावल एक्सप्रेस दिनांक 17 से 24 सितम्बर तक अपने प्रारम्भिक स्टेशन से सम्पूर्ण रद्द रहेंगी।

11273 इटारसी प्रयागराज छिंवकी एक्सप्रेस दिनांक 16 से 23 सितंबर एवं 11274 प्रयागराज छिंवकी इटारसी एक्सप्रेस दिनांक 17 से 24 सितम्बर तक अपने प्रारम्भिक स्टेशन से सम्पूर्ण रद्द रहेंगी।

06617 कटनी चिरिमिरी मेमू एक्सप्रेस दिनांक 16 से 19 सितम्बर एवं 06618 चिरिमिरी कटनी मेमू एक्सप्रेस दिनांक 17 से 20 सितम्बर तक अपने प्रारम्भिक स्टेशन से सम्पूर्ण रद्द रहेंगी।

06623/24 कटनी बर्गवान कटनी विशेष एक्सप्रेस दिनांक 16 से 23 सितंबर दोनों दिशाओं से अपने प्रारम्भिक स्टेशन से सम्पूर्ण रद्द रहेंगी।

06619/20 इटारसी कटनी इटारसी मेमू विशेष एक्सप्रेस दिनांक 16 से 23 सितंबर दोनों दिशाओं से अपने प्रारम्भिक स्टेशन से सम्पूर्ण रद्द रहेंगी।

06603/04 बीना कटनी मुरवाड़ा बीना विशेष एक्सप्रेस दिनांक 16 से 23 सितंबर दोनों दिशाओं से अपने प्रारम्भिक स्टेशन से सम्पूर्ण रद्द रहेंगी।

यात्रीगण से निवेदन है, उपरोक्त रेल मार्ग पर यात्रा का नियोजन, रेल हेल्पलाइन 139 से सम्पर्क कर के अपनी अन्य गाड़ियोंकी चलस्थिति जानकर ही सुनिश्चित करे।

Uncategorised

रेल लाइनों के बुनियादी विकास कार्य देश भर में बड़े जोरशोर से चल रहा है। इसी अंतर्गत आज हावड़ा – मुंबई खंड का लेखाजोखा एक नज़र में

14 सितम्बर 2023, गुरुवार, भाद्रपद, कृष्ण पक्ष, अमावस्या, विक्रम संवत 2080

मित्रों, आज माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चाम्पा – जामगा तीसरी रेल लाइन का लोकार्पण करने जा रहे। यह हावडा से मुम्बई के बीच मुख्य रेल मार्ग का ही एक खण्ड है। इस सम्पूर्ण खण्ड में लगातार रेल पटरियां बढाने का अर्थात दोहरीकरण से तिहरीकरण और कहीं कहीं चार लाइनोंका नेटवर्क बनाया जा रहा है। यह वो क्षेत्र है, जहाँसे लगातार कोयले से भरी लम्बी लम्बी मालगाड़ियां निकलती है।

वर्षोँसे रेल इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट की मांग करता यह क्षेत्र अब तेजी से विकास की ओर आक्रमण कर रहा है। आइए देखते है, समूचे हावडा – मुम्बई वाया नागपुर रेल मार्ग की सद्यस्थिति क्या है,

हावड़ा – मुंबई वाया नागपुर खंड एक नज़र में,

1. हावड़ा – संतरागाछी
दूरी – 7 किमी
स्थिति – चौथी लाइन चालू है

2. संतरागाछी – खड़गपुर
दूरी – 110 कि.मी
स्थिति – तीसरी लाइन चालू है

3. खड़गपुर – आदित्यपुर
खड़गपुर – कलाईकुंडा (9 किलोमीटर) तीसरी लाइन निर्माणाधीन है
कलाईकुंडा – घाटशिला (90.58 किलोमीटर) तीसरी लाइन चालू है
घाटशिला – आदित्यपुर (40.71 किलोमीटर) तीसरी लाइन निर्माणाधीन है।

4. आदित्यपुर – बंडामुंडा
दूरी – 157 किमी
स्थिति- तीसरी लाइन चालू है

5. बंडामुंडा – राउरकेला
दूरी – 7 किमी
स्थिति – तीसरी लाइन चालू है।  चौथी लाइन निर्माणाधीन है

6. राउरकेला – झारसुगुड़ा
दूरी – 101 कि.मी
स्थिति – तीसरी लाइन चालू है

7. झारसुगुड़ा – चांपा
दूरी – 206 किमी
झारुसगुड़ा – जामगा (54 किलोमीटर) चौथी लाइन चालू है।
जामगा – रॉबर्टसन (44 किमी) तीसरी लाइन चालू है.  चौथी लाइन निर्माणाधीन है।
रॉबर्टसन – झाराडीह (14 किमी) फ़ोर्थ लाइन चालू है।
झाराडीह-सरगांव (32 किलोमीटर) तीसरी लाइन चालू है। चौथी लाइन निर्माणाधीन है।
सरगांव – चांपा (8 किमी) चौथी लाइन चालू है
चांपा – लटिया (29 किमी) यह लाइन चालू है.  चौथी लाइन निर्माणाधीन है।
लाटिया केबिन – गेटोरा (11 किमी) चौथी लाइन चालू है।
गेटोरा – बिलासपुर (6 कि.मी.) तीसरी लाइन चालू है.  चौथी लाइन निर्माणाधीन है।

8. बिलासपुर – राजनांदगांव
दूरी – 178 किमी
तीसरी लाइन चालू है,  उरकुरा – सरोना (12 किलोमीटर) के बीच चौथी लाइन चालू है

9. राजनांदगांव – नागपुर
दूरी – 228 किमी
140 किलोमीटर चालू है
राजनांदगांव – पनियाजोब (39 किमी) तीसरी लाइन चालू है
बोर तलाव – दारेकासा (8 किमी) तीसरी लाइन चालू है
काचेवानी – भंडारा रोड (45 किलोमीटर) तीसरी लाइन चालू है

11. नागपुर – वर्धा
दूरी – 79 कि.मी
स्थिति – बुटीबोरी – सिंदी (18 किमी) तीसरी और चौथी लाइन चालू, बचे हिस्से पर काम चल रहा है.

14. वर्धा – भुसावल
दूरी – 314 किमी
स्थिति- दोहरी लाइन चालू है

15. भुसावल – जलगाँव
दूरी – 24 कि.मी
स्थिति – चौथी लाइन चालू है।

16. जलगांव – मनमाड
दूरी – 160 कि.मी
जलगांव – पचोरा (48 किलोमीटर) तीसरी लाइन चालू है
पचोरा – नांदगांव (107 किलोमीटर) तीसरी लाइन निर्माणाधीन है।
नांदगांव – मनमाड (25 किलोमीटर) तीसरी लाइन चालू है

17. मनमाड – इगतपुरी
दूरी – 124 किमी
स्थिति – तीसरी लाइन स्वीकृत

18. इगतपुरी – कसारा
दूरी – 16 किमी
स्थिति- तीसरी लाइन चालू है

19. कसारा – कल्याण
दूरी – 67 किमी
स्थिति – तीसरी लाइन निर्माणाधीन है।

20. कल्याण – लोकमान्य तिलक टर्मिनस
दूरी – 37 किमी
स्थिति – 5-6 वीं लाइन चालू है।

प्रमीत घोष द्वारा संकलित डेटा

लेख में सभी मैप्स के लिए indiarailinfo.com के आभारी है।