Uncategorised

आखिर रतलाम स्टेशन को भी मिलने जा रही है, बहुप्रतीक्षित ‘पिट’ लाइन

18 सितम्बर 2023, सोमवार, भाद्रपद, शुक्ल पक्ष, तृतीया, विक्रम संवत 2080

रतलाम, पश्चिम रेलवे के एक छोर का बड़ा मण्डल मुख्यालय। अपने लोको शेड के लिए पश्चिम रेलवे में अलग महत्व सहजा हुवा जंक्शन। मुम्बई – दिल्ली का ट्रंक और प्रीमियम मार्ग रतलाम होकर ही गुजरता है। देश की कई प्रीमियम गाड़ियाँ, राजधानी, दुरन्तो, तेजस गाड़ियाँ इस मार्ग पर चलती है। देश की अधिकतम गति 160kmph वाला मार्ग भी यही रुट बनने जा रहा है।

इतनी सारी खूबियों वाले रतलाम जंक्शन पर ‘पीट’ लाइन की मूलभूत व्यवस्था नहीं थी और इसके चलते रतलाम की यात्री गाड़ियोंकी माँग को हमेशा ही अवरोध लगा रहता था। हाल ही में मा. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के एक दौरे में इस सौगात को पुर्णत्व प्राप्त हुवा और अब रतलामवासियों की इस सम्बंध में रेल प्रशासन से एक लिखित अनुमति पत्र भी मिल चुका है।

सबसे पहले हम यह समझते है, आखिर यह पिट लाइन है क्या और इसका इतना महत्व क्यों है? दरअसल पिट याने गढ्ढा और पिट लाइन याने गढ्ढे युक्त रेल लाइन। रेल कोच के यथावत रखरखाव के लिए एक खास तरह की व्यवस्था की जाती है। रेल पटरी की ऐसी रचना जिसमे पटरी के बीचोंबीच करीबन 4 फिट गहरी लम्बी खाई बनी होती है, जिसने लाइट्स, दोनों साइड रैम्पस, इलेक्ट्रिक स्विचेस और रखरखाव सम्बन्धी रचनाएं उपलब्ध की गई होती है। यह पिट एक 24 कोच के सम्पूर्ण रेल गाड़ी का रैक सेट हो सके इतनी लंबी हो सकती है। वैसे आवश्यकता अनुसार 12 मेमू कोच या 16 ICF कोच की भी पिट लाइनोंका निर्माण किया जाता रहा है। आजसे 15, 20 वर्ष पूर्व रतलाम जंक्शन पर 16 ICF कोच की दो पिट लाइन थी, मगर वर्षों तक कार्यान्वयन न होने के कारण वह व्यवस्था जीर्ण हो चुकी है। नई पिट लाइन निर्माण की अनुमति मिलने से हो सकता है, उसी पुरानी पिट लाइन्स का पुनर्निर्माण कर उन्हें और आधुनिक बनाया जाए।

इस निर्माणाधीन पिट लाइन से रतलामवासियोंके यात्री गाड़ियोंके मांग को उम्मीद के पंख लग गए है। हिसार – कोटा – हिसार एक्सप्रेस और इन्दौर जबलपुर इन्दौर ओवरनाइट एक्सप्रेस का रतलाम तक विस्तार कराने में जो रखरखाव की समस्या हरदम दर्शाई जाती थी, यह पिट लाइन उसका समाधान कर देगी। इसके अलावा इन्दौर जंक्शन का टर्मिनल रूप में जो विस्तार हो रहा है, इन्दौर टर्मिनेट होने वाली कुछ गाड़ियाँ, अहमदाबाद से उदयपुर के बीच चलनेवाली गाड़ियोंका भी रतलाम जंक्शन पर विस्तार किया जा सकेगा।

रतलामवासियोंको, अपने मण्डल मुख्यालय स्टेशन पर, इस पिट लाइन के निर्माण से वर्षों पुरानी खोई हुई एक अस्मिता फिर लौटने का अहसास प्राप्त हो रहा है।

Uncategorised

पश्चिम रेलवे में अतिवृष्टि से यात्री गाड़ियोंका परिचालन बिगड़ा

18 सितम्बर 2023, सोमवार, भाद्रपद, शुक्ल पक्ष, तृतीया, विक्रम संवत 2080

पश्चिम रेलवे के वडोदरा मण्डल में नर्मदा, ताप्ती दोनों नदियाँ अपने जलस्तर में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। हालाँकि एक ट्रैक कुछ यात्री गाड़ियोंके लिए खोला गया है और बेहद कम गति से गाड़ियोंको पुल पार करवाया जा रहा है।

ठीक इसी वक्त रतलाम मण्डल में भी अतिवृष्टि से रतलाम – गोधरा के बीच एक मार्ग बलास्ट बहने से बन्द किया गया है। इन्दौर की ओर आने जाने वाली बहुतांश गाड़ियोंको या तो आँशिक रद्द, सम्पूर्ण रद्द या मार्ग परिवर्तन कर निकाला जा रहा है।

यात्रीगण को सूचित किया जा रहा है, उपरोक्त मार्ग पर रेल यात्रा का पूर्व नियोजन हो तो कृपया रेल्वेके वेबसाइट, ऍप या हेल्पलाइन 139 से सम्पर्क जरूर करे।

सभी जगह लाइनोंको रिस्टोर करने का काम युद्ध स्तर पर किया जा रहा है।

रतलाम साइट पर रेल बोर्ड के अधिकारी खुद निगरानी कर रहे है।
वडोदरा के पास जलस्तर डरा रहा है।

अहमदाबाद मण्डल की ओर से जारी परिपत्र

ताज़ा खबर,

इसीलिए मित्रों, अपनी यात्रा का नियोजन हेतु रेल सम्पर्क बनाए रखे। रेल प्रशासन अपना परिचालन लगातार दुरुस्त करने का प्रयास कर रहा है।

Uncategorised

रेल राज्य मंत्री दानवे बोले, और भुसावल पहुंची 19105 उधना पालधी मेमू!

16 सितम्बर 2023, शनिवार, भाद्रपद, शुक्ल पक्ष, प्रतिपदा, विक्रम संवत 2080

‘दिनांक 15 सितम्बर को रेल राज्य मन्त्री रावसाहेब दानवे दोंडाइचे स्टेशन से 19105 उधना पालधी मेमू को भुसावल तक विस्तारित कर हरी झंडी दिखाएंगे’ ऐसी खबर सोशल मीडिया के माध्यम से क्षेत्र के आम जनता तक पहुंच चुकी थी। इधर स्थानीय रेल प्रशासन इस विस्तार के बारे में बिल्कुल बेखबर था। पूछे जाने पर भी मुख्यालय से कोई सूचना अब तक प्राप्त नही हुई है, ऐसे उत्तर दिए जा रहे थे। यह भी ठीक था, क्योंकि वाकई में रेल प्रशासन द्वारा कहीं कोई सूचना जारी नहीं की गई थी। न ही पश्चिम रेल द्वारा और न ही मध्य रेल द्वारा।

शाम होते होते प रे का एक सर्क्युलर जारी हुवा, और 19105 उधना पालधी मेमू आखिरकार भुसावल पहुंची। गौरतलब यह है, जानकार कहते है, इस गाड़ी के शुरू करने के प्रस्ताव में भी इसे उधना भुसावल उधना ऐसे ही चलाने की योजना थी, मगर भुसावल मण्डल ने जगह की कमी, जलगाँव क्रॉसिंग की समस्या बताकर गाड़ी भुसावल तक लाने में असमर्थता दर्शाई थी। खैर, माननीय रेल राज्यमंत्री जी का दबाव था या और कुछ, मेमू 19105/06 गाड़ी आननफानन में भुसावल तक विस्तारित हो गयी है। अब क्षेत्र की जनता चाहती है, दानवे जी इसी तरह पूर्वघोषित “17064/63 सिकन्दराबाद मनमाड़ सिकन्दराबाद अजन्ता एक्सप्रेस” के भुसावल विस्तार को भी अंज़ाम दे।

आप 19105/06 का परिपत्रक देखिए,

Uncategorised

पश्चिम रेलवे रतलाम – मेघनगर के बीच 12494 निजामुद्दीन मिरज दर्शन एक्सप्रेस पटरी से फिसली! जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

16 सितम्बर 2023, शनिवार, भाद्रपद, शुक्ल पक्ष, प्रतिपदा, विक्रम संवत 2080

कल दिनांक 15 शुक्रवार को हजरत निजामुद्दीन से मिरज के लिए निकली हुई दर्शन एक्सप्रेस रतलाम जंक्शन पर अपने नियोजित ठहराव के बाद पंच पिपलिया स्टेशन के पास पटरी पर अचानक एक बड़ा पत्थर आने से फिसल गई। गाड़ी का लोको और उसको लग कर जुड़ा लगेज कम जनरेटर वैन पटरी से उतर गया। गति काबू में करने से किसी अप्रिय घटना या जानमाल के नुकसान को टाला जा सका है।

घटना की खबर लोको पायलट द्वारा रेल कण्ट्रोल को दी गयी और तुरन्त ही रतलाम मण्डल का रेल प्रशासन अपनी ART एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन के साथ घटनास्थल पर रवाना हुवा। जल्द ही सुरक्षा कार्य पूरे कर गाड़ी को रवाना कर दिया जाएगा।

रतलाम मण्डल के PRO खेमराज मीणा
Uncategorised

अहमदाबाद से संचालित होनेवाली छह गाड़ियोंका राजकोट तक विस्तार होने वाली संक्षिप्त समयसारणी

15 सितम्बर 2023, शुक्रवार, भाद्रपद, कृष्ण पक्ष, अमावस्या, विक्रम संवत 2080

मा. रेल राज्य मन्त्री दर्शना जरदोष ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है, सौराष्ट्र की जनता के सुविधा हेतु अहमदाबाद से संचालित की जाने वाली छह जोड़ी गाड़ियाँ जल्द ही राजकोट स्टेशन तक विस्तारित की जा रही है। इसकी संक्षिप्त समयसारणी रेल प्रशासन ने जारी की है।

1: 19421/22 अहमदाबाद पटना अहमदाबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस

2: 22967/68 अहमदाबाद प्रयागराज जंक्शन अहमदाबाद साप्ताहिक सुपरफास्ट

3: 19413/14 अहमदाबाद कोलकाता अहमदाबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस

4: 11049/50 अहमदाबाद कोल्हापुर अहमदाबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस

5: 22138/37 अहमदाबाद नागपुर अहमदाबाद त्रिसाप्ताहिक प्रेरणा सुपरफास्ट

6: 12917/18 अहमदाबाद हजरत निजामुद्दीन अहमदाबाद साप्ताहिक गुजरात सम्पर्क क्रान्ति सुपरफास्ट

आशा है, जल्द इनके विस्तार की तिथियां भी जारी हो जाएगी।