Uncategorised

ग्रेंड ट्रंक रूट पर मॉनसून की बाधा; कुछ गाड़ियाँ रद्द, कुछ मार्ग परिवर्तन कर चलेंगी।

27 जुलाई 2023, गुरुवार, अधिक श्रावण, शुक्ल पक्ष, नवमी, विक्रम संवत 2080

दिल्ली – चेन्नई ग्रैंड ट्रंक रेल मार्ग काजीपेट के पास अतिवृष्टि से बाधित हो गया है। निम्नलिखित गाड़ियाँ रद्द/मार्ग परिवर्तन कर चलेंगी।

17233 सिकंदराबाद सिरपुर कागज़ नगर भाग्यनगर एक्सप्रेस JCO दिनांक 27 जुलाई और 17234 सिरपुर कागज़ नगर सिकंदराबाद भाग्यनगर एक्सप्रेस JCO दिनांक 28 जुलाई को पूर्णतः रद्द की गई है।

12791 सिकंदराबाद दानापुर एक्सप्रेस JCO 27 जुलाई, अपने नियोजित मार्ग की जगह काजीपेट, विजयवाड़ा, दुव्वाड़ा, विजयनगरम, सम्बलपुर, बोंडामुंडा, गया होकर दानापुर पहुँचेंगी। काजीपेट से दानापुर के बीच सभी नियमित स्टोपेजेस स्किप होंगे।

12625 तिरुवनंतपुरम नई दिल्ली केरल एक्सप्रेस JCO 26 जुलाई, अपने नियोजित मार्ग की जगह काजीपेट, विजयवाड़ा, दुव्वाड़ा, विजयनगरम, रायगड़ा, रायपुर, नागपुर होकर नई दिल्ली पहुँचेंगी। काजीपेट से नागपुर के बीच सभी नियमित स्टोपेजेस स्किप होंगे।

03252 बेंगलुरु दानापुर एक्सप्रेस JCO 26 जुलाई, अपने नियोजित मार्ग की जगह काजीपेट, विजयवाड़ा, दुव्वाड़ा, विजयनगरम, सम्बलपुर, बोंडामुंडा, गया होकर दानापुर पहुँचेंगी। काजीपेट से दानापुर के बीच सभी नियमित स्टोपेजेस स्किप होंगे।

12656 चेन्नई सेंट्रल अहमदाबाद नवजीवन एक्सप्रेस JCO 27 जुलाई, अपने नियोजित मार्ग की जगह वारंगल, सिकंदराबाद, वाड़ी, सोलापुर, मनमाड़, जलगाँव, भुसावल होकर अहमदाबाद पहुँचेंगी। वारंगल से भुसावल के बीच सभी नियमित स्टोपेजेस स्किप होंगे।

यात्रीगण से निवेदन है, उपरोक्त रेल मार्ग से यात्रा करना चाह रहे है, तो कृपया रेल हेल्पलाइन 139 से सम्पर्क कर अपने गाड़ी की ताजा जानकारी लेकर ही यात्रा का नियोजन करें।

Uncategorised

नई गाड़ी : सम्बलपुर – पुणे – सम्बलपुर साप्ताहिक वाया रायपुर, नागपुर, भुसावल

27 जुलाई 2023, गुरुवार, अधिक श्रावण, शुक्ल पक्ष, नवमी, विक्रम संवत 2080

मित्रों, आप को ज्ञात ही होगा, रेल विभाग में IRTTC नामक एक वार्षिक कवायद होती रहती है। कवायद इसलिए की हरेक उपभोक्ता समितियां चाहे वह मण्डल स्तर की हो या क्षेत्रीय स्तर की, यहाँतक की आजकल प्लेटफार्म समितियाँ भी पीछे नही है, नई गाड़ियोंका प्रस्ताव भर भर के करते रहती है। उन्ही प्रस्तावोंसे कुछेक छाँट कर सम्बंधित क्षेत्रीय रेल के प्रतिनिधि जो इस IRTTC भारतीय रेल टाईम टेबल कमिटी में सदस्य के तौर पर चर्चा के लिए वार्षिक बैठक में हाजिर रहते है और अपने अपने समयसारणी के प्रस्तावोंका आदानप्रदान करते है। बहुत बहुत कम बार सर्व सहमती से कोई नई गाड़ी इन प्रस्तावोंसे निकल आती है। अन्यथा ऊपरी स्तर के राजनीतिक ही इस मामलात में बलशाली रहते है।

खैर, प्रस्तावना पूर्ण कर मुख्य विषयपर लौटते है, तो यह नई गाड़ी सम्बलपुर – हडपसर (पुणे) पर ECoR पूर्व तटीय रेल मुख्यालय का कहना है, की IRTTC 2023 जो हाल ही में सिकंदराबाद में सम्पन्न हुई, उक्त गाड़ी पर सहमति बन चुकी है। आगे वह कहते है, दपुमरे और मध्य रेल उनके अर्थात पुतरे (ECoR) के द्वारा बनाई गई प्रस्तावित समयसारणी में यथायोग्य बदलाव कर शीघ्रता से इस गाड़ी को शुरू करने के प्रस्ताव को यथार्थ करें।

यह गाड़ी साप्ताहिक स्वरूप में चलाई जाएगी। सम्बलपुर से प्रत्येक रविवार को और हडपसर से प्रत्येक मंगलवार को चलाने का प्रस्ताव रखा गया है। गाड़ी की संरचना में LHB कोच और 06 साधारण, 06 वातानुकूल थ्री टियर, 03 स्लिपर, 01 वातानुकूल टु टियर, 01 एसएलआर, 01 जनरेटर वैन कुल 18 कोच रहेंगे।

ECoR पूर्व तटीय रेल की ओर से जारी
प्रस्तावित समयसारणी

सम्बलपुर – पुणे गाड़ी का प्रस्ताव तो बहुत शानदार है, देखते है CR मध्य रेल और SECR दपुमरे कब तक निर्णय ले लेती है। वैसे आपको बता दूं, हडपसर टर्मिनल अभी पूर्णतः विकसित नही हुवा है और पुणे स्टेशन पर आदर्श स्टेशन का विकास कार्य चल रहा है। दूसरी ओर दपुमरे क्षेत्र में भी रेल तिहरीकरण के चलते नियमित गाड़ियाँ ही कई कई घन्टों देरी से चल रही है। इस पर यह प्रस्ताव कही अटकता नजर आ रहा है, बस किसी दमदार अनुमोदन की दरकार रही तो गाड़ी पटरी पर जल्द ही दिखाई दे सकती है….

Uncategorised

वास्को स्टेशन का रेल सम्पर्क टूटा; गाड़ियाँ रद्द/आँशिक रद्द की गई है।

26 जुलाई 2023, बुधवार, अधिक श्रावण, शुक्ल पक्ष, अष्टमी/नवमी, विक्रम संवत 2080

हुब्बाली मण्डल के तहत कैसल रॉक और करनजोल स्टेशन के बीच रेल मार्ग पर भुस्खलन हुवा है, इसके चलते लम्बी दूरी की निम्नलिखित गाड़ियाँ आँशिक रद्द /रद्द की गई है।

17316 वेलांकिणी वास्को JCO 25 जुलाई, हुब्बाली जंक्शन तक ही जाएगी। हुब्बाली जंक्शन से वास्को के बीच रद्द रहेगी।

12780 हजरत निजामुद्दीन वास्को सुपरफास्ट JCO 25 जुलाई, बेलगाँवी तक ही जाएगी। बेलगांवीसे वास्को के बीच रद्द रहेगी।

18047 शालीमार वास्को एक्सप्रेस JCO 25 जुलाई, हुब्बाली जंक्शन तक ही जाएगी। हुब्बाली जंक्शन से वास्को के बीच रद्द रहेगी।

काचेगुड़ा – वास्को स्लिप कोच – JCO 26 जुलाई, वास्को नहीं पहुचेगा। हुब्बाली जंक्शन तक आकर आगे यात्रा के लिए रद्द रहेगा।

18048 वास्को शालीमार एक्सप्रेस जको 27 जुलाई, वास्को की बजाय हुब्बाली जंक्शन से अपनी यात्रा प्रारम्भ करेगी। वास्को – हुब्बाली के बीच रद्द रहेगी।

वास्को – काचेगुड़ा स्लिप कोच – JCO 27 जुलाई, वास्को की जगह, हुब्बाली जंक्शन से आगे यात्रा करेगा। वास्को से हुब्बाली तक रद्द रहेगा।

12779 वास्को हजरत निजामुद्दीन गोवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस JCO 27 एवं 28 जुलाई को वास्को की जगह बेलगांवी से अपनी यात्रा प्रारम्भ करेगी। वास्को से बेलगांवी के बीच रद्द रहेगी।

16591 हुब्बाली मैसूरु एक्सप्रेस JCO 27 एवं 28 जुलाई को अपने प्रारम्भिक स्टेशन हुब्बाली से नियमित प्रस्थान समय की जगह 60 मिनट देरी से प्रस्थान करेगी।

Uncategorised

इन्दौर – दाहोद नई रेल लाइन, रतलाम – खण्डवा गेज कन्वर्जन और बरलाई – लक्ष्मीबाई नगर रेल दोहरीकरण पर भारतीय रेल सीईओ की समीक्षा बैठक

24 जुलाई 2023, सोमवार, अधिक श्रावण, शुक्ल पक्ष, षष्टी/सप्तमी, विक्रम संवत 2080

23 जुलाई, 2023 को चेयरमैन व सीईओ, रेलवे बोर्ड अनिल कुमार लाहोटी ने पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के इंदौर स्थित उप मुख्य इंजीनियर (निर्माण) कार्यालय कांफ्रेंस हॉल में महाप्रबंधक, पश्चिम रेलवे अशोक कुमार मिश्र के साथ इंदौर क्षेत्र में चल रहे विभिन्‍न प्रोजेक्टों समीक्षा बैठक की।

बैठक के दौरान रतलाम – खंडवा गेज कन्वर्जन, दाहोद – इंदौर नई लाइन व बरलई – लक्ष्मीबाईनगर दोहरीकरण प्रोजेक्ट की प्रगति को पॉवर पॉइंट
प्रेजेंटेशन के माध्यम से बताया गया। इसके अलावा रतलाम मंडल की लोडिंग परफॉरमेंस व संरक्षा रिव्यू जैसे विषय पर भी चर्चा की गई।

इस दौरान मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) विनीत गुप्ता, मंडल रेल प्रबंधक रतलाम रजनीश कुमार, चीफ इंजिनियर (निर्माण) धीरज कुमार के
अतिरिक्‍त मंडल व निर्माण विभाग के अन्‍य अधिकारी भी मौजूद थे बैठक से पूर्व, पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार मिश्र ने महू रेलवे
स्टेशन का निरीक्षण भी किया।

प्रेजेंटेशन के दौरान बताया गया कि महू- मुख्त्यारा बलवाडा सेक्शन (71किमी) में फाइनल लोकेशन सर्वे लगभग पूरा हो चुका हैI इस खंड में नया
अलाइनमेंट फाइनल किया जा चुका है तथा जियो टेक्निकल सर्वे का कार्य भी 80% पूरा हो चुका है। खंड में भूमि अधिग्रहण तथा फॉरेस्ट विभाग से
क्लीयरेंस का कार्य भी प्रगति पर है। महू- मुख्त्यारा बलवाडा सेक्शन में नए अलाइनमेंट मे 21 टनल, 36 बड़े पुल, 76 छोटे पुल, 12 रोड अंडर ब्रिज व
3 रोड ओवर ब्रिज बनाने होंगे। इस सेक्शन में बडीया-बेका के बीच बनने वाली 4.1 किमी की टनल के लिये टेंडर कर दिए गये हैI इसके अतिरिक्त क्योंकि यह रेलखंड जंगल से गुजरता है, अतः जंगली जानवरों के आने-जाने के लिए भी उचित
व्यवस्था का प्रावधान किया जा रहा है। इस सेक्शन की फाइनल सर्वे रिपोर्ट भी राइट्स लिमिटेड द्वारा तैयार कर ली गई है।

इस प्रोजेक्ट के राऊ – पतालपानी खंड में बड़ी लाइन व राऊ-डॉ. अम्‍बेडकरनगर दोहरीकरण कार्य का लक्ष्य इसी साल रखा गया है। दूसरी ओर से सनावद – खंडवा सेक्शन का कार्य पूर्ण किया जा चुका है तथा खंडवा बाईपास केबिन व खंडवा (5.92 km) सेक्शन को भी जनवरी में पूर्ण कर लिया गया है। इसके अतिरिक्त ओमकारेश्वर के पास नर्मदा नदी पर पुल बनाने का कार्य भी प्रगति
पर है। महू यार्ड में फार्मेशन व लिंकिंग वर्क भी शुरू किया जा चुका है इसके अलावा स्टेशन प्लेटफ़ॉर्म व पैसेंजर शेड का कार्य भी प्रगति पर है।

बैठक के दौरान बताया कि दाहोद –इंदौर नई लाइन के झाबुआ- धार खंड में फाइनल लोकेशन सर्वे का कार्य लगभग पूरा हो चुका है तथा फाइनल लोकेशन सर्वे की रिपोर्ट 31 अगस्त, 2023 तक तैयार कर ली जाएगी।

टीही व धार के बीच कार्य प्रगति पर है। टिही – पीथमपुर खंड में दोनों तरफ से सुरंग का कार्य शुरू हो चुका है। पीथमपुर साइड से ब्लास्टिंग व खुदाई
कार्य प्रगति पर है वही टीही की साइड से ब्लास्टिंग कार्य शुरू हो गया है। टीही से धार व कटवारा से झाबुआ के बीच अर्थ वर्क एवं ब्रिज निर्माण
कार्य चल रहा हैI

बैठक के बाद रेलवे बोर्ड चेयरमैन व सीईओ श्री अनिल कुमार लाहोटी ने मीडिया कर्मियों से भी संवाद किया तथा बताया कि इंदौर के आस-पास के क्षेत्र की रेल परियोजनाओं को पश्चिम रेलवे प्राथमिकता पर ले रहा है तथा इन परियोजनाओं को तेज गति से पूरा करने के लिए सभी संभव कदम उठाए जा रहे है।

जनसंपर्क अधिकारी, रतलाम मंडल द्वारा प्राप्त प्रेस नोट पर उधृत

Uncategorised

जूनागढ़ – वेरावल रेल मार्ग अतिवृष्टि से बाधित; यात्री गाड़ियाँ रद्द की जा रही है।

22 जुलाई 2023, शनिवार, अधिक श्रावण, शुक्ल पक्ष, षष्टी, विक्रम संवत 2080

11464 जबलपुर वेरावल एक्सप्रेस JCO 21/7/2023 जेतलसर से आगे वेरावळ के बीच रद्द की जा रही है। यह गाड़ी वापसीमे 11463 वेरावळ जबलपुर एक्सप्रेस JCO 23/7/2023 राजकोट से जबलपुर के लिए रवाना होगी और वेरावळ से राजकोट के बीच रद्द रहेगी।

22957 अहमदाबाद वेरावळ सुपरफास्ट JCO 22/7, 22958 वेरावळ अहमदाबाद सुपरफास्ट JCO 22/7, 19207 पोरबन्दर वेरावळ एक्सप्रेस JCO 23/7 पूर्णतः रद्द की जा रही है।

19252 ओखा वेरावळ एक्सप्रेस जको 22/7 राजकोट से वेरावळ के बीच रद्द रहेगी और वापसी में 19251 वेरावळ ओखा एक्सप्रेस JCO 22/7 राजकोट से ओखा के लिए रवाना होगी। यह गाड़ी वेरावळ से राजकोट के बीच रद्द रहेगी।

19217 बान्द्रा वेरावळ एक्सप्रेस JCO 22/7 राजकोट से वेरावळ के बीच रद्द रहेगी और वापसी में 19218 वेरावळ बान्द्रा एक्सप्रेस JCO 23/7 राजकोट से बान्द्रा के लिए रवाना होगी। यह गाड़ी वेरावळ से राजकोट के बीच रद्द रहेगी।

19119 अहमदाबाद वेरावळ एक्सप्रेस JCO 21/7/2023 जेतलसर से आगे वेरावळ के बीच रद्द की जा रही है। यह गाड़ी वापसीमे 19120 वेरावळ अहमदाबाद एक्सप्रेस JCO 23/7/2023 जेतलसर से अहमदाबाद के लिए रवाना होगी और वेरावळ से जेतलसर के बीच रद्द रहेगी।

00131 FTR भारत दर्शन यात्री गाड़ी दिनांक 23/7 के सुबह 6:00 बजे तक जूनागढ़ में नियंत्रित की जाएगी।

यात्रिओंसे निवेदन है, उक्त मार्ग पर रेल यात्रा करने से पहले रेल्वेके हेल्पलाइन 139 पर रेल यातायात की जानकारी से अवगत हो अपनी रेल यात्रा का नियोजन करें।