Stories/ News Alerts

Uncategorised

यात्रीगण कृपया ध्यान दें : वाराणसी जंक्शन पर रेल यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के चलते 45 दिन विविध दिन अंतराल में गाड़ियाँ रद्द/ आँशिक रद्द/ मार्ग परिवर्तन/नियंत्रित कर चलेंगी।

27 अगस्त 2023, रविवार, निज श्रावण, शुक्ल पक्ष, एकादशी, विक्रम संवत 2080

यात्रीगण, चूँकि वाराणसी यार्ड रिमॉडलिंग यह बहुत लम्बा ब्लॉक चलनेवाला है अतः इसे चार अलग अलग खण्डों में विभाजित कर गाड़ियाँ नियंत्रित की जा रही है।

प्रत्येक परिपत्रक में आपको गाड़ी क्रमांक, गाड़ी का नाम, गाड़ी का प्रकार, ब्लॉक के दौरान क्या अवस्था होगी उसका विवरण, JCO याने गाड़ी के प्रारम्भिक स्टेशन से प्रस्थान की तिथि और कुल कितने दिन बाधित रहेंगी, इस तरह के चार्ट्स बनाये गए है।

पहला खण्ड : दिनांक 01 सितम्बर से 15 अक्तूबर 45 दिन तक वाराणसी जंक्शन का प्लेटफार्म नम्बर 3 गाड़ियोंके आवागमन के लिए बन्द रहेगा। इसके चलते निम्नलिखित गाड़ियोंका परिचालन बाधित रहेगा।

14203/04 वाराणसी लखनऊ वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस दिनांक 20 सितम्बर से 15 अक्तूबर तक लोहटा (वाराणसी जंक्शन से भदोही की दिशामे 5 किलोमीटर पर) से लखनऊ के बीच चलेगी।

निम्नलिखित गाड़ियाँ मार्ग परिवर्तन कर चलेगी।

दूसरा खण्ड : दिनांक 11 सितम्बर से 15 अक्तूबर 35 दिन तक वाराणसी जंक्शन का प्लेटफार्म नम्बर 6, 7 और 8 गाड़ियोंके आवागमन के लिए बन्द रहेगा। इसके चलते निम्नलिखित गाड़ियोंका परिचालन बाधित रहेगा।

12237/38 वाराणसी जम्मूतवी वाराणसी बेगमपुरा एक्सप्रेस दिनांक 09 सितम्बर से 16 अक्तूबर तक सुल्तानपुर – जम्मूतवी के बीच चलेगी।

20413/14 वाराणसी इन्दौर वाराणसी काशी महाकाल एक्सप्रेस दिनांक 08 सितम्बर से 13 अक्तूबर तक सुल्तानपुर – इन्दौर के बीच चलेगी।

20415/16 वाराणसी इन्दौर वाराणसी काशी महाकाल एक्सप्रेस दिनांक 10 सितम्बर से 15 अक्तूबर तक सुल्तानपुर – इन्दौर के बीच चलेगी।

19408/07 वाराणसी अहमदाबाद वाराणसी एक्सप्रेस दिनांक 14 सितम्बर से 14 अक्तूबर तक सुल्तानपुर – अहमदाबाद के बीच चलेगी।

20401/02 वाराणसी लखनऊ वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस दिनांक 10 सितम्बर से 16 अक्तूबर तक सुल्तानपुर – लखनऊ के बीच चलेगी।

14853/54, 14863/64, 14865/66 मरुधर एक्सप्रेस दिनांक 10 सितम्बर से 15 अक्तूबर तक जोधपुर – लखनऊ के बीच चलेगी।

निम्नलिखित गाड़ियाँ मार्ग परिवर्तन/ नियंत्रित कर चलेंगी।

तीसरा खण्ड : दिनांक 20 सितम्बर से 15 अक्तूबर 26 दिन तक रेल ब्लॉक। इसके चलते निम्नलिखित गाड़ियोंका परिचालन बाधित रहेगा।

निम्नलिखित गाड़ियाँ परावर्तित मार्ग / नियंत्रित कर चलाई जाएंगी।

चौथा खण्ड : दिनांक 04 अक्तूबर से 15 अक्तूबर 11 दिन तक वाराणसी जंक्शन की कोर्ड रेल मार्ग बन्द रहेगी। इसके चलते निम्नलिखित गाड़ियोंका परिचालन बाधित रहेगा।

दिनांक 03 अक्तूबर से 06 अक्तूबर निम्नलिखित गाड़ियाँ रद्द/ आँशिक रद्द/ परावर्तित रहेंगी।

Uncategorised

‘रेल दुनिया’ की बड़ी उपलब्धि

26 अगस्त 2023, शनिवार, निज श्रावण, शुक्ल पक्ष, दशमी, विक्रम संवत 2080

मित्रों, ‘रेल दुनिया’ एक वेब फॉर्म में वर्ष 2018 से आपकी सेवा में उपलब्ध है। शनै शनै इसके वह्यूज़ और सपोर्टर बढ़ते गए और इस कैलेंडर वर्ष में, जनवरी 2023 से अगस्त तक ही हमने पाँच लाख वह्यूज़ के आंकड़े को छू लिया है। यह सारा श्रेय हमारे पाठकोंके असीम प्यार और सपोर्ट को जाता है। इस अवसरपर कुछ ‘मन की बातें’ आज हम भी आपसे करना चाहते है।

आप ‘रेल दुनिया’ के पोस्ट, विविध जानकारी पूर्ण लेखोंके ज़रिए, वर्ष 2018 से, बीते पाँच वर्षोँसे देखते आ रहे है।

हम हमेशा प्रयत्न करते है, जो भी रेल सम्बन्धी जानकारी अपने लेखोंके जरिए आप तक पहुंचती है, सटीक, सच और स्पष्ट रहे। इन पाँच वर्षोंमें हमारे साथ कई ऐसे मौके आए, सोशल मीडिया के वह्यूज़ में तत्काल स्पाईक आए, जबरदस्त इज़ाफ़ा हो इसलिए औरों की तरह गोलमोल भाषा का प्रयोग कर, पाठकोंको भ्रम में रख वेबसाइट पर आने के लिए मजबूर करना पड़े, लेकिन हमने इन मौकों का कभी नाजायज़ लाभ नहीं उठाया। हमेशा तथ्योंको निर्विवाद सबूतोंके साथ ही पेश किया।

इस यात्रा में हमे कई मित्र, साथी मिले, जिन्होंने हमारे लेखनी में भरकस योगदान दिया, ताकि पाठकों तक हमेशा सच पहुंचे और तथ्योंके साथ पहुंचे।

मित्रों, ‘वर्ड प्रेस’ यह प्लेटफार्म जिसके जरिए हम आपके सामने आते है, उन्होंने एक योजना बनाई है। जब हमारी वेबसाइट पर पहुंचते है तो शीर्षक के ऊपर एक विण्डो प्रकट होती है, जिसमे लिखा है, “आप रेल दुनिया वेबसाइट का आनन्द ले रहे है? तो ‘वर्ड प्रेस’ के वार्षिक प्लान को आप इन वेबसाइट के लेखक को गिफ़्ट कर सकते है।” 😁

ग़ौरतलब यह है, यह पूरी प्लानिंग, योजना ‘वर्ड प्रेस’ की ही है। उन्होंने हमारा आपतक पहुंचने का खर्च आप के सामने रख दिया है।

आय – व्यय की जोड़तोड़, उधेड़बुन छोड़िए हम रेल के दीवाने है और आपसे हररोज वाली मुलाक़ात भी उसी दीवानगी की वजहों से होती रहती है। हम तो चाहते है, यह अटूट नाता हमेशा चलता रहे, चाहे जो भी लागत लगती है, हम आपके लिए हमेशा ही ‘फ़्री’, मुक्त-हस्त से जानकारियाँ प्रस्तुत करते रहें। फ़ीस कभी आप और हमारे बीच बाधा न बनें।

वैसे भी हमारा काम लेख और विचारों से है, बाकी वाणिज्यिक लेनदेन के लिए कई और है। 😁 बस! हम और आप निर्बाध रूप से रेल की पहेलियों को सुलझाते रहे, समझते रहे और आनन्द लेते रहे।

शेष शुभ!

Uncategorised

रेल यात्रिओंकी मुरादें हो रही पूरी! चाहे मार्ग विस्तार, चाहे स्टोपेजेस…☺️

26 अगस्त 2023, शनिवार, निज श्रावण, शुक्ल पक्ष, दशमी, विक्रम संवत 2080

17019/20 हैदराबाद जयपुर हैदराबाद साप्ताहिक वाया मनमाड़, भुसावल का हिसार और 20973/74 अजमेर रामेश्वरम अजमेर साप्ताहिक हमसफर का फिरोजपुर कैंट तक विस्तार। दैनिक गाड़ियोंके, बहुप्रतीक्षित स्टोपेजेस भी मिले।

बीते वर्षोंमें रद्द किए स्टोपेजेस एक – एक कर अस्थायी स्वरूप में क्यों न हो, पर लौटाए जा रहे है। गाड़ियोंके विस्तार के लिए क्षेत्र की जनता कई महीनोंसे परेशान थी, माँग पर माँग, आवेदन पर आवेदन लगाए जा रही थी, मगर शून्याधारित समयसारणी कार्यक्रम के तहत की माँग, आवेदन की सुनवाई नही हो रही थी। अचानक (😊) रेल प्रशासन इतना उदार हो गया, के हर रोज परिपत्रक जारी किए जा रहे, स्टोपेजेस एवं गाड़ियोंके विस्तार दनादन घोषित किए जा रहे। क्या यह वहीं अवसर है, जो जमकर भुनाया जा रहा है? चलिए, मौका, मौका कौनसा हो, यह सभी पर्ची लगवाने वालोंको समझ आ गया है। 😊

17019/20 जयपुर हैदराबाद जयपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस, रतलाम, उज्जैन, भोपाल, भुसावल, मनमाड़, औरंगाबाद होकर जिसका विस्तार जयपुर से आगे रींगस, सीकर, नवलगढ़, झुंझुनूं, चिड़ावा, लोहारू, सादुलपुर, सिवनी होकर हिसार तक किया जा रहा है। रेल प्रशासन ने इस विस्तार को अनुमति दे दी है और सम्बंधित क्षेत्रीय रेल को जल्द से जल्द लागू करने की सूचना भी दे दी है।

20973/74 अजमेर रामेश्वरम अजमेर साप्ताहिक हमसफर को अब अजमेर से आगे किशनगढ़, जयपुर, रींगस, सीकर, चुरू, सादुलपुर, ऐलनाबाद, हनुमानगढ़, साँगरिया, मण्डी डबवली, भटिण्डा होकर फिरोजपुर कैंट तक किया जाएगा।

12319/20 कोलकाता आग्रा कैंट कोलकाता साप्ताहिक सुपरफास्ट का विस्तार आग्रा कैंट से आगे धौलपुर, मुरैना होते हुए ग्वालियर तक किया जा रहा है।

स्टोपेजेस :

11057/58 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस अमृतसर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस का बसई स्टेशन पर ठहराव सम्मत हुवा है। स्टोपेजेस के कारण समयसारणी के बदलाव भी करने पड़े है, वह परिपत्रक में अंकित है।

12191/92 हजरत निजामुद्दीन जबलपुर हजरत निजामुद्दीन श्रीधाम एक्सप्रेस का डबरा स्टेशन पर ठहराव सम्मत हुवा है। इस स्टोपेज को अनुमति दिए जाने के कारण कुछ परचालनिक बदलाव भी हो रहे, वह निम्नलिखित परिपत्रक में अंकित है।

Uncategorised

इन्दौर उधना के बीच वन्देभारत एक्सप्रेस की समयसारणी आयी

25 अगस्त 2023, शुक्रवार, निज श्रावण, शुक्ल पक्ष, नवमी, विक्रम संवत 2080

पश्चिम रेलवे के रतलाम मण्डल को वन्देभारत एक्सप्रेस मिलने जा रही है। हालाँकी यह अधिकृत परिपत्रक नही है, मगर इन्दौर – उधना वन्देभारत की यह समयसारणी चल रही चर्चाओंकी मजबूत पुष्टि करती है। आशा करते है, जल्द ही रेल प्रशासन द्वारा अधिकृत पत्रक गाड़ी क्रमांक सहित जारी किया जाएगा।

Uncategorised

पश्चिम रेलवे, सूरत स्टेशन पर आज से तीन दिन रेल ब्लॉक के चलते यात्री गाड़ियाँ अवरोधित रहेंगी।

25 अगस्त 2023, शुक्रवार, निज श्रावण, शुक्ल पक्ष, नवमी, विक्रम संवत 2080

सूरत से मुम्बई की ओर जाने वाली 29 यात्री गाड़ियाँ रद्द रहेंगी।

मुम्बई से सूरत की ओर आनेवाली 28 यात्री गाड़ियाँ रद्द रहेंगी।

सूरत से मुम्बई की ओर जानेवाली 15 यात्री गाड़ियाँ आँशिक रद्द की जा रही है।

मुम्बई से सूरत की ओर आनेवाली 11 यात्री गाड़ियाँ आँशिक रद्द रहेंगी।