Uncategorised

पश्चिम रेलवे द्वारा उधना – मालदा टाउन साप्ताहिक विशेष

26 अप्रैल 2023, बुधवार, वैशाख, शुक्लपक्ष, षष्टी, विक्रम संवत 2080

पश्चिम रेलवे की यह विशेष गाड़ी उधना से चलकर भुसावल, इटारसी, जबलपुर, प्रयागराज छिंवकी, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, पटना, किउल, जमालपुर, भागलपुर, न्यू फराक्का होते हुए मालदा टाउन तक जाएगी। विस्तृत समयसारणी साथ मे जोड़ी जा रही है।

09011 उधना मालदा टाउन विशेष दि.  04 मई से 22 जून तक प्रत्येक गुरुवार को उधना से रात 23:00 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन शनिवार को मालदा टाउन को दिन में 09:30 बजे पहुंचेंगी। वापसीमे 09012 मालदा टाउन उधना विशेष 07 मई से 25 जून तक प्रत्येक रविवार को मालदा टाउन से सुबह 09:05 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन मंगलवार को प्रातः 01:20 बजे उधना पहुँचेगी।

गाड़ी संरचना में 01 वातानुकूल टु टियर, 02 वातानुकूल थ्री टियर, 15 स्लिपर, 04 द्वितीय श्रेणी साधारण और 02 एसएलआर कुल 24 कोच रहेंगे।

Uncategorised

बड़ी खबर : हैदराबाद – सोलापुर के बीच प्रतिदिन इण्टरसिटी विशेष

23 अप्रैल 2023, रविवार, वैशाख, शुक्लपक्ष, चतुर्थी, विक्रम संवत 2080

रेल प्रशासन एक अच्छी सोच के साथ आगे बढ़ रही है। हम पहले से कहते आये है, रेल्वेने कम अन्तर की डेमू, मेमू एवं इण्टरसिटी गाड़ियोंपर प्राधान्य पूर्वक काम करना होगा। जिस कदर लम्बी दूरी की गाड़ियोंसे ग़ैरवातानुकूल कोचेस कम किये जा रहे, साथ ही स्टापेजेस भी रद्द करने का सिलसिला चला था ऐसे मे छोटी, कम अन्तर की इण्टरसिटी गाड़ियाँ चले यह आवश्यक भी हो जाता है।

07003/04 हैदराबाद – सोलापुर – हैदराबाद प्रतिदिन इण्टरसिटी विशेष दिनांक 24 अप्रैल से 14 मई तक चलाई जाएगी। गाड़ी की संरचना में 01 वातानुकूल कुर्सी यान, 11 द्वितीय श्रेणी साधारण (जनरल) और 02 एसएलआर कोच रहेंगे।

आशा करते है, यह गाड़ी सीमित अवधितक न रहकर सदा के लिए नियमित हो जाये।