Uncategorised

वन्देभारत ; बनारस – नई दिल्ली – बनारस

16 दिसम्बर 2023, शनिवार, मार्गशीर्ष, शुक्ल पक्ष, चतुर्थी, विक्रम संवत 2080

लीजिए साहब,

रिवर्स वन्देभारत एक्सप्रेस! रिवर्स इसलिए एक वन्देभारत एक्सप्रेस जो देश की सबसे पहली वन्देभारत थी, नई दिल्ली – वाराणसी – नई दिल्ली, सुबह दिल्ली से निकल वाराणसी पहुंच रात दिल्ली वापसी। अब नई घोषित गाड़ी ठीक इसके उल्टे है। यह सुबह बनारस के निकल, दिल्ली पहुंच रात बनारस वापसी करेंगी।

22415/16 बनारस – नई दिल्ली – बनारस वन्देभारत एक्सप्रेस सप्ताह में छह दिन प्रत्येक मंगलवार छोड़कर चलेगी।

स्टोपेजेस : प्रयागराज जंक्शन एवं कानपुर

Uncategorised

पश्चिम रेलवे रतलाम – मेघनगर के बीच 12494 निजामुद्दीन मिरज दर्शन एक्सप्रेस पटरी से फिसली! जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

16 सितम्बर 2023, शनिवार, भाद्रपद, शुक्ल पक्ष, प्रतिपदा, विक्रम संवत 2080

कल दिनांक 15 शुक्रवार को हजरत निजामुद्दीन से मिरज के लिए निकली हुई दर्शन एक्सप्रेस रतलाम जंक्शन पर अपने नियोजित ठहराव के बाद पंच पिपलिया स्टेशन के पास पटरी पर अचानक एक बड़ा पत्थर आने से फिसल गई। गाड़ी का लोको और उसको लग कर जुड़ा लगेज कम जनरेटर वैन पटरी से उतर गया। गति काबू में करने से किसी अप्रिय घटना या जानमाल के नुकसान को टाला जा सका है।

घटना की खबर लोको पायलट द्वारा रेल कण्ट्रोल को दी गयी और तुरन्त ही रतलाम मण्डल का रेल प्रशासन अपनी ART एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन के साथ घटनास्थल पर रवाना हुवा। जल्द ही सुरक्षा कार्य पूरे कर गाड़ी को रवाना कर दिया जाएगा।

रतलाम मण्डल के PRO खेमराज मीणा
Uncategorised

एक और वन्देभारत…

23 मई 2023, मंगलवार, जेष्ठ, शुक्ल पक्ष, चतुर्थी, विक्रम संवत 2080

’15 अगस्त तक 75 वन्देभारत!’ घोषणा याद है न! थोड़ा बहुत पीछे चल तो रहे है, मगर चल रहे है और जल्द ही देशभर में 75 वन्देभारत चलने लगेंगी।

इसी कड़ी में, अगली वन्देभारत एक्सप्रेस दिल्ली – देहरादून के बीच चलाने की तैयारी हो रही है। निम्नलिखित समयसारणी देखिए, यज्ञपी यह प्रस्तावित समय दिए गए है, बहुत कर यही समय निश्चित किये जायेंगे।

देहरादून से आनन्द विहार के बीच सप्ताह में 6 दिन, प्रत्येक बुधवार को छोड़कर इस वन्देभारत का शेड्यूल बनाया गया है। यह गाड़ी देहरादून से निकलकर हरिद्वार, टपरी, मेरठ सिटी, गाज़ियाबाद होकर आनन्द विहार टर्मिनल पहुंचेंगी। वन्देभारत एक्सप्रेस देहरादून जनशताब्दी के डेढ़ घण्टे बाद चलकर लगभग उसके पीछे ही दिल्ली पहुँचा देंगी। वापसीमे भी जनशताब्दी डेढ़ घण्टे बाद ही का प्रस्थान समय है। जनशताब्दी के यात्रिओंको वन्देभारत की सुपर लग्ज़री यात्रा की ओर आकृष्ट करने का प्रयास है।