Uncategorised

वन्देभारत गाड़ियोंकी बहार; आने वाले सप्ताह में आठ से दस गाड़ियोंका शुभारंभ अपेक्षित

20 सितम्बर 2023, बुधवार, भाद्रपद, शुक्ल पक्ष, पंचमी, विक्रम संवत 2080

वन्देभारत गाड़ियोंका शुभारंभ बीते दिनोंमें कुछ रुका सा था, कारण हो सकता है G20 सम्मेलन में राजनियिकोंकी व्यस्तता। ख़ैर, अब रुके हुए सारे शुभारंभ इस सप्ताह हो सकते है।

दक्षिण भारत की तीन जोड़ी वन्देभारत की समयसारणी जारी हो गयी है। चेन्नई विजयवाड़ा चेन्नई, तिरुनेलवेली चेन्नई एग्मोर तिरुनेलवेली, तिरुवनंतपुरम कासरगोड तिरुवनंतपुरम यह तीन वन्देभारत गाड़ियाँ दक्षिण रेल विभाग लाने की तैयारी में है।

इसके साथ ही पश्चिम रेलवे की जामनगर साबरमती जामनगर, पूर्वतटिय रेल की पुरी राउरकेला पुरी और दपुरेल की टाटानगर हावडा टाटानगर यह तीन वन्देभारत गाड़ियाँ भी लगभग घोषित होने की कगार पर है।

इसके अलावा काचेगुड़ा बेंगलुरु काचेगुड़ा, जयपुर उदयपुर जयपुर, पटना हावडा पटना और राँची हावडा राँची यह चार गाड़ियाँ भी सम्बंधित क्षेत्रीय रेलवे घोषणाओंकी उम्मीद लगाए बैठी है।

कुल मिलाकर यह है, यात्रिओंके लिए प्रीमियम वन्देभारत गाड़ियोंका पिटारा खुलनेवाला है।

Uncategorised

मध्य रेल के दौंड – मनमाड़ रेल खण्ड का दोहरीकरण। दिनांक 24, 25 सितम्बर को रेल ब्लॉक की घोषणा।

19 सितम्बर 2023, मंगलवार, भाद्रपद, शुक्ल पक्ष, चतुर्थी, विक्रम संवत 2080

दौंड – मनमाड़ रेल दोहरीकरण कार्य

कुल लंबाई – 236 किमी
घोषित लागत – 2081 करोड़
दोहरीकरण कार्य सम्पन्न – 102 किमी
शेष दोहरीकरण- 134 किमी

ए) पूर्ण दोहरीकरण- 102 किमी
काष्टि – बेलवंडी
बेलापुर – पुण्ताम्बा
कान्हेगांव – मनमाड

बी) चालू दोहरीकरण- 134 कि.मी
दौंड – काष्टि
बेलवंडी – बेलापुर
पुणतांबा – कान्हेगांव

दिनांक 24/09/23 एवं 25/09/23 को अकोलनेर – सारोला खंड (5.77 किमी) दोहरीकरण कार्य प्रारंभ करने की योजना बनाई गई है।

उपरोक्त ट्रैक कार्य के लिए ट्रेनों का रद्दीकरण/मार्ग परिवर्तन इस प्रकार होगा-

ए) ट्रेन रद्दीकरण

(जेसीओ – अर्थात अपने मूल प्रारम्भिक स्टेशन से गाड़ी प्रस्थान की तिथि है)

1) 02132 जबलपुर – पुणे एक्सप्रेस जेसीओ 24/9/23
2) 02131 पुणे – जबलपुर एक्सप्रेस जेसीओ 25/9/23
3) 11041 दादर शिर्डी एक्सप्रेस जेसीओ 23/9/23
4) 11042 शिर्डी दादर एक्सप्रेस जेसीओ 24/9/23
5) 11409 पुणे निज़ामाबाद एक्सप्रेस 30/9/23 तक रद्द
6) 11410 निज़ामाबाद पुणे एक्सप्रेस 30/9/23 तक रद्द
7) 17629 पुणे नांदेड़ एक्सप्रेस जेसीओ 23/9/23 और 24/9/23
8) 17630 नांदेड़ पुणे एक्सप्रेस जेसीओ 24/9/23 और 25/9/23
9) 22172 रानी कमलापति – पुणे एक्सप्रेस जेसीओ 23/9/23
10) 22171 पुणे – रानी कमलापति एक्सप्रेस- जेसीओ 24/9/23

बी) ट्रेन का मार्ग परिवर्तन –

a) मनमाड – इगतपुरी – कल्याण – पनवेल – कर्जत – लोनावाला – पुणे होकर परिवर्तित मार्ग से चलनेवाली गाड़ियाँ

निम्नलिखित गाड़ियाँ उक्त दिनों के रन में मनमाड़ से पुणे के बीच परावर्तित रहेगी। अर्थात इस दौरान कोपरगाँव, बेलापुर, अहमदनगर, दौंड कोर्ड स्टेशन स्किप करेंगी।

1) 11078 जम्मू तवी पुणे झेलम एक्सप्रेस जेसीओ 22/9/23 और 23/9/23
2) 12780 निज़ामुद्दीन – वास्को गोवा एक्सप्रेस जेसीओ 24/9/23
3) 20658 निज़ामुद्दीन – हुबली एक्सप्रेस जेसीओ 24/9/23
4) 22140 अजनी पुणे एक्सप्रेस – जेसीओ 24/9/23
5) 11034 दरभंगा पुणे एक्सप्रेस जेसीओ 22/9/23

बी) दौंड – पुणे – लोनावाला – कर्जत – पनवेल – कल्याण – इगतपुरी – मनमाड होकर परावर्तित की जानेवाली गाड़ियाँ –

1) 12627 बेंगलुरु – नई दिल्ली कर्नाटक एक्सप्रेस जेसीओ 24/9/23 दौंड कोर्ड, अहमदनगर, बेलापुर एवं कोपरगाँव स्टेशन स्किप करेंगी।

ग) पुणे – लोनावाला – कल्याण – वसई रोड होकर परावर्तित की जानेवाली गाड़ियाँ –

1) 22690 यशवंतपुर अहमदाबाद एक्सप्रेस जेसीओ 24/9/23 दौंड कोर्ड, अहमदनगर, बेलापुर, कोपरगाँव, मनमाड़, जलगाँव, नंदुरबार स्टेशन स्किप करेंगी।

घ) दौंड – कुर्दुवाड़ी – लातूर – परभणी – औरंगाबाद – मनमाड होकर परावर्तित की जानेवाली गाड़ियाँ – दौंड कोर्ड, अहमदनगर, बेलापुर एवं कोपरगाँव स्टेशन स्किप करेंगी।

1) 11039 कोल्हापुर – गोंदिया एक्सप्रेस जेसीओ 23/9/23 और 24/9/23
2) 12135 पुणे – नागपुर एक्सप्रेस जेसीओ 24/9/23

ई) मनमाड – औरंगाबाद – परभणी – लातूर – कुर्दुवाड़ी – दौंड – पुणे होकर परावर्तित की जानेवाली गाड़ियाँ कोपरगाँव, बेलापुर, अहमदनगर एवं दौंड कोर्ड स्टेशन स्किप करेंगी।

1) 11040 गोंदिया कोल्हापुर महाराष्ट्र एक्सप्रेस जेसीओ 23/9/23 और 24/9/23
2) 12136 नागपुर पुणे एक्सप्रेस जेसीओ 23/9/23
3) 12114 नागपुर पुणे गरीबरथ एक्सप्रेस जेसीओ 24/9/23

यात्रीगण से निवेदन है, इस रेल मार्ग पर उक्त तिथियोंमे रेल यात्रा का नियोजन, रेल हेल्पलाइन 139, रेल विभाग की अधिकृत वेबसाइट, ऍप से परामर्श कर ही कीजिएगा।

दौंड – मनमाड खंड के ट्रैक दोहरीकरण परियोजना का काम पूरा होने से ट्रेन की गतिशीलता बढ़ाने में मदद मिलेगी और ट्रेन को पार करने में लगने वाले समय और खंड की भीड़ में कमी आएगी।

Uncategorised

आखिर रतलाम स्टेशन को भी मिलने जा रही है, बहुप्रतीक्षित ‘पिट’ लाइन

18 सितम्बर 2023, सोमवार, भाद्रपद, शुक्ल पक्ष, तृतीया, विक्रम संवत 2080

रतलाम, पश्चिम रेलवे के एक छोर का बड़ा मण्डल मुख्यालय। अपने लोको शेड के लिए पश्चिम रेलवे में अलग महत्व सहजा हुवा जंक्शन। मुम्बई – दिल्ली का ट्रंक और प्रीमियम मार्ग रतलाम होकर ही गुजरता है। देश की कई प्रीमियम गाड़ियाँ, राजधानी, दुरन्तो, तेजस गाड़ियाँ इस मार्ग पर चलती है। देश की अधिकतम गति 160kmph वाला मार्ग भी यही रुट बनने जा रहा है।

इतनी सारी खूबियों वाले रतलाम जंक्शन पर ‘पीट’ लाइन की मूलभूत व्यवस्था नहीं थी और इसके चलते रतलाम की यात्री गाड़ियोंकी माँग को हमेशा ही अवरोध लगा रहता था। हाल ही में मा. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के एक दौरे में इस सौगात को पुर्णत्व प्राप्त हुवा और अब रतलामवासियों की इस सम्बंध में रेल प्रशासन से एक लिखित अनुमति पत्र भी मिल चुका है।

सबसे पहले हम यह समझते है, आखिर यह पिट लाइन है क्या और इसका इतना महत्व क्यों है? दरअसल पिट याने गढ्ढा और पिट लाइन याने गढ्ढे युक्त रेल लाइन। रेल कोच के यथावत रखरखाव के लिए एक खास तरह की व्यवस्था की जाती है। रेल पटरी की ऐसी रचना जिसमे पटरी के बीचोंबीच करीबन 4 फिट गहरी लम्बी खाई बनी होती है, जिसने लाइट्स, दोनों साइड रैम्पस, इलेक्ट्रिक स्विचेस और रखरखाव सम्बन्धी रचनाएं उपलब्ध की गई होती है। यह पिट एक 24 कोच के सम्पूर्ण रेल गाड़ी का रैक सेट हो सके इतनी लंबी हो सकती है। वैसे आवश्यकता अनुसार 12 मेमू कोच या 16 ICF कोच की भी पिट लाइनोंका निर्माण किया जाता रहा है। आजसे 15, 20 वर्ष पूर्व रतलाम जंक्शन पर 16 ICF कोच की दो पिट लाइन थी, मगर वर्षों तक कार्यान्वयन न होने के कारण वह व्यवस्था जीर्ण हो चुकी है। नई पिट लाइन निर्माण की अनुमति मिलने से हो सकता है, उसी पुरानी पिट लाइन्स का पुनर्निर्माण कर उन्हें और आधुनिक बनाया जाए।

इस निर्माणाधीन पिट लाइन से रतलामवासियोंके यात्री गाड़ियोंके मांग को उम्मीद के पंख लग गए है। हिसार – कोटा – हिसार एक्सप्रेस और इन्दौर जबलपुर इन्दौर ओवरनाइट एक्सप्रेस का रतलाम तक विस्तार कराने में जो रखरखाव की समस्या हरदम दर्शाई जाती थी, यह पिट लाइन उसका समाधान कर देगी। इसके अलावा इन्दौर जंक्शन का टर्मिनल रूप में जो विस्तार हो रहा है, इन्दौर टर्मिनेट होने वाली कुछ गाड़ियाँ, अहमदाबाद से उदयपुर के बीच चलनेवाली गाड़ियोंका भी रतलाम जंक्शन पर विस्तार किया जा सकेगा।

रतलामवासियोंको, अपने मण्डल मुख्यालय स्टेशन पर, इस पिट लाइन के निर्माण से वर्षों पुरानी खोई हुई एक अस्मिता फिर लौटने का अहसास प्राप्त हो रहा है।

Uncategorised

पश्चिम रेलवे में अतिवृष्टि से यात्री गाड़ियोंका परिचालन बिगड़ा

18 सितम्बर 2023, सोमवार, भाद्रपद, शुक्ल पक्ष, तृतीया, विक्रम संवत 2080

पश्चिम रेलवे के वडोदरा मण्डल में नर्मदा, ताप्ती दोनों नदियाँ अपने जलस्तर में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। हालाँकि एक ट्रैक कुछ यात्री गाड़ियोंके लिए खोला गया है और बेहद कम गति से गाड़ियोंको पुल पार करवाया जा रहा है।

ठीक इसी वक्त रतलाम मण्डल में भी अतिवृष्टि से रतलाम – गोधरा के बीच एक मार्ग बलास्ट बहने से बन्द किया गया है। इन्दौर की ओर आने जाने वाली बहुतांश गाड़ियोंको या तो आँशिक रद्द, सम्पूर्ण रद्द या मार्ग परिवर्तन कर निकाला जा रहा है।

यात्रीगण को सूचित किया जा रहा है, उपरोक्त मार्ग पर रेल यात्रा का पूर्व नियोजन हो तो कृपया रेल्वेके वेबसाइट, ऍप या हेल्पलाइन 139 से सम्पर्क जरूर करे।

सभी जगह लाइनोंको रिस्टोर करने का काम युद्ध स्तर पर किया जा रहा है।

रतलाम साइट पर रेल बोर्ड के अधिकारी खुद निगरानी कर रहे है।
वडोदरा के पास जलस्तर डरा रहा है।

अहमदाबाद मण्डल की ओर से जारी परिपत्र

ताज़ा खबर,

इसीलिए मित्रों, अपनी यात्रा का नियोजन हेतु रेल सम्पर्क बनाए रखे। रेल प्रशासन अपना परिचालन लगातार दुरुस्त करने का प्रयास कर रहा है।

Uncategorised

रेल राज्य मंत्री दानवे बोले, और भुसावल पहुंची 19105 उधना पालधी मेमू!

16 सितम्बर 2023, शनिवार, भाद्रपद, शुक्ल पक्ष, प्रतिपदा, विक्रम संवत 2080

‘दिनांक 15 सितम्बर को रेल राज्य मन्त्री रावसाहेब दानवे दोंडाइचे स्टेशन से 19105 उधना पालधी मेमू को भुसावल तक विस्तारित कर हरी झंडी दिखाएंगे’ ऐसी खबर सोशल मीडिया के माध्यम से क्षेत्र के आम जनता तक पहुंच चुकी थी। इधर स्थानीय रेल प्रशासन इस विस्तार के बारे में बिल्कुल बेखबर था। पूछे जाने पर भी मुख्यालय से कोई सूचना अब तक प्राप्त नही हुई है, ऐसे उत्तर दिए जा रहे थे। यह भी ठीक था, क्योंकि वाकई में रेल प्रशासन द्वारा कहीं कोई सूचना जारी नहीं की गई थी। न ही पश्चिम रेल द्वारा और न ही मध्य रेल द्वारा।

शाम होते होते प रे का एक सर्क्युलर जारी हुवा, और 19105 उधना पालधी मेमू आखिरकार भुसावल पहुंची। गौरतलब यह है, जानकार कहते है, इस गाड़ी के शुरू करने के प्रस्ताव में भी इसे उधना भुसावल उधना ऐसे ही चलाने की योजना थी, मगर भुसावल मण्डल ने जगह की कमी, जलगाँव क्रॉसिंग की समस्या बताकर गाड़ी भुसावल तक लाने में असमर्थता दर्शाई थी। खैर, माननीय रेल राज्यमंत्री जी का दबाव था या और कुछ, मेमू 19105/06 गाड़ी आननफानन में भुसावल तक विस्तारित हो गयी है। अब क्षेत्र की जनता चाहती है, दानवे जी इसी तरह पूर्वघोषित “17064/63 सिकन्दराबाद मनमाड़ सिकन्दराबाद अजन्ता एक्सप्रेस” के भुसावल विस्तार को भी अंज़ाम दे।

आप 19105/06 का परिपत्रक देखिए,