16 सितम्बर 2023, शनिवार, भाद्रपद, शुक्ल पक्ष, प्रतिपदा, विक्रम संवत 2080
कल दिनांक 15 शुक्रवार को हजरत निजामुद्दीन से मिरज के लिए निकली हुई दर्शन एक्सप्रेस रतलाम जंक्शन पर अपने नियोजित ठहराव के बाद पंच पिपलिया स्टेशन के पास पटरी पर अचानक एक बड़ा पत्थर आने से फिसल गई। गाड़ी का लोको और उसको लग कर जुड़ा लगेज कम जनरेटर वैन पटरी से उतर गया। गति काबू में करने से किसी अप्रिय घटना या जानमाल के नुकसान को टाला जा सका है।
घटना की खबर लोको पायलट द्वारा रेल कण्ट्रोल को दी गयी और तुरन्त ही रतलाम मण्डल का रेल प्रशासन अपनी ART एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन के साथ घटनास्थल पर रवाना हुवा। जल्द ही सुरक्षा कार्य पूरे कर गाड़ी को रवाना कर दिया जाएगा।
15 सितम्बर 2023, शुक्रवार, भाद्रपद, कृष्ण पक्ष, अमावस्या, विक्रम संवत 2080
मा. रेल राज्य मन्त्री दर्शना जरदोष ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है, सौराष्ट्र की जनता के सुविधा हेतु अहमदाबाद से संचालित की जाने वाली छह जोड़ी गाड़ियाँ जल्द ही राजकोट स्टेशन तक विस्तारित की जा रही है। इसकी संक्षिप्त समयसारणी रेल प्रशासन ने जारी की है।
1: 19421/22 अहमदाबाद पटना अहमदाबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस
2: 22967/68 अहमदाबाद प्रयागराज जंक्शन अहमदाबाद साप्ताहिक सुपरफास्ट
3: 19413/14 अहमदाबाद कोलकाता अहमदाबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस
4: 11049/50 अहमदाबाद कोल्हापुर अहमदाबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस
5: 22138/37 अहमदाबाद नागपुर अहमदाबाद त्रिसाप्ताहिक प्रेरणा सुपरफास्ट
6: 12917/18 अहमदाबाद हजरत निजामुद्दीन अहमदाबाद साप्ताहिक गुजरात सम्पर्क क्रान्ति सुपरफास्ट
आशा है, जल्द इनके विस्तार की तिथियां भी जारी हो जाएगी।
14 सितम्बर 2023, गुरुवार, भाद्रपद, कृष्ण पक्ष, अमावस्या, विक्रम संवत 2080
मित्रों, आज माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चाम्पा – जामगा तीसरी रेल लाइन का लोकार्पण करने जा रहे। यह हावडा से मुम्बई के बीच मुख्य रेल मार्ग का ही एक खण्ड है। इस सम्पूर्ण खण्ड में लगातार रेल पटरियां बढाने का अर्थात दोहरीकरण से तिहरीकरण और कहीं कहीं चार लाइनोंका नेटवर्क बनाया जा रहा है। यह वो क्षेत्र है, जहाँसे लगातार कोयले से भरी लम्बी लम्बी मालगाड़ियां निकलती है।
वर्षोँसे रेल इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट की मांग करता यह क्षेत्र अब तेजी से विकास की ओर आक्रमण कर रहा है। आइए देखते है, समूचे हावडा – मुम्बई वाया नागपुर रेल मार्ग की सद्यस्थिति क्या है,
हावड़ा – मुंबई वाया नागपुर खंड एक नज़र में,
1. हावड़ा – संतरागाछी दूरी – 7 किमी स्थिति – चौथी लाइन चालू है
2. संतरागाछी – खड़गपुर दूरी – 110 कि.मी स्थिति – तीसरी लाइन चालू है
3. खड़गपुर – आदित्यपुर खड़गपुर – कलाईकुंडा (9 किलोमीटर) तीसरी लाइन निर्माणाधीन है कलाईकुंडा – घाटशिला (90.58 किलोमीटर) तीसरी लाइन चालू है घाटशिला – आदित्यपुर (40.71 किलोमीटर) तीसरी लाइन निर्माणाधीन है।
4. आदित्यपुर – बंडामुंडा दूरी – 157 किमी स्थिति- तीसरी लाइन चालू है
5. बंडामुंडा – राउरकेला दूरी – 7 किमी स्थिति – तीसरी लाइन चालू है। चौथी लाइन निर्माणाधीन है
6. राउरकेला – झारसुगुड़ा दूरी – 101 कि.मी स्थिति – तीसरी लाइन चालू है
7. झारसुगुड़ा – चांपा दूरी – 206 किमी झारुसगुड़ा – जामगा (54 किलोमीटर) चौथी लाइन चालू है। जामगा – रॉबर्टसन (44 किमी) तीसरी लाइन चालू है. चौथी लाइन निर्माणाधीन है। रॉबर्टसन – झाराडीह (14 किमी) फ़ोर्थ लाइन चालू है। झाराडीह-सरगांव (32 किलोमीटर) तीसरी लाइन चालू है। चौथी लाइन निर्माणाधीन है। सरगांव – चांपा (8 किमी) चौथी लाइन चालू है चांपा – लटिया (29 किमी) यह लाइन चालू है. चौथी लाइन निर्माणाधीन है। लाटिया केबिन – गेटोरा (11 किमी) चौथी लाइन चालू है। गेटोरा – बिलासपुर (6 कि.मी.) तीसरी लाइन चालू है. चौथी लाइन निर्माणाधीन है।
8. बिलासपुर – राजनांदगांव दूरी – 178 किमी तीसरी लाइन चालू है, उरकुरा – सरोना (12 किलोमीटर) के बीच चौथी लाइन चालू है
9. राजनांदगांव – नागपुर दूरी – 228 किमी 140 किलोमीटर चालू है राजनांदगांव – पनियाजोब (39 किमी) तीसरी लाइन चालू है बोर तलाव – दारेकासा (8 किमी) तीसरी लाइन चालू है काचेवानी – भंडारा रोड (45 किलोमीटर) तीसरी लाइन चालू है
11. नागपुर – वर्धा दूरी – 79 कि.मी स्थिति – बुटीबोरी – सिंदी (18 किमी) तीसरी और चौथी लाइन चालू, बचे हिस्से पर काम चल रहा है.
14. वर्धा – भुसावल दूरी – 314 किमी स्थिति- दोहरी लाइन चालू है
15. भुसावल – जलगाँव दूरी – 24 कि.मी स्थिति – चौथी लाइन चालू है।
16. जलगांव – मनमाड दूरी – 160 कि.मी जलगांव – पचोरा (48 किलोमीटर) तीसरी लाइन चालू है पचोरा – नांदगांव (107 किलोमीटर) तीसरी लाइन निर्माणाधीन है। नांदगांव – मनमाड (25 किलोमीटर) तीसरी लाइन चालू है
17. मनमाड – इगतपुरी दूरी – 124 किमी स्थिति – तीसरी लाइन स्वीकृत
18. इगतपुरी – कसारा दूरी – 16 किमी स्थिति- तीसरी लाइन चालू है
19. कसारा – कल्याण दूरी – 67 किमी स्थिति – तीसरी लाइन निर्माणाधीन है।
20. कल्याण – लोकमान्य तिलक टर्मिनस दूरी – 37 किमी स्थिति – 5-6 वीं लाइन चालू है।
प्रमीत घोष द्वारा संकलित डेटा
लेख में सभी मैप्स के लिए indiarailinfo.com के आभारी है।
12 सितम्बर 2023, मंगलवार, भाद्रपद, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी, विक्रम संवत 2080
मा. रेल राज्य मन्त्री दर्शना जरदोष ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है, सौराष्ट्र की जनता के सुविधा हेतु अहमदाबाद से संचालित की जाने वाली छह जोड़ी गाड़ियाँ जल्द ही राजकोट स्टेशन तक विस्तारित की जा रही है।
यह है, निम्नलिखित गाड़ियाँ,
1: 19421/22 अहमदाबाद पटना अहमदाबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस
2: 22967/68 अहमदाबाद प्रयागराज जंक्शन अहमदाबाद साप्ताहिक सुपरफास्ट
3: 19413/14 अहमदाबाद कोलकाता अहमदाबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस
4: 11049/50 अहमदाबाद कोल्हापुर अहमदाबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस
5: 22138/37 अहमदाबाद नागपुर अहमदाबाद त्रिसाप्ताहिक प्रेरणा सुपरफास्ट
6: 12917/18 अहमदाबाद हजरत निजामुद्दीन अहमदाबाद साप्ताहिक गुजरात सम्पर्क क्रान्ति सुपरफास्ट
गुजरात के सौराष्ट्र भाग को यह बड़ी सौगात इस विस्तार के रूप में मिल रही है।
12 सितम्बर 2023, मंगलवार, भाद्रपद, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी, विक्रम संवत 2080
बान्द्रा से बाड़मेर के बीच दो नई साप्ताहिक गाड़ियाँ चलाने की अनुमति रेल प्रशासन ने दे दी है।
12997 बान्द्रा टर्मिनस बाड़मेर साप्ताहिक सुपरफास्ट सप्ताह में प्रत्येक बुधवार को रात 23:35 को बान्द्रा टर्मिनस से निकलेगी और गुरुवार को शाम 18:00 को बाड़मेर पहुंचेगी। वापसीमे 12998 बाड़मेर बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक सुपरफास्ट प्रत्येक गुरुवार को रात 22:50 को बाड़मेर से निकलेगी और शुक्रवार को दोपहर 15:50 को बान्द्रा टर्मिनस पहुँचेंगी।
19009 बान्द्रा टर्मिनस बाड़मेर साप्ताहिक एक्सप्रेस सप्ताह में प्रत्येक शुक्रवार को शाम 19:25 को बान्द्रा टर्मिनस से निकलेगी और शनिवार को दोपहर 13:40 को बाड़मेर पहुंचेगी। वापसीमे 19010 बाड़मेर बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस प्रत्येक शनिवार को रात 21:30 को बाड़मेर से निकलेगी और रविवार को दोपहर 15:50 को बान्द्रा टर्मिनस पहुँचेंगी।