Uncategorised

मध्य रेलवे की विशेष गाड़ियाँ :

मध्य रेलवे ने विशेष गाड़ियोंकी लिस्ट जारी की है। मुम्बईसे कानपुर, पुणे से झांसी, अमरावती रायगड़, अम्बिकापुर इज्तेमा स्पेशल, और नागपुर से मुम्बई के बीच महापरिनिर्वाण स्पेशल गाड़ियाँ चलाई जा रही है।

पश्चिम रेलवे के राजकोट विभाग से गुजरने वाली गाड़ियोंमे लगेंगे अतिरिक्त कोचेस।

Uncategorised

आज फोटोज देखते है: कुछ पुराने, कुछ नए

यह फोटो 1940 की, लाहौर स्टेशन की है, जब रेलवे सीधे मुम्बईसे पेशावर तक चलती थी। ब्रिटिश राज था और पार्टीशन नही हुवा था।

1920 में कोलकाता से चेन्नई याने तब का कलकत्ता से मद्रास मार्ग के किसी स्टेशन की है। तब आम हिंदुस्तानी यात्री रेलवे के तीसरे दर्जे में यात्रा कर पाते थे।

यह है पुरैच्ची थलाईवार डॉ एम जी आर चैन्नई सेंट्रल स्टेशन। अरे भाई, यह आज का नाम है, तब याने 1870 का मद्रास सेंट्रल स्टेशन। इसके ब्रिटिश वास्तुविद थे जॉन होर्डिंग्ज।

यह है जामरुड रेल्वे स्टेशन, आ हाँ! अब पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पेशावर के पास का स्टेशन है।

चलो, आ जाते अपने आज में। एक नई गाड़ी 14817 / 14818 बांद्रा भगत की कोठी एक्सप्रेस वाया भीलड़ी, समदड़ी होकर चलने लगी है।

आज 13147 / 13148 सियालदाह न्यु कूचबिहार सियालदाह उत्तर बंग एक्सप्रेस का बामनहाट स्टेशन तक विस्तार किया गया। उसी की कुछ तस्वीरें और समयसारिणी।

पुराने फोटो : इंडियन हिस्ट्री फोटोज ट्विटर से साभार

Uncategorised

मुम्बई के लिए महाराष्ट्र के विभिन्न भागोंसे चलेगी महापरिनिर्वाण स्पेशल गाड़ियाँ।

06 दिसम्बर को भारतरत्न बाबासाहेब आम्बेडकर को आदरांजलि देने हेतु पूरे देश से उनके अनुयायी मुम्बई की ओर निकल पड़ते है। यह ऐसा जुनून होता है, हर किसी को उस दिन दादर की चैत्यभूमि पर जाकर अपने नेता, अपने दैवत को नमन करने की अटूट इच्छा रहती है। मुम्बई की ओर आनेवाली सभी गाड़ियोंमे जय भीम ऐसा जयघोष गूंजते रहता है। विशेष गाड़ियाँ और रेग्युलर चलनेवाली भी गाड़ियाँ यात्रिओंसे बिल्कुल भरी रहती है।

हर वर्ष की तरह मध्य रेलवे ने इस बार भी, मुम्बई में महापरिनिर्वाण पर्व पर पहुंचने वाले यात्रिओंके लिए नागपुर मुम्बई, सोलापुर, आदिलाबाद से मुम्बई के बीच विशेष गाड़ियोंका नियोजन किया है। साथही भुसावल मुम्बई पैसेंजर और मुम्बई कोल्हापुर महालक्ष्मी एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोचेस लगाए जा रहे है। कृपया परिपत्रक देख ले।

SCR special train :-

Adilabad -Dadar – Adilabad special

Central Railways circular on Mahaparinirvan special trains

Uncategorised

उत्तर रेलवे की खबरें जारी है।

उत्तर रेलवे से गुजरने वाली लगभग सभी लोकप्रिय ट्रेनोमे यात्रिओंकी सुविधा के लिए एक्स्ट्रा कोचेस लगाए जा रहे है।

यात्रीगण कृपया ध्यान दे,

आप यदि कल 30 नवम्बर को अम्बाला होकर रेल यात्रा करनेवाले है, तो निम्नलिखित परिपत्रक को ध्यानसे पढ़ लेवें। अम्बाला विभाग में कल लगभग दिनभर रेल ब्लॉक रहने वाला है। इस कारण कुछ गाड़ियाँ रद्द / आंशिक रद्द / अलग मार्ग से चलायी जानी है। परिपत्रक को मद्देनजर रखते हुए अपनी यात्रा का नियोजन करे।