Uncategorised

देश की अठरवीं वन्देभारत, गुवाहाटी – न्यु जलपाईगुड़ी के बीच दौडेगी

27 मई 2023, शनिवार, जेष्ठ, शुक्ल पक्ष, सप्तमी, विक्रम संवत 2080

देश भर में रेल यात्रिओंके दिलोंपर राज करती वन्देभारत एक्सप्रेस अब असम पहुंच रही है।वन्देभारत की 18वीं आवृत्ति पश्चिम बंगाल के न्यु जलपाईगुड़ी से असम के गुवाहाटी के बीच मई की 31 से नियमित फर्राटा भरेंगी।

22227/28 न्यु जलपाईगुड़ी – गुवाहाटी – न्यु जलपाईगुड़ी वन्देभारत एक्सप्रेस सप्ताह में छह दिन, प्रत्येक मंगलवार छोड़कर चलाई जाएंगी। निम्नलिखित परिपत्रक में विस्तृत समयसारणी दी गयी है। यात्रीगण केवल PTT अर्थात पब्लिक टाइमटेबल के अनुसार समयसारणी समझे। WTT याने ‘वर्किंग टाइमटेबल’ रेल के परिचालन विभाग के लिए उपयोग में आता है।

गाड़ी के नियमित परिचालन के पूर्व दिनांक 29 मई को गुवाहाटी से वन्देभारत के उद्धाटन विशेष रन का आयोजन किया गया है। यह उद्धाटन विशेष दोपहर 12 बजे न्यू जलपाईगुड़ी के लिए चलेंगी और ततपश्चात 31 से नियमित दौड़ना शुरू कर देगी।

Uncategorised

रेल इन्फ्रास्ट्रक्चर में मध्य रेल भुसावल मण्डल अग्रेसर : जलगाँव – मनमाड़ थर्ड रेल लाइन कार्य में नांदगाँव जुड़ेगा। रेल ब्लॉक रहेगा 29/30 मई को और कई यात्री गाड़ियाँ रद्द/आँशिक रद्द/ नियंत्रित की रहेंगी

27 मई 2023, शनिवार, जेष्ठ, शुक्ल पक्ष, सप्तमी, विक्रम संवत 2080

मध्य रेल में भुसावल – जलगांव खण्ड पर चार रेल लाइन और अब जलगाँव – मनमाड़ खण्ड पर जलगाँव – पाचोरा के बाद नांदगाँव भी तीसरी लाइन वाला स्टेशन बनने जा रहा है। नांदगाँव में यार्ड तीसरे रेल लाइन के मद्देनजर रिमॉडलिंग किया जाना है।

दिनांक 29 मई की दोपहर 15:30 से 30 मई की दोपहर 15:30 तक अर्थात 24 घण्टे का रेल ब्लॉक लिया जा रहा है। इस समय के दौरान निम्नलिखित गाड़ियाँ रद्द/आँशिक रद्द/मार्ग परिवर्तन और नियंत्रण कर चलाई जाएंगी। JCO का अर्थ होता है ‘जर्नी कमिन्स ऑन’ अर्थात गाड़ी के प्रारंभिक स्टेशन से चलने की तिथि

रद्द की जानेवाली गाड़ियाँ :-

JCO दिनांक 29/5/2023

11114 भुसावल देवलाली एक्सप्रेस प्रतिदिन

11026 पुणे भुसावल हुतात्मा एक्सप्रेस प्रतिदिन

12140 नागपुर मुम्बई सेवाग्राम सुपरफास्ट प्रतिदिन

JCO दिनांक 30/5/2023

11120 भुसावल इगतपुरी एक्सप्रेस प्रतिदिन

11119 इगतपुरी भुसावल एक्सप्रेस प्रतिदिन

11113 देवलाली भुसावल एक्सप्रेस प्रतिदिन

11025 भुसावल पुणे हुतात्मा एक्सप्रेस प्रतिदिन

12139 मुम्बई नागपुर सेवाग्राम एक्सप्रेस प्रतिदिन

मार्ग परिवर्तन कर चलनेवाली गाड़ियाँ :

12753 नान्देड़ निजामुद्दीन मराठवाड़ा सम्पर्क क्रांति JCO 30/5/2023 अपने नियमित मार्ग की जगह नान्देड़ – अकोला – भुसावल बाईपास कोर्ड से खण्डवा से अपने नियमित मार्ग से आगे निजामुद्दीन की ओर चलेगी। इस दौरान अपने नियमित स्टॉपेज परभणी, जालना, सम्भाजी नगर, मनमाड़, जलगाँव स्किप होंगे।

12715 नान्देड़ अमृतसर सचखण्ड एक्सप्रेस JCO 29/5/2023 अपने नियमित मार्ग की जगह नान्देड़ – अकोला – भुसावल बाईपास कोर्ड से बुरहानपुर से अपने नियमित मार्ग से आगे अमृतसर की ओर चलेगी। इस दौरान अपने नियमित स्टॉपेज पूर्णा, परभणी, सेलु, जालना, सम्भाजी नगर, मनमाड़, चालीसगांव, पाचोरा, जलगाँव एवं भुसावल स्टेशंस स्किप होंगे।

12716 अमृतसर नान्देड़ सचखण्ड एक्सप्रेस JCO 29/5/2023 अपने नियमित मार्ग की जगह बुरहानपुर के बाद भुसावल बाईपास कोर्ड से अकोला वाशिम, हिंगोली मार्ग से नान्देड़ पहुंचेंगी। इस दौरान भुसावल, जलगाँव, पाचोरा, चालीसगांव, मनमाड़, संभाजीनगर, जालना, सेलु, परभणी यह स्टेशन्स स्किप होंगे।

12617 एर्नाकुलम निजामुद्दीन मंगला एक्सप्रेस JCO 28/5/2023 नियमित मार्ग की बजाय रोहा, वसई रोड, उधना, जलगाँव होकर भुसावल से नियमित मार्ग पर चलेगी। इस दौरान पनवेल, कल्याण, नासिक, मनमाड़ यह स्टेशन्स स्किप होंगे।

12618 निजामुद्दीन एर्नाकुलम मंगला एक्सप्रेस JCO 29/5/2023 अपने नियमित मार्ग से भुसावल आने के बाद आगे जलगाँव, उधना, वसई रोड होकर रोहा पहुंच अपने नियमित मार्ग से आगे एर्नाकुलम की ओर चलेंगी। इस दौरान मनमाड़, नासिक, कल्याण एवं पनवेल स्टेशन्स स्किप होंगे।

निम्नलिखित गाड़ियाँ नियंत्रण कर, रोक कर चलाई जाएंगी।

Uncategorised

उज्जैन देहरादून के बीच चलनेवाली उज्जैयनी द्विसाप्ताहिक का इन्दौर तक विस्तार

26 मई 2023, शुक्रवार, जेष्ठ, शुक्ल पक्ष, सप्तमी, विक्रम संवत 2080

14309/10 उज्जैन देहरादून उज्जैन द्विसाप्ताहिक उज्जैयनी एक्सप्रेस को उज्जैन से आगे इन्दौर के लक्ष्मीबाई नगर तक विस्तारित कर दिया गया है।

यह विस्तार दिनांक 31 मई को, 14309 उज्जैयनी एक्सप्रेस के लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन से चलने से लागू हो जाएगा। गाड़ी के उज्जैन से देहरादून के बीच समयसारणी और आगमन/प्रस्थान की तिथीयों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

कृपया विस्तारित मार्ग की समयसारणी हेतु निम्नलिखित परिपत्रक देखिए,

Uncategorised

ढहर का बालाजी (जयपुर) से तिरुपति एवं साईं नगर शिर्डी के बीच चलनेवाली विशेष गाड़ियोंका सुखद मार्ग विस्तार

26 मई 2023, शुक्रवार, जेष्ठ, शुक्ल पक्ष, सप्तमी, विक्रम संवत 2080

निम्नलिखित परिपत्रक में विस्तारित मार्ग की समयसारणी दी जा रही है। ढहर का बालाजी से तिरुपति साथ ही साईं नगर शिर्डी के बीच शेड्यूल में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है।

09715/16 ढहर का बालाजी से तिरुपति के बीच चलनेवाली साप्ताहिक विशेष का ढहर के बालाजी से आगे रिंगस, सीकर, नवलगढ़, झुंझुनूं, चिड़ावा, लोहारू, सादुलपुर होकर हिसार तक विस्तार किया जा रहा है। यह विस्तार जून के पहले सप्ताह से लागू होगा।

09739/40 ढहर का बालाजी से साईं नगर शिर्डी के बीच चलनेवाली साप्ताहिक विशेष का ढहर के बालाजी से आगे रिंगस, सीकर, लक्ष्मणगढ़, फतेहपुर शेखावटी, चुरू, रतनगढ़, राजलदेसर, श्री डूंगरगढ़ होकर बीकानेर तक विस्तार किया जा रहा है। यह विस्तार जून के पहले सप्ताह से लागू होगा।

इन विस्तार से बीकानेर और हिसार को तिरुपति और साईं नगर शिर्डी के लिए सीधा रेल सम्पर्क मिला है। फ़िलहाल यह विशेष गाडीयाँ है, अतिरिक्त किराया दर से चलाई जा रही है, और सीमित अवधि के लिए चल रही है। यात्रिओंकी बेहतर माँग रहती है, तो प्रशासन इनको नियमित भी कर सकती है।

Uncategorised

रेल यात्री आरक्षण का भीषण, बीभत्स रूप!

25 मई 2023, गुरुवार, जेष्ठ, शुक्ल पक्ष, षष्टी, विक्रम संवत 2080

मित्रों, कृपया निम्नलिखित आरक्षण टिकट बारिकीसे देखिए,

यह ई-टिकट भारतीय रेल की आरक्षण वेबसाइट IRCTC से निकाली गई है। यात्रा की तिथि 15 सितम्बर 2023 और टिकट निकालने की तिथि 15 मई 2023 है। याने उपभोक्ता ने रेल प्रशासन द्वारा दी गयी 120 दिन पहले आरक्षण करने की सुविधा का पूर्णतयः उपयोग किया है।

देखनेवाली बात यह है, 120 दिन पहले आरक्षण खुलते ही, जो की सुबह 8:00 बजे खुला है, फुल्ली उपलब्धतता के साथ शुरू हुई आरक्षण लेने की प्रक्रिया केवल पौने दो मिनट में टिकट बनते वक्त प्रतिक्षासूची 1221/24 पहुंच गई।

इसका अर्थ यह है, 9 स्लिपर कोच के 720 बर्थ पूरे बुक होकर 1200 प्रतिक्षासूची धारक गाड़ी की आरक्षण सूची में जड़ गए। 😢 यही रेल आरक्षण प्रणाली का भीषण वास्तव, बीभत्सता है। क्या यह 1200 तक की प्रतिक्षासूची कन्फ़र्म में बदलेगी? कोई नासमझ भी बता देगा, कतई चान्स ही नहीं। फिर क्या तुक है, इतनी वेटिंग चलाने की?

हम रेल व्यवस्था को देखते है। बीते वर्षोमें किसी भी मार्ग की यात्री गाड़ियाँ, हद हो गई ज्यादा में ज्यादा दुगुनी हुई होंगी। यह भी हम उस रेल मार्ग की पराकाष्ठा अनुमानित कर बोल रहे है। मगर रेल यात्री कई कई गुना बढ़ गए है। रेलवे के लोकप्रिय मार्ग अपनी क्षमता से 150% अर्थात डेढ़ गुना क्षमतासे कार्य कर रहे है। ऐसे में आरक्षण की हालत यह न होगी तो क्या होगी?

हमारा यह ब्लॉग किसी भी राजनीति से प्रेरित नहीं है, हम केवल और केवल ‘रेल’ यही दृष्टिकोण मद्देनजर रखते हुए हमारे ब्लॉग में रचना करते रहते है। रेल विभाग बीते 7-8 वर्षोंमें अपने बुनियादी ढांचे के विस्तार में लगा है। विद्यमान सरकार इस दिशा में दूरदृष्टि रख, व्यापक कार्य कर रही है। अनेकों मार्ग पर सिंगल लाइन को दोहरीकरण, दोहरी लाइन को तीन और चार लाइन रेल नेटवर्क में युद्ध स्तर पर बदला जा रहा है। “DFC डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर” यह भारतीय रेल का सुवर्ण अंक है, जो बहुतांश मार्ग पर काम करने लग गया है, पुर्णत्व की ओर अग्रेसर है। रेल ऑटो-सिग्नलिंग का काम जगह जगह चल रहा है। इससे रेल ब्लॉक में ज्यादा गाड़ियाँ परिचालित की जा सकेंगी। स्टैंडर्ड कोच संरचना किये जाने से, प्रस्थान स्टेशन पर रैक की अनुलूब्धतता के कारण होने वाली देरी को टाला जा रहा है। तेज गति क्षमता सज्जित और कम रखरखाव वाली LHB गाड़ियोंके रैक के कारण गाड़ियाँ लम्बी दूरी के लिए उपलब्ध रहती है। सम्पूर्ण विद्युतीकरण और ‘नो शंटिंग पॉलिसी’ से भी गाड़ियोंके परिचालन में काफी फर्क आया है। यह तो बात हुई रेल यातायात के सुधारोंकी, अब आरक्षण प्रणाली पर विचार करते है।

जब आरक्षण खुलता है, फिर वह 120 दिनोंवाला अग्रिम हो या एक दिन पहले वाला तत्काल मिनटों नहीं सैकंडोंमे फुल्ल हो जाता है। रेल विभाग को चाहिए की 720 बर्थस पर ज्यादा से ज्यादा 25% प्रतिक्षासूची टिकट जारी करें। इसके बाद वह गाड़ी आरक्षण प्रणाली में “नो रूम” करार की जाए। यहाँसे परिचालन विभाग का काम शुरू होगा। वे मार्ग पर यदि सम्भव हो, विशेष गाड़ियोंकी घोषणा जल्द ही कर दे, सम्भवतः 90 दिन पहले। गौरतलब यह होता है, वाणिज्य विभाग के पास 120 पहले फुल हुई गाड़ियोंका लेखाजोखा होने के बावजूद परिचालन विभाग मात्र 2-4 पहले विशेष गाड़ियोंकी घोषणा करता है। इतना सब्र किसी भी यात्री के पास नही रहता और वह मजबूरन 8-15 पहले अपनी व्यवस्था किसी और साधन से कर लेता है।

दूसरा रेल जानकार अनेकोंबार रेल्वेकी PRS काऊंटर्स पर प्रतिक्षासूचीवाले टिकटधारी यात्रिओंकी, आरक्षित कोच में घूसखोरी के बारे में आपत्ति ले चुके है। यह रेल आरक्षण प्रणाली का बेहद खराब पहलू है। रेल PRS आरक्षण में बेतहाशा आबंटित प्रतिक्षासूची टिकट और आगे गाड़ी में चलनेवाले टिकट जाँच दल की उन प्रतिक्षासूची धारकोंपर कार्रवाई करने की असमर्थतता को उजागर करती है। यह रद्द हुए टिकटों पर यात्री अपनी धनवापसी करे बगैर आरक्षित कोचों में घुसकर यात्रा करते रहता है और रेल टिकट जाँच दल उनपर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करते। 4 माह पहले आरक्षण कर चुके यात्रिओंके प्रति रेल विभाग की यह घनघोर अनास्था है। PRS टिकट पर प्रतिक्षासूची का आबंटन तुरन्त बन्द किया जाना चाहिए इसके सिवा दूसरा कोई विकल्प सामने नजर नहीं आता तब ही ऐसे यात्रिओंपर अंकुश लग पायेगा।

चलिए, आज बहुत बातें हो गयी। बस आशा है, रेल विभाग अपने ऐसे 1200 वेटिंग वाले टिकट देखें और शर्मिंदगी से ही सही, अपनी यात्री यातायात व्यवस्थाओं में कुछ ठोस सुधार करने का प्रयास करें।