Uncategorised

भारतीय रेल के सभी प्रमुख रेल मार्ग के साथ और 53 शाखा मार्ग भी 130 kmph गति के लिए उन्नत किये जायेंगे।

19 अप्रैल 2023, बुधवार, वैशाख, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी, विक्रम संवत 2080

भारतीय रेल अब अपनी गति से आगे बढ़ने लगी है। उन्नत चल स्टॉक अर्थात तेज गति के लोको, कोचेस, वन्देभारत जैसे ट्रेन सेट्स, ऑटोमेटिक सिग्नलिंग सिस्टम और बहुत कुछ।

मित्रों, वाहन तेज गतीसे चलने के काबिल हो तो उसे उसकी पूर्ण क्षमता के मार्ग भी आवश्यक है। साथ ही मार्ग की अन्य गाड़ियाँ जैसे मालगाड़ी जिनकी गति ज्यादा नही होती वह इन तीव्र गति की गाड़ियोंको चलने में प्रतिरोध उत्पन्न करती है अतः उनके लिए रेल विभाग अलगसे मार्ग चाहता है। यूँ तो EDFC और WDFC दो मालगाड़ी के लिए समर्पित गलियारों का निर्माण पुर्णत्व की ओर है, मगर इतर मार्ग जहाँ फ़िलहाल इस तरह के पूर्णतः अलग फ्रेट कॉरिडोर नही है, वहाँ पर तीसरी, चौथी लाइन मालगाड़ी के लिए उपयोग में लाने की हेतु निर्माण की जा रही है।

रेल्वेके जो स्वर्ण चतुर्भुज मार्ग है; मुम्बई – चेन्नई, चेन्नई – कोलकाता, कोलकाता – दिल्ली और दिल्ली – मुम्बई साथ ही इनको छेदने वाले अक्ष मुम्बई – कोलकाता और दिल्ली – चेन्नई इनके 130 kmph गति के लिए उन्निकरण का काम भी लगभग पूरा हो चुका है। इन्ही मार्गों का तिहरीकरण, चौथे मार्ग के भी सर्वे औऱ कई खण्डो में काम जारी भी है।

अब रेल विभाग इन प्रमुख मार्गोंके अलावा शाखा मार्गोंको भी 130 kmph गति क्षमता के योग्य करना चाहती है और यह कार्य मार्च 2024 तक पूरा करने की टाइम लाइन तैयार की जा रही है। आइए, हम देखते है उन मार्गोंकी सूची,

आप यह समझ कर चलिए, आनेवाले दिनोंमें जो 400 वन्देभारत गाड़ियाँ पटरियों पर दौडनेवाली है, यह सारी तैयारियाँ उसी की है। 😊

ग्रुप A के चार मार्ग, नई दिल्ली – हावड़ा राजधानी मार्ग, नई दिल्ली – मुम्बई सेंट्रल फ्रंटियर मेल मार्ग, नई दिल्ली – चेन्नई ग्रैंड ट्रंक मार्ग एवं हावड़ा – नागपुर – मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज यह 160 kmph की गति में उन्नत किये जायेंगे।
Uncategorised

हुजूर साहिब नान्देड़ – इरोड के बीच सिकंदराबाद, रेनिगुंटा होकर साप्ताहिक विशेष गाड़ी

18 अप्रैल 2023, मंगलवार, वैशाख, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी, विक्रम संवत 2080

07189 नान्देड़ इरोड़ साप्ताहिक विशेष दिनांक 21 अप्रैल से 30 जून तक, प्रत्येक शुक्रवार को नान्देड़ से रवाना होगी। वापसीमे 07190 इरोड़ नान्देड़ साप्ताहिक विशेष दिनांक 23 अप्रैल से 02 जुलाई तक प्रत्येक रविवार को इरोड़ से चलेगी।

गाड़ी की संरचना : 02 वातानुकूल टू टियर, 05 वातानुकूल थ्री टियर, 07 स्लीपर, 02 द्वितीय श्रेणी साधारण, 02 एसएलआर कुल 18 कोच

यात्रीगण ज्ञात रहे, यह TOD ट्रेन ऑन डिमाण्ड श्रेणी की विशेष गाड़ी है अतः इसके किराए नियमित किरायोंसे 1.3 गुना ज्यादा रहेंगे।

समयसारणी निम्नलिखित;

Uncategorised

खबरें उपरे NWR से…! कुछ समय परिवर्तन, कुछ स्पीडअप!

17 अप्रैल 2023, सोमवार, वैशाख, कृष्ण पक्ष, द्वादशी, विक्रम संवत 2080

12981/82 जयपुर असरवा जयपुर गाड़ी की गति बढाई जा रही है। पहले विद्यमान समयसारणी देखिए,

यह हाल की नियमित समयसारणी है
12981/82 की

और यह है, 24 अप्रैल से जारी होनेवाली बदली हुई, तेज गति वाली समयसारणी

22985/86 उदयपुर सिटी – दिल्ली सराय रोहिल्ला – उदयपुर सिटी साप्ताहिक हमसफर एक्सप्रेस जयपुर, रेवाड़ी होकर चलती थी जो अब मार्ग बदलकर फुलेरा, रींगस, रेवाड़ी होकर चलेगी। यह मार्ग का बदलाव 30 अप्रैल से दोनों दिशाओंसे से नियमित रूप से लागू हो जाएगा।

साथ ही, 19602 न्यू जलपाईगुड़ी से उदयपुर सिटी के बीच चलनेवाली साप्ताहिक एक्सप्रेस का चन्देरिया से उदयपुर सिटी के बीच समय परिवर्तन

Uncategorised

पश्चिम रेलवे की दो साप्ताहिक विशेष गाड़ियाँ

16 अप्रैल 2023, रविवार, वैशाख, कृष्ण पक्ष, एकादशी, विक्रम संवत 2080

Uncategorised

जबलपुर – गोंदिया – जबलपुर प्रतिदिन विशेष गाड़ी

15 अप्रैल 2023, शनिवार, वैशाख, कृष्ण पक्ष, दशमी, विक्रम संवत 2080

05713/14 जबलपुर गोंदिया जबलपुर प्रतिदिन विशेष गाड़ी दिनांक 18 अप्रैल से शुरू की जा रही है। गाड़ी की संरचना 08 द्वितीय श्रेणी साधारण और 02 एसएलआर कुल 10 कोच की रहेंगी। यात्रीगण ज्ञात रहे, संक्रमण पूर्व 51707/08 जबलपुर गोंदिया जबलपुर सवारी गाड़ी का ही यह विशेष संस्करण है और विशेष होने के नाते किराये भी मेल/एक्सप्रेस के लगने सम्भावना है। 😊

समयसारणी : यात्रीगण, PTT याने पब्लिक टाइमटेबल वाले समयसारणी के अनुसार गाड़ी की समयसारणी माने। WTT याने वर्किंग टाइमटेबल होता है, जो रेल्वे के परिचालन विभाग के उपयोग का होता है।