Uncategorised

वन्दे मेट्रो : अवधारणा देश को गतिमान करने की!

15 अप्रैल 2023, शनिवार, वैशाख, कृष्ण पक्ष, दशमी, विक्रम संवत 2080

वन्देभारत एक्सप्रेस की सफलता से प्रेरित, भारतीय रेल वन्देभारत की छोटी आवृत्ति ‘वन्दे मेट्रो’ लाने की तैयारी में है।

वन्देभारत एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस की तर्ज पर एक ही दिन में अपना फेरा पूर्ण करती है। प्रस्थान स्टेशन से गंतव्य स्टेशन का अन्तर जो करीबन 400 से 750 किलोमीटर है, उसे औसत 80-100 kmph की गति से पूरा किया जाता है। यह औसत गति भारतीय रेल के नियमित सेवाओंमें फिलहाल सबसे उन्नत है। किसी भी दो बड़े उद्यमी या पर्यटन विशेष शहरोंको मात्र 5 से 7 घण्टे की समय सीमा के दायरे में लाने वाली यह प्रीमियम सेवा जल्द ही हवाई सेवाओं से स्पर्धा करते नजर आने वाली है। वन्देभारत एक्सप्रेस के बाद रेल प्रशासन अब ‘वन्दे मेट्रो’ को कौनसी अवधारणा के साथ लाने जा रहा है, देखते है।

‘वन्दे मेट्रो’ गाड़ी वन्देभारत एक्सप्रेस के 16 कोच के मुकाबले आधी अर्थात 8 कोच की रहेंगी। यह गाड़ी करीबन 100 किलोमीटर के दायरे में, किसी दो बड़े शहरोंको, दिनभर में 4 से 5 फेरे कर जोड़ेंगी। ‘वन्दे मेट्रो’, देश मे प्रचलित उपनगरीय सेवाओं में केवल दो शहरोंके बीच सीधा, तेज और नॉन-स्टॉप सम्पर्क यह विशेषता के साथ लाये जाने की संकल्पना दिखाई दे रही है। साथ मे यह सेवा किफायती भी रहेंगी ऐसा वादा रेल मन्त्री जी द्वारा किया गया है।

हमारे देश मे बड़े शहरोंमें व्यापार, व्यवसाय निमित्त या रोजगार, नौकरी कारणोंसे रोजाना चलनेवाले यात्रिओंकी बड़ी आवाजाही रहती है। उपनगरीय गाड़ियाँ मार्ग के सभी स्टापेजेस पर रुकती है। अतः बहुतसे यात्री अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए सीधे चलनेवाली मेल/एक्सप्रेस का रुख करते है। लम्बी दूरी की मेल/एक्सप्रेस में अग्रिम आरक्षण करना जरूरी रहता है और व्यापारियों, उद्यमियों की यात्रा अक्सर अकस्मात रहती है, ऐसी स्थिति में उन्हें गतिमान, सुरक्षित और तात्कालिक साधन की आवश्यकता रहती है। ‘वन्दे मेट्रो’ इन सारी आवश्यकताओं को पूरा करने में सक्षम रहेंगी। दो शहरोंके बीच 4 से 6 फेरे करनेवाली नॉन-स्टॉप तेज सेवा यात्रिओंके लिए बहुत बड़ी सौगात रह सकती है।

जो व्यवस्था वन्देभारत में है, अर्थात यात्रा में सुरक्षा, सुविधा, सरलता और सुगमता वहीं सारे अवधारणाओंके साथ ‘वन्दे मेट्रो’ इसी वर्ष के दिसम्बर अन्त तक भारतीय रेल के नेटवर्क में जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

Uncategorised

पुणे से दानापुर एवं कानपुर के लिए छुट्टी विशेष साप्ताहिक गाड़ियाँ

12 अप्रैल 2023, बुधवार, वैशाख, कृष्ण पक्ष, षष्टी, विक्रम संवत 2080

01039 पुणे दानापुर साप्ताहिक विशेष दिनांक 06 मई से 17 जून तक प्रत्येक शनिवार को एवं 01040 दानापुर पुणे साप्ताहिक विशेष दिनांक 08 मई से 19 जून तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी। गाड़ी की संरचना में वातानुकूल टु टियर, वातानुकूल थ्री टियर, स्लीपर और द्वितीय अनारक्षित कोच रहेंगे।

01037 पुणे कानपुर साप्ताहिक विशेष दिनांक 03 मई से 14 जून तक प्रत्येक बुधवार को एवं 01038 कानपुर पुणे साप्ताहिक विशेष दिनांक 04 मई से 15 जून तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी। गाड़ी की संरचना में 02 वातानुकूल टु टियर, 02 वातानुकूल थ्री टियर, 11 स्लीपर, 05 द्वितीय अनारक्षित और 02 एसएलआर, कुल 22 कोच रहेंगे।

01033/34 मुम्बई – नागपुर – मुम्बई छुट्टी विशेष के फेरे साप्ताहिक से बढ़ाकर द्विसाप्ताहिक किये गए।

Uncategorised

पंधरवीं वन्देभारत धारवाड़ – बेंगलुरु के रह सकती है।

11 अप्रैल 2023, मंगलवार, वैशाख, कृष्ण पक्ष, पंचमी, विक्रम संवत 2080

इस पत्राचार को देखें तो जल्द ही पंधरवीं “गुड़ न्यूज” मिलने जा रही है। एक ओर वन्देभारत एक्सप्रेस जल्द ही धारवाड़ – बेंगलुरु के बीच चल सकती है।

Uncategorised

अजमेर – दिल्ली के बीच देश की चौदहवीं वन्देभारत

11 अप्रैल 2023, मंगलवार, वैशाख, कृष्ण पक्ष, पंचमी, विक्रम संवत 2080

20977/78 अजमेर – दिल्ली कैंट – अजमेर वन्देभारत एक्सप्रेस सप्ताह में छह दिन, प्रत्येक बुधवार छोड़कर चलाई जाएगी। गाड़ी की उद्धाटन विशेष दौड़ 12 अप्रैल को जयपुर से दिल्ली कैंट के बीच आयोजित की जा सकती है और नियमित फेरे 13 अप्रैल से शुरू हो जाएंगे। निम्नलिखित परिपत्रक देखिए,

Uncategorised

सिकंदराबाद – तिरुपति वन्देभारत ने भी राह चलती नियमित गाड़ियोंकी समयसारणी हिलाई!😊

10 अप्रैल 2023, सोमवार, वैशाख, कृष्ण पक्ष, चतुर्थी, विक्रम संवत 2080

यात्रीगण, ध्यान दीजिए। 20701/02 सिकंदराबाद – तिरुपति – सिकंदराबाद वन्देभारत की समयसारणी में कुछ बदलाव किया गया है। साथ इस वन्देभारत एक्सप्रेस के समयसारणी को नियमित रखने के लिए, पूर्वचलित नियमित गाड़ियोंका समय भी बदला जाना है। गौरतलब यह है, नियमित मेल/एक्सप्रेस गाड़ियोंके सारे बदलाव वर्किंग समयसारणी WTT में किये जा रहे है, जो यात्रिओंके उपयोग की समयसारणी PTT पब्लिक टाइम टेबल पर असर नही करने वाले है।

निम्नलिखित गाड़ियोंके WTT वर्किंग समयसारणी मे बदलाव किया जा रहा है। यात्रीगण की समयसारणी PTT में कोई बदलाव नही होगा।

निम्नलिखित बदलाव गुड्डुर एवं दुव्वाडा स्टेशन से सम्बंधित है,

07974 मिरयालागुड़ा – काचेगुड़ा प्रतिदिन विशेष और 12703 हावडा सिकंदराबाद प्रतिदिन फलकनुमा सुपरफास्ट

12747 गुण्टूर विकाराबाद प्रतिदिन पलनाडू एक्सप्रेस, 17229 तिरुवनंतपुरम सिकंदराबाद प्रतिदिन शबरी एक्सप्रेस, 17016 सिकंदराबाद भुबनेश्वर प्रतिदिन विशाखा एक्सप्रेस, 12513 सिकंदराबाद गौहाटी साप्ताहिक सुपरफास्ट, 12748 विकाराबाद गुण्टूर प्रतिदिन पलनाडू सुपरफास्ट, 17256 लिंगमपल्ली नरसापुर प्रतिदिन एक्सप्रेस