Stories/ News Alerts

Uncategorised

भारतीय रेल का ‘जनआहार’ सुधारित मेनू, दर और मानकोंके साथ फिर बहाल हो रहा है !

20 जुलाई 2023, गुरुवार, अधिक श्रावण, शुक्ल पक्ष, तृतीया, विक्रम संवत 2080

भारतीय रेलवे द्वितीय श्रेणी साधारण कोचों के पास प्लेटफार्मों पर किफायती भोजन उपलब्ध कराएगा। ज्ञात रहे, यह योजना संक्रमण काल के पहले भारतीय रेल के प्रमुख स्टेशनोंपर ‘जनआहार’ नाम से चल रही थी, जिसमे ₹15/- के मूल्य पर 7 पुड़ी, आलू की सूखी सब्जी और अचार दिया जाता था।

अब सुधारित योजना इस प्रकार है, भोजन की आपूर्ति आईआरसीटीसी की रसोई इकाइयों (जलपान कक्ष और जन आहार) द्वारा की जाएगी।₹20/- एवं ₹50/- के 2 प्रकार के भोजन उपलब्ध होंगे। जिसमे ₹20/- का मेनू पहले की भाँति ही रहेगा, 175 ग्राम की 7 पूड़ी, 150 की आलू की सूखी सब्जी और 20 ग्राम अचार जबकी ₹50/- में स्नैक/कॉम्बो मिल्स के तहत दक्षिण भारतीय चावल की डिशेज जिनका एकत्रित वजन 350 ग्राम रहेगा। इसमे अन्य पदार्थोमे राजमा/छोले – चावल, खिचड़ी, कुलचे/भटूरे – छोले, पाव भाजी, मसाला डोसा उपलब्ध कराए जाएंगे। दोनों प्रकारोंके साथ ही 300 मिलीलीटर पीने के पानी की सिलबन्द बोतल/ग्लास भी शामिल है।

रेल विभाग ने इस मामले में विस्तृत परिपत्रक जारी किया है। मेनू के साथ ही विभिन्न क्षेत्रीय रेल के कुल 64 स्टेशनोंके नामों की घोषणा की गई है, जहाँ यह खानपान व्यवस्था शुरू हो चुकी है या जल्द ही शुरू हो जाएगी।

जयपुर, नागौर और अजमेर में लगे किफायती भोजन के स्टॉल्स
रेवाड़ी और अबु रोड
माइलादुत्तराई
गोंदिया

मध्य रेलवे में इसे निम्नलिखित स्टेशनों पर प्रदान किया जाएगा-

1) लोकमान्य तिलक टर्मिनस
2) नागपुर
3) पुणे
4) मनमाड
5) खंडवा
6) भुसावल

इसके अलावा और भी स्टेशनों की पहचान की जा रही है।

Uncategorised

रेल प्रशासन श्रमिकों के लिए अनारक्षित, अन्त्योदय जैसी गाड़ियाँ चलाने पर विचार कर रही है।

20 जुलाई 2023, गुरुवार, अधिक श्रावण, शुक्ल पक्ष, तृतीया, विक्रम संवत 2080

भारतीय रेल पर फिलहाल 28 किस्म के कोचेस चलते है, मगर आम श्रमिक वर्ग में द्वितीय साधारण याने प्रचलित भाषा मे जनरल और स्लिपर यह दो वर्ग ही लोकप्रिय है। जनरल वर्ग की टिकट अनारक्षित और हर समय उपलब्ध रहती है, इसके लिए यह ‘मोस्ट कॉमन’ सर्वाधिक उपयोग में आने वाला टिकट या यूँ कहे वर्ग है। इस वर्ग के लिए उधना – दानापुर और दिल्ली – गौहाटी के बीच एक – एक नियमित अनारक्षित यात्री गाड़ी चलाने का रेल प्रशासन विचार कर रही है।

हमारे देश मे उत्तरी, पूर्वी भारत से अधिकांश श्रमिक दक्षिण और पश्चिम भारत के बड़े शहरोंकी ओर स्थलांतर करते है। बड़े शहरोंकी ऊँचे दरों की मजदूरी इन्हें आकर्षित करती है। खैर, यह अर्थतज्ञों वाली बातें छोड़कर हमारे मुद्दे पर आते है। तो रेल विभाग देश के आम यात्रिओंके लिए अनारक्षित गाड़ियाँ लाने पर विचार कर रही है। ऐसे प्रयोग अन्त्योदय एवं जनसाधारण एक्सप्रेस के नाम पर पहले भी हो चुके है, जो दुर्भाग्यपूर्ण रूप से असफल रहे है। यात्रिओंकी असीमित माँग होने के बावजूद यह गाड़ियाँ असफल क्यों हुई? अक्सर खाली ही चलती है। जिसमे टाटानगर – लोकमान्य तिलक टर्मिनस द्विसाप्ताहिक अन्त्योदय एक्सप्रेस को बन्द किया जा चुका है। अन्य अन्त्योदय गाड़ियोंकी यात्री स्थिति के आँकड़े भी बाहर नहीं आते। क्या रेल विभाग इसकी प्रसिद्धि बराबर, सही तरीकेसे नही कर पाया? आइए, चर्चा करते है।

अनारक्षित गाड़ियोंका असफल होनेके पीछे महत्वपूर्ण कारण है इन गाड़ियोंका अनारक्षित होना, कैसे? हम समझाते है, अनारक्षित गाड़ियोंमे जो द्वितीय साधारण वर्ग की टिकट चलती है, उसकी बुकिंग असीमित अर्थात बिना किसी सीलिंग के की जाती है। और ठीक उसी तरह यात्री के उन कोचोंमे यात्रा करने पर भी कोई सीलिंग अर्थात बन्धन नही होता। इसे यूँ समझिए, एक जनरल कोच में 90 से 100 आसन उपलब्ध है और नियमित मेल/एक्सप्रेस जिनमे बमुश्किल 2 जनरल कोच रहते है, 200, 300 यात्री ठूंस ठूँस कर यात्रा कर रहे होते है। जब इस तरह की अनारक्षित गाड़ी चलाई जाती है, तो सर्वसाधारण यात्री यह सोचता है, इसके सारे कोचेस आम मेल/एक्सप्रेस की तरह ‘ओवर पैक्ड’ रहेंगे। क्योंकि मेल/एक्सप्रेस में आरक्षित कोच की बुकिंग देखकर उसे गाड़ी में रहनेवाली भीड़ का अंदाजा आ जाता है मगर इस अनारक्षित गाड़ी को प्रत्यक्ष देखने के सिवा उसका अंदाजा लगाना मुश्किल होता है, क्योंकि यह गाड़ी पूर्णतयः अनारक्षित होती है, तो इसकी बुकिंग्ज कितनी हो पाई है, कीतनी भर कर चलेगी यह केवल प्रत्यक्षदर्शी ही बता पायेगा।

दूसरा महत्वपूर्ण कारण भी इसकी अनारक्षित बुकिंग्ज से ही जुड़ा है। चूँकि अनारक्षित गाड़ी होने से यह गाड़ी IRCTC की ऑनलाइन टिकट बुकिंग वाली सूची में दिखाई नही देती और इसके चलते बहुतें अकस्मात रेल यात्रा करनेवाले यात्रियोंको इस गाड़ी के परिचालन की जानकारी समझ नही आती। एक तरह से जो स्टेशनोंपर घण्टों नियमित मेल/एक्सप्रेस गाडियोंके जनरल कोच ताकते रहते है और थोड़ीबहुत खाली जगहोंको इंतज़ार करते रहते है, उन यात्रियोंके लिए यह गाड़ियाँ उपयुक्त है। इसके बावजूद भी वह यात्री इन गाड़ियोंपर विश्वास नही रखते और खचाखच भरे नियमित मेल/एक्सप्रेस के जनरल कोच में ही सवार हो जाते है।

इसका बहुत ही आसान इलाज है, इन गाड़ियोंकी अनारक्षित बुकिंग्ज को द्वितीय सिटिंग अर्थात ‘2S’ में बदलना। 2S की टिकट किराया दर और जनरल द्वितीय साधारण के किराया दरों में मामूली सा केवल ₹15/- का ही फर्क है। जनरल टिकट दर में केवल प्रति व्यक्ति आरक्षण शुल्क ₹15/- ही बढ़ते है। मगर इसके फायदे बहुत हो जाएंगे। गाड़ी ऑनलाइन टिकट वेबसाइट, ऍप पर दिखाना शुरू हो जाएगी। यात्रिओंको गाड़ी में भीड़ कितनी रह सकती है, इसका अंदाज़ा आ जाएगा और सबसे महत्वपूर्ण, उसकी सीट अग्रिम बुक रहेंगी।

रेल विभाग यदि उपरोक्त निर्णय लें, तो इन श्रमिक वर्ग की रेल गाड़ियोंका सही उपयोग होगा।

तस्वीरें साभार : indiarailinfo.com

*पुरी – अहमदाबाद के बीच अन्त्योदय, जनसाधारण अनारक्षित एक्सप्रेस चली थी, जिसे असफलता के चलते, द्वितीय साधारण के 18 कोच हटाकर, 2A, 3A, SL वर्ग के कोच जोड़ दिए गए और नियमित मेल/एक्सप्रेस बना दिया गया। आज यह गाड़ियाँ पूर्व तटीय रेल ECoR की सर्वाधिक लोकप्रिय गाड़ियोंमे से है।

Uncategorised

मध्य रेल : अम्बरनाथ – बदलापुर के बीच रेल ट्रैक पर जलभराव, यात्री गाड़ियाँ रोकी जा रही है।

19 जुलाई 2023, बुधवार, अधिक श्रावण, शुक्ल पक्ष, द्वितिया, विक्रम संवत 2080

मध्य रेल के मुम्बई मण्डलपर, मुम्बई – पुणे रेल मार्ग के अम्बरनाथ – बदलापुर स्टेशनोंके बीच जलभराव की स्थिति है। यात्री सुरक्षा हेतु, रेल गाड़ियोंका परिचालन रोका जा रहा है।

रद्द की गई यात्री सेवाएं :

12123 मुम्बई पुणे डेक्कन क्वीन सुपरफास्ट JCO 19/7/2023 और 12124 पुणे मुम्बई डेक्कन क्वीन सुपरफास्ट JCO 20/7/2023 पूर्णतयः रद्द की गई है।

11009 मुम्बई पुणे सिंहगढ़ एक्सप्रेस JCO 19/7/2023 और 11010 पुणे मुम्बई सिंहगढ़ एक्सप्रेस JCO 20/7/2023 पूर्णतयः रद्द की गई है।

11008 मुम्बई पुणे डेक्कन एक्सप्रेस JCO 19/7/2023 और 11007 पुणे मुम्बई डेक्कन एक्सप्रेस JCO 20/7/2023 पूर्णतयः रद्द की गई है।

12128 पुणे मुम्बई इंटरसिटी सुपरफास्ट JCO 19/7/2023 और 12127 मुम्बई पुणे इंटरसिटी सुपरफास्ट JCO 20/7/2023 पूर्णतयः रद्द की गई है।

22106 पुणे मुम्बई इंद्रायणी सुपरफास्ट JCO 19/7/2023 और 12127 मुम्बई पुणे इंद्रायणी सुपरफास्ट JCO 20/7/2023 पूर्णतयः रद्द की गई है।

आँशिक रद्द गाड़ियाँ :

11030 कोल्हापुर मुम्बई कोयना एक्सप्रेस JCO 19/7/2023, को पुणे में आँशिक रद्द किया जा रहा है।

11139 मुम्बई गदग एक्सप्रेस JCO 19/7/2023 को पुणे से गदग के लिए रवाना किया जाएगा।

उपरोक्त दोनों गाड़ियाँ पुणे – मुम्बई के बीच रद्द रहेंगी।

मार्ग परिवर्तन कर चलाई जानेवाली गाड़ियाँ :

22943 दौंड इन्दौर प्रतिदिन सुपरफास्ट JCO 19/7/2023 को परावर्तित मार्ग – दौंड, मनमाड़, जलगाँव, सूरत होकर आगे नियमित मार्ग से रवाना किया जा रहा है।

22160 एम जी आर चेन्नई सेंट्रल मुम्बई प्रतिदिन सुपरफास्ट एक्सप्रेस JCO 18/7/2023 को, जो फिलहाल बदलापुर स्टेशन पर खड़ी है, परावर्तित मार्ग – कर्जत, पनवेल, दिवा होकर मुम्बई की ओर रवाना किया जा रहा है।

बुलेटिन : 2

मार्ग परिवर्तन कर चलाई जानेवाली गाड़ियाँ :

16588 बीकानेर यशवंतपुर द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस JCO 18/7/2023 को परावर्तित मार्ग – पनवेल, कर्जत होकर पुणे, यशवंतपुर की ओर रवाना किया जा रहा है।

20920 एकतानगर एम जी आर चेन्नई सेंट्रल साप्ताहिक सुपरफास्ट JCO 19/7/2023 को परावर्तित मार्ग – पनवेल, कर्जत होकर पुणे, चेन्नई की ओर रवाना किया जा रहा है।

इसके अलावा

22159 मुम्बई एम जी आर चेन्नई प्रतिदिन सुपरफास्ट, 22101 लोकमान्य तिलक टर्मिनस मदुरै साप्ताहिक सुपरफास्ट, 11019 मुम्बई भुवनेश्वर कोणार्क प्रतिदिन एक्सप्रेस, 22732 मुम्बई हैदराबाद प्रतिदिन सुपरफास्ट सभी गाड़ियाँ JCO 19/7/2023, परावर्तित मार्ग – पनवेल, कर्जत होकर पुणे की ओर रवाना किया जा रहा है।

11014 कोयम्बटूर लोकमान्य तिलक टर्मिनस प्रतिदिन एक्सप्रेस, 22180 एम जी आर चेन्नई लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक सुपरफास्ट, 12164 एम जी आर चेन्नई लोकमान्य तिलक टर्मिनस प्रतिदिन सुपरफास्ट सभी गाड़ियाँ जो लोकमान्य तिलक टर्मिनस को 19/7/2023 को पहुंच रही है, परावर्तित मार्ग – पनवेल, कर्जत होकर चलाया जा रहा है।

Uncategorised

त्यौहार, छुट्टी, समर, विंटर विशेष गाड़ियोंकी ‘अतिविशेष’ पीड़ा

18 जुलाई 2023, मंगलवार, अधिक श्रावण, शुक्ल पक्ष, प्रतिपदा, विक्रम संवत 2080

भारतीय रेल समय समय पर अपने नियोजित यात्री गाड़ियोंके अतिरिक्त विशेष गाड़ियोंका आयोजन करते रहता है। कभी यह गाड़ियाँ छुट्टी विशेष (हॉलिडे स्पेशल्स) के नाम पर या कभी धुप काल (समर), ठण्ड काल (विन्टर), त्यौहार (फेस्टिवल) विशेष के नाम धारण कर चलती है। दरअसल यह गाड़ियाँ केवल नाममात्र ‘विशेष’ होती है, इनकी विशेषता यात्रियोंको सुखद, आरामदायक की जगह परेशानी और पीड़ादायक ही है। आइए देखते है,

इन सारी विशेष गाड़ियोंमे किराया दर ‘विशेष’ अर्थात नियमित किराया दर से 1.3 गुना ज्यादा या फिर रेल विभाग के किराया दरों की तत्काल श्रेणी के दर से लिया जाता है। इन गाड़ियोंमे तत्काल बुकिंग के बिना ही सर्व कालीन तत्काल किराया लागू रहता है। साथ ही डिस्टन्स रिस्ट्रिक्शन होने के कारण कम अन्तर की यात्रा टिकट भी लम्बी दूरी की यात्रा टिकट के बराबर मूल्य की होती है।

गाड़ी की संरचना में लगे कोच अमूमन हमेशा ही ‘स्क्रैच कोच’ होते है। अब आप पूछेंगे स्क्रैच कोच क्या होता है। स्क्रैच कोच का अर्थ है, भारतीय रेल साधारणतः अपने यात्री कोचेस को 20 वर्षों के उपयोग के बाद नियमित यात्री गाड़ियोंके परिचालन से हटा देती है, यह होते है स्क्रैच कोच। इनमें से जो कोचेस फिर भी ठीकठाक है, उन्हें रेल विभाग इन विशेष गाड़ियोंको चलाने के उपयोग में लेता है। या यूँ भी कह सकते है, उन स्क्रैच कोच को रिफर्बिश्ड, पुनर्रचना कर, ठीक करके नए जैसा बनाया गया हो, उनसे यह गाड़ियोंको चलाया जाता है।

ज्यादा किराए, पुराने साजसज्जा वाले कोच के अलावा सबसे पीड़ादायक है, इन गाड़ियोंकी बेहद अनियंत्रित समयसारणी। आप किसी भी स्पेशल गाड़ी का परिचालन देख लीजिए, पहले ही ढीलीढाली समयसारणी होती है और इसके बावजूद गाड़ी कभी भी समयानुसार नही चलती। 2-4 घन्टोंसे लेकर 22-24 घण्टे देरी से चलना इन गाड़ियोंके लिए सहज बात है। आम यात्री यदि इन गाड़ियोंके समयसारणीनुसार कोई नियोजन करे तो समझ लीजिए उसकी नैय्या कभी पार ही नही लगनी है।

इसके अलावा, मध्य काल मे तो कुछ विशेष गाड़ियोंके वातानुकूलित कोचोंमे बेडिंग, लिनन की आपूर्ति भी बन्द कर दी थी। यात्रिओंके तीव्र आक्षेपों के बाद इन्हें पुर्नस्थापित किया गया। बेवजह देरी से चलनेवाली इन गाड़ियोंमे रेल विभाग द्वारा चलित पेंट्रीकार सुविधा भी नादारद रहती है, अतः यात्रिओंकी खानपान को लेकर बड़ी परेशानी रहती है।

यह गाड़ियोंकी चल स्थिति को रेल विभाग किसी तरह अद्यावत (अपडेट) नही करता, अतः यात्री को अपनी गाड़ी कितनी देरी से आएगी, कब आएगी इसकी जानकारी के लिए रेल यंत्रणाओंसे सीधा सम्पर्क रखना पड़ता है और उसके बावजूद भी उसे गाड़ी के परिचालन जानकारी पर कोई ठोस निष्कर्ष पर पहुंचना बड़ा भारी लगता है।

एक वरिष्ठ रेल जानकार के अनुसार यह विशेष गाड़ियाँ “ओपन शेडयूल” के साथ चलाई जाती है, अर्थात रेल परिचालन विभाग के लिए शेड्यूल्ड ट्रेन्स, पूर्वनिर्धारित यात्री गाड़ियोंको अपने समयसारणी अनुसार चलाना बंधनकारक है, प्राथमिकता है। वहीं यह गाड़ियाँ अनशेड्यूल्ड, ग़ैरप्राथमिकता श्रेणी में आती है, अतः इन्हें चलाने में प्राथमिकता नही दी जाती और यह गाड़ियाँ लेट, और लेट होते चली जाती है।

इतनी सारी जानकारियोंके और पीड़ादायी अनुभवोंके बावजूद केवल और केवल मजबूरी की वजह से ही आम यात्री इन गाड़ियोंके यात्रा चक्रव्यूह में फँसता है, और अपने गंतव्य तक पहुंचने के बाद फिर दोबारा विशेष गाड़ी से यात्रा न करने की असफल (😢) शपथ लेता है।

Uncategorised

यात्रीगण कृपया ध्यान दें, मध्य रेल पर मनमाड़ – दौंड मार्ग के बेलापुर – पढेगाँव रेल दोहरीकरण हेतु रेल ब्लॉक की अवधि में बदलाव हुवा है।

18 जुलाई 2023, मंगलवार, अधिक श्रावण, शुक्ल पक्ष, प्रतिपदा, विक्रम संवत 2080

मनमाड़ से दौंड के बीच, बेलापुर – पढेगाँव खण्ड के 12 किलोमीटर रेल मार्ग का दोहरीकरण कार्य पूर्ण हुवा है। इसका तकनीकी परीक्षण दिनांक 14 से 22 जुलाई के बीच होगा। अतः निम्नलिखित यात्री गाड़ियों के समयसारणी का अस्थायी पुनर्निर्धारण किया था उसमें कुछ बदलाव किया गया है।

दिनांक 12 से 17 जुलाई 2023 : के बीच देरी से प्रस्थान

निम्नलिखित गाड़ियाँ अपने प्रारम्भिक स्टेशन से देरी से चलेंगी।

1: 02131 पुणे जबलपुर साप्ताहिक विशेष दिनांक 17 जुलाई सोमवार को पुणे जंक्शन से अपने नियमित समय 11:30 की जगह 2 घण्टे देरी से अर्थात दोपहर 13:30 को रवाना की जाएगी।

2: 22845 पुणे हटिया द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट दिनांक 16 जुलाई रविवार एवं 19 जुलाई बुधवार को पुणे जंक्शन से अपने नियमित समय 10:45 की जगह 2 घण्टे देरी से अर्थात दोपहर 12:45 को रवाना की जाएगी।

3: 15030 पुणे गोरखपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस, दिनांक 15 जुलाई शनिवार को पुणे जंक्शन से अपने नियमित समय 10:45 की जगह 2 घण्टे देरी से अर्थात दोपहर 12:45 को रवाना की जाएगी।

4: 12103 पुणे लखनऊ साप्ताहिक एक्सप्रेस, दिनांक 18 जुलाई मंगलवार को पुणे जंक्शन से अपने नियमित समय 10:45 की जगह 2 घण्टे देरी से अर्थात दोपहर 12:45 को रवाना की जाएगी।

रद्द की गई गाड़ियाँ :- पूर्व नियोजित तिथियों में किया गया बदलाव, बोल्ड, गहरे शब्दों में छपा है।

1: 11410 निजामाबाद पुणे एक्सप्रेस JCO दिनांक 20 और 21 जुलाई को अपने प्रारम्भिक स्टेशन से पूर्णतयः रद्द की गई है।

2: 11409 दौंड निजामाबाद एक्सप्रेस JCO दिनांक 21 और 22 जुलाई को अपने प्रारम्भिक स्टेशन से पूर्णतयः रद्द की गई है।

3: 01413 निजामाबाद पंढरपुर एक्सप्रेस JCO दिनांक 22 और 23 जुलाई को अपने प्रारम्भिक स्टेशन से पूर्णतयः रद्द की गई है।

4: 01414 निजामाबाद पंढरपुर एक्सप्रेस JCO दिनांक 18 और 19 जुलाई को अपने प्रारम्भिक स्टेशन से पूर्णतयः रद्द की गई है।

परावर्तित मार्ग से चलनेवाली गाड़ियाँ :-

1: 12627 बंगालूरु नई दिल्ली कर्नाटक सुपरफास्ट JCO दिनांक 20, 21 जुलाई बेंगलुरु से दौंड तक आकर आगे पुणे, लोनावला, कर्जत, पनवेल, कल्याण, इगतपुरी, मनमाड़ आएगी और आगे नियमित मार्ग से नई दिल्ली की ओर जाएगी। परावर्तित मार्ग से चलने की वजह से नियमित मार्ग के दौंड कोर्ड, अहमदनगर, बेलापुर एवं कोपरगाँव स्टेशन स्किप होंगे।

2; 12780 निजामुद्दीन वास्को गोवा सुपरफास्ट JCO दिनांक 20, 21 जुलाई मनमाड़ तक आकर आगे इगतपुरी, कल्याण, पनवेल होकर पुणे आएगी और आगे नियमित मार्ग से वास्को की ओर जाएगी। परावर्तित मार्ग से चलने की वजह से नियमित मार्ग के दौंड कोर्ड, अहमदनगर, बेलापुर एवं कोपरगाँव स्टेशन स्किप होंगे।

3: 12629 यशवंतपुर हज़रत निजामुद्दीन कर्नाटक सम्पर्क क्रान्ति द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट JCO दिनांक 20 जुलाई यशवंतपुर से पुणे तक आकर आगे पुणे, लोनावला, कर्जत, पनवेल, कल्याण, इगतपुरी, मनमाड़ आएगी और आगे नियमित मार्ग से नई दिल्ली की ओर जाएगी। परावर्तित मार्ग से चलने की वजह से नियमित मार्ग के दौंड कोर्ड, स्टेशन स्किप होंगे।

4: 12104 लखनऊ पुणे सुपरफास्ट JCO दिनांक 19 जुलाई को पूर्व नियोजित परिपत्रक के अनुसार परावर्तित हो कर चलनेवाली थी, अब नियोजित समयसारणी एवं मार्ग से चलेगी।

5: 20657 हुब्बाली हज़रत निजामुद्दीन साप्ताहिक सुपरफास्ट JCO दिनांक 21 जुलाई हुब्बाली से दौंड तक आकर आगे पुणे, लोनावला, कर्जत, पनवेल, कल्याण, इगतपुरी, मनमाड़ आएगी और आगे नियमित मार्ग से निजामुद्दीन की ओर जाएगी। परावर्तित मार्ग से चलने की वजह से नियमित मार्ग के अहमदनगर एवं कोपरगाँव स्टेशन स्किप होंगे।

नियमित समय की जगह देरी से प्रस्थान करनेवाली गाड़ियाँ :-

1: 15030 पुणे गोरखपुर साप्ताहिक दिनांक 22 जुलाई शनिवार को पुणे जंक्शन से अपने नियमित समय 10:45 की जगह 4 घण्टे देरी से अर्थात दोपहर 14:45 को रवाना की जाएगी।

नियंत्रित कर चलाने वाली गाड़ियाँ :

12628 नई दिल्ली बेंगलुरु कर्नाटक सुपरफास्ट JCO 20, 21 जुलाई, अपने नियमित मार्ग पर 0.55 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।

22123 पुणे अजनी साप्ताहिक वातानुकूलित एक्सप्रेस को JCO 21 जुलाई, अपने नियमित मार्ग पुणे से प्रस्थान करने के बाद 0.25 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।

12221 पुणे हावडा वातानुकूलित दुरन्तो एक्सप्रेस को JCO 22 जुलाई, अपने  नियमित मार्ग पुणे से प्रस्थान करने के बाद 0.25 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।

JCO – जर्नी कमिन्स ऑन अर्थात प्रारम्भिक स्टेशन से छूटने की तिथि।