Uncategorised

अबब! मिनट में 2km से भी ज्यादा की गति

10 नवम्बर 2023, शुक्रवार, कार्तिक, कृष्ण पक्ष, द्वादशी/त्रयोदशी, विक्रम संवत 2080

आज रात से 12111 और 12112 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस – अमरावती के बीच चलनेवाली अम्बा एक्सप्रेस 130 kmph की गति से दौड़ने वाली है।

यूँ तो सभी LHB कोच संरचना वाली गाड़ियाँ धीरे धीरे कर 130 kmph की गति को धारण कर लेगी। निम्नलिखित परिपत्रक देखिए, किस तरह एक एक गाड़ी को 130 वाली गति में परावर्तित किया जा रहा है।

वैसे भुसावल मण्डल के इगतपुरी से बड़नेरा रेल मार्ग पर यह परीक्षण पहले भी किया गया था मगर अब उसे हकीकत में और नियमित गति में लाया जाएगा। एक धारणा यह भी है, जल्द ही पटना – मुम्बई के बीच वन्दे-साधारण पुश-पुल एक्सप्रेस का शुभारंभ होने जा रहा है और यह गति परिवर्तन उस शुभारंभ के मद्देनजर हो रहा है।

खैर, इस गति परिवर्तन से कुछ गाड़ियोंकी समयसारणी बदलेगी, या नही बदलेगी इस गहन प्रश्न को बाजू में रखकर इस बात को सुनिश्चित करते है, इन गाड़ियोंका परिचालन अवश्य सुधरेगा। गाड़ियाँ नियोजित समयसारणी के अनुसार चलेंगी।

Uncategorised

बड़ी उपलब्धि : मध्य रेल के इगतपुरी से भुसावल होते हुए बड़नेरा तक रेल मार्ग पर LHB यात्री गाड़ियोंकी अधिकतम 130 kmph गति से चलने की अनुमति

1 सितम्बर 2023, शुक्रवार, पूर्वभाद्रपद, कृष्ण पक्ष, द्वितिया, विक्रम संवत 2080

मध्य रेलवे, भुसावल मण्डल के इगतपुरी – भुसावल – बडनेरा खण्ड में कुल रेल मार्ग 526.76 किलोमीटर पर अप और डाउन दिशाओं में निम्नलिखित 6 ट्रेनों के साथ 130 किमी प्रति घंटे की गति परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा हुआ।

12290 दुरन्तो एक्सप्रेस बडनेरा – भुसावल के बीच स्पीड लॉग
12290 दुरन्तो एक्सप्रेस भुसावल – इगतपुरी के बीच स्पीड लॉग

1) 12289 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस नागपुर दुरन्तो एक्सप्रेस
2) 12290 नागपुर मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस दुरन्तो एक्सप्रेस
3) 12105 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस गोंदिया विदर्भ एक्सप्रेस
4) 12106 गोंदिया मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस विदर्भ एक्सप्रेस
5) 12859 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस हावड़ा गीतांजलि एक्सप्रेस
6) 12860 हावड़ा मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस गीतांजलि एक्सप्रेस

डाउन अर्थात मुम्बई से आनेवाली गाड़ियोंमें औसत समय की बचत 28 मिनट है और मुम्बई की ओर जानेवाली दिशा में औसत समय की बचत 30 मिनट तक हो रही है।

भुसावल मण्डल के 526.76 किमी के इगतपुरी – भुसावल – बडनेरा खंड में, 130 किमी प्रति घंटे की गति से कुल 67 गाड़ियाँ चलाने की योजना है। यह सारी गाड़ियाँ LHB रैक वाली ही रहेंगी।

उपरोक्त 6 मेल एक्सप्रेस ट्रेनों के 130 किमी प्रति घंटे की स्पीड ट्रायल के सफल समापन के साथ ट्रेनों को 130 किमी प्रति घंटे की गति से नियमित रूप से चलाने की आगे की प्रक्रिया चल रही है।

गौरतलब यह है, सम्पूर्ण 526 किलोमीटर के ट्रैक पर बहुत सारे TSR/PSR टेंपररी और परमनेंट स्पीड रिस्ट्रिक्शन लगे पड़े है। इससे गाड़ियोंकी औसत गति पर बड़ा असर पड़ता है और यही वजह है, की सीधे गणित में आम यात्री या सोशल मीडिया जो चीजें वायरल करता है, 4, 4.5 घण्टे में भुसावल से मुम्बई और 3, 3.5 घंटे में नागपुर, भोपाल सम्भव नही हो पाता।

Uncategorised

भारतीय रेल के सभी प्रमुख रेल मार्ग के साथ और 53 शाखा मार्ग भी 130 kmph गति के लिए उन्नत किये जायेंगे।

19 अप्रैल 2023, बुधवार, वैशाख, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी, विक्रम संवत 2080

भारतीय रेल अब अपनी गति से आगे बढ़ने लगी है। उन्नत चल स्टॉक अर्थात तेज गति के लोको, कोचेस, वन्देभारत जैसे ट्रेन सेट्स, ऑटोमेटिक सिग्नलिंग सिस्टम और बहुत कुछ।

मित्रों, वाहन तेज गतीसे चलने के काबिल हो तो उसे उसकी पूर्ण क्षमता के मार्ग भी आवश्यक है। साथ ही मार्ग की अन्य गाड़ियाँ जैसे मालगाड़ी जिनकी गति ज्यादा नही होती वह इन तीव्र गति की गाड़ियोंको चलने में प्रतिरोध उत्पन्न करती है अतः उनके लिए रेल विभाग अलगसे मार्ग चाहता है। यूँ तो EDFC और WDFC दो मालगाड़ी के लिए समर्पित गलियारों का निर्माण पुर्णत्व की ओर है, मगर इतर मार्ग जहाँ फ़िलहाल इस तरह के पूर्णतः अलग फ्रेट कॉरिडोर नही है, वहाँ पर तीसरी, चौथी लाइन मालगाड़ी के लिए उपयोग में लाने की हेतु निर्माण की जा रही है।

रेल्वेके जो स्वर्ण चतुर्भुज मार्ग है; मुम्बई – चेन्नई, चेन्नई – कोलकाता, कोलकाता – दिल्ली और दिल्ली – मुम्बई साथ ही इनको छेदने वाले अक्ष मुम्बई – कोलकाता और दिल्ली – चेन्नई इनके 130 kmph गति के लिए उन्निकरण का काम भी लगभग पूरा हो चुका है। इन्ही मार्गों का तिहरीकरण, चौथे मार्ग के भी सर्वे औऱ कई खण्डो में काम जारी भी है।

अब रेल विभाग इन प्रमुख मार्गोंके अलावा शाखा मार्गोंको भी 130 kmph गति क्षमता के योग्य करना चाहती है और यह कार्य मार्च 2024 तक पूरा करने की टाइम लाइन तैयार की जा रही है। आइए, हम देखते है उन मार्गोंकी सूची,

आप यह समझ कर चलिए, आनेवाले दिनोंमें जो 400 वन्देभारत गाड़ियाँ पटरियों पर दौडनेवाली है, यह सारी तैयारियाँ उसी की है। 😊

ग्रुप A के चार मार्ग, नई दिल्ली – हावड़ा राजधानी मार्ग, नई दिल्ली – मुम्बई सेंट्रल फ्रंटियर मेल मार्ग, नई दिल्ली – चेन्नई ग्रैंड ट्रंक मार्ग एवं हावड़ा – नागपुर – मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज यह 160 kmph की गति में उन्नत किये जायेंगे।