5 सितम्बर 2023, मंगलवार, भाद्रपद, कृष्ण पक्ष, षष्टी, विक्रम संवत 2080
उज्जैन से इन्दौर के लक्ष्मीबाईनगर, नवविस्तारित उज्जैन – देहरादून द्विसाप्ताहिक उज्जयनी एक्सप्रेस एवं इन्दौर देहरादून द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस के टर्मिनलों और समयसारणी में जनवरी 2024 के प्रथम सप्ताह से बदलाव किया जा रहा है।
14317/18 इन्दौर देहरादून इन्दौर एक्सप्रेस अब लक्ष्मीबाई नगर से योगनगरी ऋषिकेश के बीच ही चलाई जाएगी। यह बदलाव 14318 योगनगरी ऋषिकेश – लक्ष्मीबाई नगर द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस में दिनांक 05 जनवरी 2024 से और 14317 लक्ष्मीबाई नगर योगनगरी ऋषिकेश द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस में दिनांक 06 जनवरी से लागू होगा।
इसी तरह हाल ही में उज्जैन से इंदौर के लक्ष्मीबाई नगर, विस्तारीत की गई 14309/10 लक्ष्मीबाई नगर देहरादून लक्ष्मीबाई नगर द्विसाप्ताहिक उज्जयनी एक्सप्रेस अब लक्ष्मीबाई नगर से योगनगरी ऋषिकेश तक ही चलाई जाएगी। यह बदलाव 14310 योगनगरी ऋषिकेश – लक्ष्मीबाई नगर द्विसाप्ताहिक उज्जयनी एक्सप्रेस में दिनांक 02 जनवरी 2024 से और 14309 लक्ष्मीबाई नगर योगनगरी ऋषिकेश द्विसाप्ताहिक उज्जयनी एक्सप्रेस में दिनांक 03 जनवरी से लागू होगा।
यात्रीगण कृपया तिथियोंपर ध्यान देकर, अपनी रेल यात्रा का नियोजन करें।