05 मई 2023, शुक्रवार, वैशाख, शुक्लपक्ष, पूर्णिमा, विक्रम संवत 2080
09061 मुम्बई सेंट्रल बरौनी साप्ताहिक विशेष दिनांक 09 मई से 04 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार मुम्बई सेंट्रल से दिन में 11:00 को रवाना होगी। वापसीमे 09062 बरौनी मुम्बई सेंट्रल साप्ताहिक विशेष दिनांक 12 मई से 07 जुलाई तक प्रत्येक शुक्रवार को बरौनी से चलेगी।
गाड़ी संरचना में 02 वातानुकूल प्रथम/टू टियर, 02 वातानुकूल थ्री टियर, 12 स्लिपर, 04 द्वितीय साधारण और 02 एसएलआर ऐसे कुल 22 कोच रहेंगे। यात्रीगण ज्ञात रहें, उक्त विशेष गाड़ी TOD अर्थात यात्री मांग के अंतर्गत चलाई जा रही है अतः यात्री किराये नियमित किराया दर से 1.3 गुना ज्यादा रहेंगे।
03 मई 2023, बुधवार, वैशाख, शुक्लपक्ष, त्रयोदशी, विक्रम संवत 2080
दपुमरे SECR मुम्बई – नागपुर – हावडा रेल लाइन के रायपुर मण्डल में, रायपुर जंक्शन – रायपुर R – V ब्लॉक हट खण्ड पर तीसरी रेल लाइन के तकनीकी कार्य हेतु मार्ग से गुजरने वाली कई यात्री गाड़ियाँ दिनांक 04 मई से 10 मई अर्थात छह दिन तक बाधित रहनेवाली है। उक्त रेल मार्ग से यात्रा का नियोजन करनेवाले यात्रिओंसे निवेदन है, कृपया निम्नलिखित परिपत्रक देखकर अपनी यात्रा का नियोजन करें।
29 अप्रैल 2023, शनिवार, वैशाख, शुक्लपक्ष, नवमी, विक्रम संवत 2080
पश्चिम रेलवे यात्री सुविधा में अतिरिक्त गाड़ियाँ छोड़ने में तत्पर है। उसी कड़ी में मुम्बई सेंट्रल – बरौनी वाया वड़ोदरा, रतलाम, मथुरा, कानपुर, लखनऊ, वाराणसी, पाटलिपुत्र और वलसाड़ – श्री माता वैष्णो देवी कटरा वाया सुरत, रतलाम, मथुरा, दिल्ली सफदरजंग, अम्बाला, लुधियाना, जम्मूतवी के 10-10 फेरे, सीमित अवधि के लिए चला रहा है। यह गाड़ियाँ अतिरिक्त यात्री किराया दरोंसे चलाई जाएगी। विस्तृत जानकारी निम्नलिखित है,
1 : 09061 मुम्बई सेंट्रल बरौनी जंक्शन साप्ताहिक विशेष दिनांक 02 मई से 04 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। वापसीमे 09062 बरौनी जंक्शन मुम्बई सेंट्रल साप्ताहिक विशेष दिनांक 04 मई से 06 जुलाई तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी।
गाड़ी की कोच संरचना में 01 वातानुकूल टू टियर, 02 वातानुकूल थ्री टियर, 15 स्लिपर, 04 साधारण द्वितीय, 02 एसएलआर कुल 24 कोच रहेंगे।
2: 09097 वलसाड़ माता वैष्णो देवी कटरा साप्ताहिक विशेष दिनांक 04 मई से 06 जुलाई तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी। वापसीमे 09098 श्री माता वैष्णो देवी कटरा वलसाड़ साप्ताहिक विशेष दिनांक 06 मई से 08 जुलाई तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी।
गाड़ी की कोच संरचना में 01 वातानुकूल टू टियर, 02 वातानुकूल थ्री टियर, 15 स्लिपर, 04 साधारण द्वितीय, 02 एसएलआर कुल 24 कोच रहेंगे।
25 अप्रैल 2023, मंगलवार, वैशाख, शुक्लपक्ष, पंचमी, विक्रम संवत 2080
मध्य रेल CR में, मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस में प्लेटफार्म क्रमांक 10/11 एवं 12/13 की लम्बाई बढाने के कार्य शुरू किया जा चुका है। अतः निम्नलिखित छह गाड़ियाँ दिनांक 23 अप्रैल से लेकर 30 सितम्बर तक अपने गन्तव्य स्टेशन मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस की जगह दादर स्टेशन पर ही समाप्त कर दी जाएंगी, अर्थात दादर से मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के बीच रद्द रहेंगी।
1: 12134 मंगालुरु जंक्शन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस प्रतिदिन सुपरफास्ट
2: 12810 हावड़ा छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस प्रतिदिन सुपरफास्ट मेल
3: 11402 आदिलाबाद छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस प्रतिदिन नंदीग्राम एक्सप्रेस
4: 12112 अमरावती छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस प्रतिदिन सुपरफास्ट
5: 22108 लातूर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस सप्ताह में चार दिन चलने वाली सुपरफास्ट
6: 22144 बीदर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस सप्ताह में तीन दिन चलनेवाली सुपरफास्ट
ज्ञात रहे, यज्ञपी यह गाड़ियाँ अपने गंतव्य से पहले दादर में समाप्त कर दी जा रही है, मगर इनके पेयरिंग रैक याने अपनी वापसी यात्रा की गाड़ियाँ 12133, 12809, 11401, 12111, 22107, 22143 अपने प्रारम्भिक प्रस्थान स्टेशन मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज से रवाना की जाएगी। चूँकि इस सम्बंध में रेल प्रशासन द्वारा उपरोक्त गाड़ियोंके प्रारम्भिक प्रस्थान स्टेशन के बदलाव की कोई अलगसे सूचना नही दी गयी है, अतः यह सुनिश्चित है, यह गाड़ियाँ मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से ही चलने वाली है।
23 अप्रैल 2023, रविवार, वैशाख, शुक्लपक्ष, चतुर्थी, विक्रम संवत 2080
लीजिए धुळेकर, आपकी ख्वाहिश को पंख लग गए है! ☺️ रेल प्रशासन ने धुळे – दादर के बीच सप्ताह में तीन दिन चलनेवाली इण्टरसिटी विशेष गाड़ी की सूचना जारी कर दी है। बस देखना है, अब क्षेत्रीय और मण्डल इसपर कितने जल्द काम कर यात्री सेवा को पटरी पर ले आता है।
परिपत्रक के अनुसार 01066 धुळे दादर विशेष प्रत्येक सोमवार, मंगलवार एवं शनिवार को चलेगी और वापसीमे 01065 दादर धुळे विशेष प्रत्येक रविवार, सोमवार एवं शुक्रवार को चलेगी। अपनी यात्रा के दौरान यह गाड़ी शिरुड, जामदा, चालीसगांव, नांदगांव, मनमाड़, लासलगांव, निफाड़, नाशिक रोड, इगतपुरी, कल्याण एवं ठाणे इन स्टेशनोंपर रुकेंगी। फिलहाल यह समयसारणी संक्षिप्त है और रेल विभाग अपनी विस्तृत सूचना में समय बदलाव भी कर सकती है।
धुळे से दादर के लिए 11057/58 पठानकोट एक्सप्रेस में प्रतिदिन स्लिप कोच सेवा चलती थी। चूँकि रेल प्रशासन की गाड़ियोंके यात्राओं के दौरान बीच के स्टेशनोंपर शंटिंग बन्द करने नीति बनी और देशभर की तमाम स्लिप कोच, लिंक एक्सप्रेस गाड़ियाँ बन्द कर दी गयी। इसमे कई सारे शाखा स्टेशनोंकी बड़े शहरों, महानगरों को जोड़नेवाली यात्री सेवाएं बन्द हो गयी। हालाँकि रेल प्रशासन ने उसके ऐवज में साप्ताहिक, त्रिसाप्ताहिक सीधी गाड़ियाँ शुरू करी है। धुळे से मुम्बई को जोड़ने का यह प्रयास इसी नीति की देन है।
खैर, यह रेल प्रशासन से जारी सूचना है और क्षेत्रीय, मण्डल मुख्यालय इस पर काम कर अपनी एक विस्तृत सूचना जारी करेंगे। जिसमे पूर्ण समयसारणी, गाड़ी की संरचना इत्यादि जानकारी रहेंगी। संक्षिप्त समयसारणी से यह समझा जा सकता है, यह गाड़ी 8 कोच की मेमू या कुर्सी यान वाली संरचना की इण्टरसिटी गाड़ी हो सकती है।
अब जब दादर के लिए धुळेकर यात्रिओंकी इच्छापूर्ति हो ही रही है तो 11039/40 महाराष्ट्र एक्सप्रेस में भी धुळे से पुणे के बीच प्रतिदिन स्लिप कोच चलते थे उन्हें भी इस त्रिसाप्ताहिक के बचे दिनोंमें सप्ताह में चार की धुळे – पुणे – धुळे एक्सप्रेस के रूप में पुनर्स्थापित करने की माँग जोर पकड़ रही है।