26 अप्रैल 2023, बुधवार, वैशाख, शुक्लपक्ष, षष्टी, विक्रम संवत 2080
09129 वडोदरा हरिद्वार साप्ताहिक विशेष दि. 06 मई से 24 जून तक प्रत्येक शनिवार को वडोदरा से शाम 19:00 बजे रवाना होगी और अगले दिन रविवार को दोपहर में 14:30 बजे हरिद्वार पहुंचेंगी। वापसीमे 09130 हरिद्वार वड़ोदरा साप्ताहिक विशेष 07 मई से 25 जून तक प्रत्येक रविवार को हरिद्वार से शाम 17:20 बजे रवाना होगी और अगले दिन सोमवार को सुबह 11:25 बजे वडोदरा पहुँचेगी। यह गाड़ी रतलाम, कोटा, निजामुद्दीन होकर चलेंगी।
गाड़ी संरचना में 01 वातानुकूल प्रथम, 02 वातानुकूल टु टियर, 06 वातानुकूल थ्री टियर, 08 स्लिपर, 02 द्वितीय श्रेणी साधारण, 01 जनरेटर वैन और 01 एसएलआर कुल 21 कोच रहेंगे।
आप पूछेंगे, इसमे शानदार क्या है? तो भैया, लगभग 65kmph की औसत से कोई विशेष गाड़ी लायी जाए तो इससे बेहतर बात क्या होगी! चलिए, गंगा जी मे डुबकी लगा आवत है। जय हो!
26 अप्रैल 2023, बुधवार, वैशाख, शुक्लपक्ष, षष्टी, विक्रम संवत 2080
पश्चिम रेलवे की यह विशेष गाड़ी उधना से चलकर भुसावल, इटारसी, जबलपुर, प्रयागराज छिंवकी, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, पटना, किउल, जमालपुर, भागलपुर, न्यू फराक्का होते हुए मालदा टाउन तक जाएगी। विस्तृत समयसारणी साथ मे जोड़ी जा रही है।
09011 उधना मालदा टाउन विशेष दि. 04 मई से 22 जून तक प्रत्येक गुरुवार को उधना से रात 23:00 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन शनिवार को मालदा टाउन को दिन में 09:30 बजे पहुंचेंगी। वापसीमे 09012 मालदा टाउन उधना विशेष 07 मई से 25 जून तक प्रत्येक रविवार को मालदा टाउन से सुबह 09:05 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन मंगलवार को प्रातः 01:20 बजे उधना पहुँचेगी।
गाड़ी संरचना में 01 वातानुकूल टु टियर, 02 वातानुकूल थ्री टियर, 15 स्लिपर, 04 द्वितीय श्रेणी साधारण और 02 एसएलआर कुल 24 कोच रहेंगे।
24 अप्रैल 2023, सोमवार, वैशाख, शुक्लपक्ष, पंचमी, विक्रम संवत 2080
जबलपुर – नैनपुर – छिंदवाड़ा रेल खण्ड पर गेज परिवर्तन के बाद लगातार सीधी यात्री सम्पर्कता की माँग उठ रही थी। इसी सिलसिले में इस क्षेत्र को तीन जोड़ी गाड़ियोंकी सौगात मिल रही है।
आज माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रेवा से जबलपुर, नैनपुर, छिंदवाड़ा होते हुए नागपुर इतवारी को जोड़नेवाली एक्सप्रेस का उद्धाटन करने जा रहे है। 01756 रेवा इतवारी उद्धाटन विशेष गाड़ी को दोपहर 12:10 को रवाना किया जाएगा।
नियमित यात्री सेवा 11755 इतवारी रेवा एक्सप्रेस दिनांक 26 अप्रैल से प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार, शनिवार एवं सोमवार को शाम 17:30 को इतवारी से निकल अगले दिन सुबह 8:20 को रेवा पहुंचेगी। वापसीमे 11756 रेवा इतवारी एक्सप्रेस दिनांक 27 अप्रैल से प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार, एवं रविवार को शाम 17:20 को रेवा से निकल अगले दिन सुबह 8:40 को इतवारी पहुंचेगी। समयसारणी निम्नलिखित है। यात्रीगण ज्ञात रहे, PTT अर्थात पब्लिक टाइमटेबल यही समयसारणी यात्रिओंके लिए उपयोगी है। WTT याने वर्किंग टाइमटेबल केवल रेल परिचालन विभाग के उपयोग हेतु रहती है।
इसके साथ ही छिंदवाड़ा – नैनपुर के बीच दो जोड़ी सवारी विशेष गाड़ियाँ भी यात्री सेवाओं में दाखिल हो रही है। जिसकी समयसारणी एवं किराया तालिका उपलब्ध करा रहे है। चूँकि गाड़ियाँ अभी भी विशेष श्रेणी में चलाई जा रही है अतः इनके किराए मेल/एक्सप्रेस की द्वितीय श्रेणी से ही चुकाने होंगे।
22 अप्रैल 2023, शनिवार, वैशाख, शुक्लपक्ष, द्वितीया/तृतिया, विक्रम संवत 2080
देश की पंधरवीं वन्देभारत एक्सप्रेस कासरगोड – तिरुवनंतपुरम के बीच चलेगी। दिनांक 25 अप्रैल को माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसके उद्धाटन दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
20633 कासरगोड तिरुवनंतपुरम वन्देभारत एक्सप्रेस और 20634 तिरुवनंतपुरम कासरगोड वन्देभारत एक्सप्रेस के नियमित फेरे, सप्ताह में 6 दिन, प्रत्येक गुरुवार को छोड़कर दिनांक 26 अप्रैल से शुरू हो जाएंगे।
इसकी समयसारणी निम्नलिखित है,
यह रही उद्धाटन विशेष की समयसारणी, यह गाड़ी 02634 क्रमांक से तिरुवनंतपुरम से दिनांक 25 अप्रैल को चलेगी।
19 अप्रैल 2023, बुधवार, वैशाख, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी, विक्रम संवत 2080
भारतीय रेल अब अपनी गति से आगे बढ़ने लगी है। उन्नत चल स्टॉक अर्थात तेज गति के लोको, कोचेस, वन्देभारत जैसे ट्रेन सेट्स, ऑटोमेटिक सिग्नलिंग सिस्टम और बहुत कुछ।
मित्रों, वाहन तेज गतीसे चलने के काबिल हो तो उसे उसकी पूर्ण क्षमता के मार्ग भी आवश्यक है। साथ ही मार्ग की अन्य गाड़ियाँ जैसे मालगाड़ी जिनकी गति ज्यादा नही होती वह इन तीव्र गति की गाड़ियोंको चलने में प्रतिरोध उत्पन्न करती है अतः उनके लिए रेल विभाग अलगसे मार्ग चाहता है। यूँ तो EDFC और WDFC दो मालगाड़ी के लिए समर्पित गलियारों का निर्माण पुर्णत्व की ओर है, मगर इतर मार्ग जहाँ फ़िलहाल इस तरह के पूर्णतः अलग फ्रेट कॉरिडोर नही है, वहाँ पर तीसरी, चौथी लाइन मालगाड़ी के लिए उपयोग में लाने की हेतु निर्माण की जा रही है।
रेल्वेके जो स्वर्ण चतुर्भुज मार्ग है; मुम्बई – चेन्नई, चेन्नई – कोलकाता, कोलकाता – दिल्ली और दिल्ली – मुम्बई साथ ही इनको छेदने वाले अक्ष मुम्बई – कोलकाता और दिल्ली – चेन्नई इनके 130 kmph गति के लिए उन्निकरण का काम भी लगभग पूरा हो चुका है। इन्ही मार्गों का तिहरीकरण, चौथे मार्ग के भी सर्वे औऱ कई खण्डो में काम जारी भी है।
अब रेल विभाग इन प्रमुख मार्गोंके अलावा शाखा मार्गोंको भी 130 kmph गति क्षमता के योग्य करना चाहती है और यह कार्य मार्च 2024 तक पूरा करने की टाइम लाइन तैयार की जा रही है। आइए, हम देखते है उन मार्गोंकी सूची,
आप यह समझ कर चलिए, आनेवाले दिनोंमें जो 400 वन्देभारत गाड़ियाँ पटरियों पर दौडनेवाली है, यह सारी तैयारियाँ उसी की है। 😊
ग्रुप A के चार मार्ग, नई दिल्ली – हावड़ा राजधानी मार्ग, नई दिल्ली – मुम्बई सेंट्रल फ्रंटियर मेल मार्ग, नई दिल्ली – चेन्नई ग्रैंड ट्रंक मार्ग एवं हावड़ा – नागपुर – मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज यह 160 kmph की गति में उन्नत किये जायेंगे।